मंगलवार, 18 जनवरी 2022

अगर जन सुविधा की चीजों को नुकसान पहुंचाया तो मुर्गा बनाकर चौराहे पर जूते मारे जाएंगे- जहीर फारूकी

 अगर जन सुविधा की चीजों को नुकसान पहुंचाया तो मुर्गा बनाकर चौराहे पर जूते मारे जाएंगे- जहीर फारूकी

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मुजफ्फरनगर









मुज़फ्फरनगर- पुरकाजी नगर पंचायत के अध्यक्ष जहीर फारुकी अपने पंचायत क्षेत्र में बेहतर से बेहतर काम करने की जुगत में लगे रहते हैं। पुरकाजी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरो का जाल बिछा कर पूरे क्षेत्र पर नजर रखना और छोटी से छोटी समस्याओं का भी स्वयं गंभीरता से निस्तारण करना यही पुरकाजी चेयरमैन की दिनचर्या हैं। सोमवार को पुरकाजी चेयरमैन फारूकी ने क्षेत्र में बने शौचालयों में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला संज्ञान में आते ही अपने कार्यालय से ही पूरे पंचायत क्षेत्र में अनाउंस कर असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि चंद घटिया लोगों की वजह से नगर पंचायत को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, वह लोग या तो सुधर जाएं वरना उनका मुर्गा बनाकर चौराहे पर जूते मारे जाएंगे, यह कोई तरीका नहीं है कि जन सुविधाओं की चीजों से खिलवाड़ किया जाए। चेयरमैन फारुकी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व शौचालयों में कभी दरवाजा तोड़ देते हैं तो कभी और कोई नुकसान पहुंचा देते हैं, अब ऐसे असामाजिक तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

वेद इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुआ 15-18 वर्ष तक के आयु के बच्चों का कोविड 19 से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान

 वेद इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुआ 15-18 वर्ष तक के आयु के बच्चों का कोविड 19 से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।मोदीपुरम/मेरठ










मोदीपुरम/मेरठ।पहले दिन वैक्सीनेशन कैंप में लगभग 100 छात्रों ने करवाया सफल टीकाकरण आज दिनांक 18 जनवरी 2022 को सिवाया स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में कोविड 19 से बचाव हेतु टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया जिसका सफल सञ्चालन पी.एच.सी दौराला से आये डॉक्टर विपुल, वैशाली बालियान व शशि के सफल नेतृत्व में किया गया ।

स्कूल में 15-18 वर्ष के लगभग 290 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है, जिसमें से कैंप के प्रथम दिन में (18 जनवरी 2022 को) बच्चों ने अपने अभिभाकों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चे टीकाकरण करने के लिए बहुत ही उत्सुक दिकाई दे रहे थे और अभिभावकों ने भी स्कूल की इस अनूठी पहल की खूब सराहना की।

स्कूल चेयरमैन श्री अजीत कुमार व प्रधानाचार्य श्रीमति मनोज गुप्ता ने पी.एच.सी दौराला से आये डॉक्टर विपुल, वैशाली बालियान व शशि आदि का अभिनंदन किया तथा कॉविड 19 के प्रति जागरूक अभिभाकों व बच्चों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर अमित कुमार, अखिलेश मिश्रा, सचिन कुमार, शिखा बाली, चंचल, कपिल राणा, विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोकदल से राहुल देव प्रमुख पूर्व जिला अध्यक्ष ने पार्टी से नाखुश होकर दिया अपना इस्तीफा

 

राष्ट्रीय लोकदल से  राहुल देव प्रमुख  पूर्व जिला अध्यक्ष ने पार्टी से नाखुश होकर  दिया अपना इस्तीफा


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ


मेरठ। राहुल देव प्रमुख (पूर्व जिला अध्यक्ष) राष्ट्रीय लोक दल मेरठ (पूर्व युवा राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी बुलंदशहर ( जिला पंचायत चुनाव ) अपने जीवन के अपने  परिवार के बीते 30 साल से राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के लिए काम कर रहा था। इनके पिताजी चौधरी बलराज सिंह  भी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं । वह मेरठ कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन पूर्व प्रत्याशी एमएलसी भी रह चुके हैं। पार्टी ने जो विभिन्न निर्णय 2022 चुनाव में लिए हैं ।उससे राहुल देव प्रमुख नाखुश है और इनके कार्यकर्ता भी आहत हुए हैं ।इसलिए राहुल देव ने  आज पार्टी से अपना इस्तीफा पत्र  माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह  को दे दिया। 

आर्यवीर दल के तत्वावधान में वृक्षारोपण

 आर्यवीर दल के तत्वावधान में वृक्षारोपण

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। सरधना/मेरठ











सरधना/मेरठ। आज सोमवार को पर्यावरण संरक्षण सम्वर्धन हेतु ग्राम रहमापुर तहसील मवाना में वृक्षारोपण किया गया।  जिसमें वन विभाग से कुमारी सलोनी आर्या ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल मनुष्यों के लिए ही नही अपितु अनेकों जीव जंतुओं को संरक्षण प्रदान करते हैं, अतः हम सभी का कर्त्तव्य बनता है कि जीवन मे कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसकी पुत्रवत देखरेख करके पल्लवित पोषित करें। इस अवसर पर जिलेसिंह आर्य ने कहा कि वर्तमान में जिला संचालक आचार्य डॉ कपिल मलिक के नेतृत्व में आर्य वीर दल अपने उद्देश्य की ओर निरन्तर प्रगतिपथ गतिशील है, आर्य वीर दल का मुख्य उद्देश्य चरित्रवान युवकों को तैयार कर सभ्य समाज की स्थापना करना है।  इस अवसर पर पूर्व प्रधान ऋषिपाल, मुख्य व्यायाम शिक्षक सोहनवीर आर्य,  व्यायाम शिक्षक नितेश आर्य सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।


मानव कल्याण के संकल्प के साथ डा.मुक्ति भटनागर का हुआ रूपकायावशेष पूर्ण समाधिस्थ अनुष्ठान



मानव कल्याण के संकल्प के साथ डा.मुक्ति भटनागर का हुआ रूपकायावशेष पूर्ण समाधिस्थ अनुष्ठान

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ










मेरठ। संघमाता डा. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउण्डेशन एवं सुभारती ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापिका संघमाता डा. मुक्ति भटनागर की 65 वी जयंती पर मनाएं गये संघमाता सप्ताह के अंतिम दिन संघमाता डा. मुक्ति भटनागर की पवित्र अस्थियां को बोधि उपवन में बौद्ध रीति रिवाज के अनुसार समाधि के रूप में स्थापित कर दिया गया है।

रूपकायावशेष पूर्ण समाधिस्थ अनुष्ठान का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर स्थित संघमाता के निवास स्थान से कलश यात्रा के रूप में उनकी अस्थियों को सुभारती परिसर में सुभारती परिवार के सभी सदस्यों द्वारा भ्रमण कराया गया। इसके बाद बोधि उपवन स्थित बौद्ध मठ में कुशीनगर के भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर, अंतराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव डा. धम्मापिया एवं अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के भूतपूर्व अध्यक्ष डा. नन्द रतन थेरो ने मंत्रोचारण किया। सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण बौद्ध ने अपने हाथों से संघमाता की अस्थियों को समाधि में विधिवत स्थापित किया। इस दौरान कलश यात्रा मार्ग के दोनां ओर सुभारती परिवार के सभी सदस्यों ने खड़े होकर पवित्र अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा की एवं नम्न आंखों से अन्तिम विदाई दी।

भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर ने कहा कि मृत्यु जीवन का परम सत्य है। उन्होंने कहा कि बौद्ध दर्शन में मानव को शान्ति के साथ जीवन व्यतीत करने एवं मानव उत्थान के कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संघमाता ने अपने पूरे जीवन काल में समाज के हर वर्ग को प्रेम, करूणा, मैत्री के भाव से विकसित करने का कार्य किया है वह पूरे विश्व के लिये पंचशील का जीवंत उदाहरण है।

अंतराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव डा. धम्मापिया ने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय का बोधि उपवन संघमाता की स्मृतियों को जीवित रखते हुए विश्व कल्याण केन्द्र के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संघमाता डा. मुक्ति भटनागर ने जिस प्रकार बौद्ध धर्म को पल्लवित करने हेतु उत्कृष्ट कार्य करके मानवता को लाभान्वित किया है, इससे पूरे विश्व को एकता के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण बौद्ध ने बताया कि संघमाता की पवित्र अस्थियों को संग्रहित करके बोधि उपवन में बौद्ध रीति रिवाज के अनुसार रूपकायावशेष पूर्ण समाधिस्थ अनुष्ठान किया गया है। उन्होंने कहा कि संघमाता की जयंती के अवसर पर सुभारती ग्रुप ने यही संकल्प लिया है कि पंचशील के सिद्धांत पर अग्रसर होकर मानव कल्याण के कार्य किये जाएंगे ताकि संघमाता के विचारों को आत्मसात किया जा सकें।

इस अवसर पर उमालोक के न्यासी डा. आलोक भटनागर, सुभारती ट्रस्ट के अध्यक्ष डा.हिरो हितो, कुलपति डा. जी.के. थपलियाल, सीईओ डा.शल्या राज, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा. रोहित रविन्द्र, सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा. कृष्णा मूर्ति, डा. आकांक्षा, अवनी कमल, कुलसचिव डीके. सक्सैना, चेयरमैन क्यूसी डा. एनके आहूजा, प्रतिकुलपति डा. अभय शंकरगौड़ा, डा. एसडी खान, अतिरिक्त कुलसचिव सैयद ज़फ़र हुसैन, डा. पिंटू मिश्रा, डा. नीरज कर्ण सिंह, डा. वैभव गोयल भारतीय, डा. संदीप कुमार, डा. महावीर सिंह, डा. मनोज कपिल, डा. सोकिन्द्र कुमार, विवेक तिवारी, विशाल सिंह, हर्षवर्धन कौशिक, राहुल, राजेश कौशिक, राजकुमार सागर, संजीव कुमार, एसी पाठक, आनन्द पाल, नरेश कुमार आदि सुभारती परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

मेरठ कैंट के सदर स्थित जैन विवाह मंडप में बसपा का विधानसभा चुनाव कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

 मेरठ कैंट के सदर स्थित जैन विवाह मंडप में बसपा का विधानसभा चुनाव कार्यालय का  हुआ भव्य उद्घाटन


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ










मेरठ। आज मेरठ कैंट के सदर स्थित जैन विवाह मंडप में बसपा का विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन से पूर्व  रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना कर शुद्धि की। इस मौके पर बड़े भाई ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष व संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष गौरव शर्मा व उनकी पूजनीय माता , सुनील जाटव पूर्व जिला अध्यक्ष ,अविनाश कौशिक अध्यक्ष युवा समाज , नीरज भारद्वाज मीनत शर्मा राजू शर्मा अशोक शर्मा मयंक जैन रोहित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

विवेक विहार वार्ड अराधक नगर दिल्ली में भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सूरज वैद वाल्मीकि के नेतृत्व में कोरोना कैंप का आयोजन किया गया

 विवेक विहार वार्ड अराधक नगर दिल्ली में भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सूरज वैद वाल्मीकि  के नेतृत्व में कोरोना  कैंप का आयोजन किया गया।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। अराधक नगर दिल्ली

भाजपा अनुसूचित मोर्चा  अध्यक्ष सूरज वैद वाल्मीकि








अराधक नगर दिल्ली। आज दिनांक 18/1/2022 दिन मंगलवार को विवेक विहार वार्ड अराधक नगर दिल्ली  में सूरज वैद वाल्मीकि  के नेतृत्व में कोरोना  कैंप का आयोजन किया गया । कोरोना कैंप का शुभारम्भ मुख्य अथिति के रूप में  एडवोकेट हिनू महाजन ने किया। हीनू महाजन ने कैंप मे मौजूद व्यक्तियों और महिलाओं को कोरोना महामारी से बचाव के बारे में बताया तथा मास्क और सेनेटाइजर से बार बार हाथ धोने व दो गज की दूरी बनाकर रखने के लिए संबोधित भी किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा विवेक विहार शाहदरा  के अध्यक्ष सूरज वैद और मुख्य अतिथि के रूप में आयी हुई । हीनू महाजन ने घर घर जाकर सभी को टीका लगवाना के लिए प्रेरित किया। जिसका सभी ने लाभ लिया । तथा  बहन, बेटी , बच्चो और पुरुषों ने टीका लगवाया।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...