रविवार, 16 जनवरी 2022

थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा 04 वारण्टी गिरफ्तार।

 थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा 04 वारण्टी गिरफ्तार।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ







मेरठ । थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त (1) गुडडू उर्फ कासिम पुत्र कुतबे आलम नि. म.न 58 गुलजारे इब्राहिम थाना ब्रहमपुरी मेरठ, (2) फिरोज पुत्र कुतबे आलम नि.उपरोक्त सम्ब. वाद संख्या 514/14 धारा 323,504,506 भादवि चालानी थाना ब्रहमपुरी मेरठ नियत दिनाँक 11.02.22 न्यायालय स्पेशल सीजेएम मेरठ व (3) पिन्टू पुत्र ज्ञान नि.मौ भगतवपुरा थाना ब्रहमपुरी मेरठ वाद सं. 2302/12 धारा 323,324,325 भादवि चालानी थाना देहली गेट जनपद मेरठ, (4) लाल उर्फ इजलाल पुत्र फरीद नि.ईदगाह चौपला बागपत गेट थाना ब्रहमपुरी मेरठ सम्ब.वाद संख्या 4632/20 धारा 3/5/8 गोवध अधि.चालानी थाना लिसाडी गेट मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण का नाम पताः

(1) गुडडू उर्फ कासिम पुत्र कुतबेआलम नि.म.न. 58 गुलजारे इब्राहिम थाना ब्रहमपुरी मेरठ।

(2) फिरोज पुत्र कुतबेआलम नि.उपरोक्त सम्ब.वाद संख्या 514/14 धारा 323,504,506 भादवि चालानी थाना ब्रहमपुरी मेरठ नियत दिनाँक 11.02.22 माननीय न्यायालय स्पेशल सी.जे.एम मेरठ।

(3) पिन्टू पुत्र ज्ञान नि.मौ. भगतवपुरा थाना ब्रहमपुरी मेरठ वाद सं.2302/12 धारा 323,324,325 भादवि चालानी थाना देहली गेट जनपद मेरठ। 

(4) लाल उर्फ इजलाल पुत्र फरीद नि.ईदगाह चौपला बागपत गेट थाना ब्रहमपुरी मेरठ सम्ब.वाद संख्या 4632/20 धारा 3/5/8 गोवध अधि.चालानी थाना लिसाडी गेट मेरठ।

भाजपा ने किया अ.भा. योगी नाथ, उपाध्याय समाज का अपमान एक भी टिकट न मिलना पूरे समाज का अपमान: तेजपाल सिंह जल्दी ही योगी समाज की बैठक कर लिया जायेगा अहम निर्णय भारतीय जनता पार्टी अपने फैसले पर एक बार पुनर्विचार करे

भाजपा ने किया अ.भा. योगी नाथ, उपाध्याय समाज का अपमान एक भी टिकट न मिलना पूरे समाज का अपमान: तेजपाल सिंह जल्दी ही योगी समाज की बैठक कर लिया जायेगा अहम निर्णय भारतीय जनता पार्टी अपने फैसले पर एक बार पुनर्विचार करे


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ









मेरठ। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि योगी समाज को एक भी टिकट न देकर भाजपा ने पूरे समाज का अपमान किया है। योगी समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है। हर चुनाव में तन, मन, धन से भाजपा का साथ देता आया है। पहली बार इस विधान सभा चुनाव में हमारे समाज ने भाजपा से पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ पांच सीटें मांगी थीं। हमें पूरी उम्मीद थी कि कम से कम दो सीटें तो मिल ही जायेंगी, लेकिन भाजपा ने एक भी सीट न देकर हमारा विश्वास तो तोड़ा ही है, पूरे समाज का अपमान भी किया है। अब हमारी मांग है कि भाजपा एक बार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।

योगी तेजपाल सिंह रविवार को मेरठ में गढ़ रोड पर स्थित टिम्बकटू रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ संगठन के राष्ट्रीय महासचिव योगी रामनिवास राठी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय, संगठन मंत्री पउप्र संजय उपाध्याय, मेरठ मंडल अध्यक्ष कालीचरण उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार उर्फ नीटू गांवड़ी के अलावा कई अन्य पदाधिकारी भी थे। सभी ने योगी समाज की अनदेखी पर भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी जताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि योगी समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है। हमने कभी कुछ नहीं मांगा। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज ने पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में विशाल चेतना महासम्मेलन किया था, जिसमें अपार जनसमूह उमड़ा था। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक महासम्मेलन की मुख्य अतिथि थीं। महासम्मेलन में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव कुमार बालियान, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और भाजपा के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष डा. विजय शुक्ला भी शामिल हुए थे। इन सभी के सामने पूरे समाज ने इस विधान सभा चुनाव में पांच टिकटों की मांग रखी थी। इन नेताओं के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामने भी यह मांग रखी गई। सभी नेताओं ने हमारी मांग पूरी करने का भरोसा दिलाया। बाद में हमने मुजफ्फरनगर जिले में खतौली सीट से विकास उपाध्याय (जिला पंचायत सदस्य, मेरठ) और चरथावल सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता नकुल उपाध्याय के लिए ही टिकट की मांग की, लेकिन भाजपा ने हमें पूरे प्रदेश में एक भी टिकट नहीं दिया। इससे पूरे समाज में भाजपा के प्रति नाराजगी है। अब हमारी मांग है कि भाजपा दोनों सीटों पर पुनर्विचार करे। अन्यथा हम समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों की बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव योगी रामनिवास राठी ने कहा कि हर विधान सभा क्षेत्र में हमारी जाति के वोटर 7500 से लेकर 35000 तक हैं, इसके बावजूद हमारी अनदेखी की जा रही है। अब हम अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में मेरठ में ही हमारे विकास उपाध्याय ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। विकास उपाध्याय ने निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा के ही उम्मीदवार को भारी मतों से पराजित किया था। इसके बाद भी भाजपा ने कोई सबक नहीं लिया।

सर्वधर्म प्रार्थना में संघमाता डा. मुक्ति भटनागर को दी गई श्रद्धांजलि

 


सर्वधर्म प्रार्थना में संघमाता डा. मुक्ति भटनागर को दी गई श्रद्धांजलि

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापिका संघमाता डा. मुक्ति भटनागर की 65 वी जयंती पर विश्वविद्यालय परिसर में बोधि उपवन का किया गया उद्घाटन। दो सत्रों में आयोजित हुआ कार्यक्रम। शाम 6:30 बजे संघमाता डा. मुक्ति भटनागर की याद में विश्व शान्ति हेतु कंडील उडाएं गये।







मेरठ। संघमाता डा. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउण्डेशन एवं सुभारती ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापिका संघमाता डा. मुक्ति भटनागर की 65 वी जयंती पर सरदार पटेल प्रेक्षागृह में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन हुआ। जिसमें सभी धर्मों के गुरूओं ने भाग लिया। कार्यक्रम कोरोना की समस्त सावधानियों पर अमल करते हुए सीमित संख्या में लोगो की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, कुशीनगर के भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर, अंतराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ नई दिल्ली के महासचिव डा. धम्मापिया, जनपद बाग़पत के जमीयत उलेमा हिन्द के नायब सदर मुफ्ती शाह आलम मज़ाहिरी, थापरनगर गुरूद्वारे के मुख्य ग्रन्थि ज्ञानी किशन पाल सिंह, ऑल इंडिया इसाई महासभा के राष्ट्रीय पादरी रेवजोए एम होवार्ड, हस्तिनापुर जैन मंदिर के प्रतिष्ठाचार्य पंडित प्रमोद जैन शास़्त्री, सुभारती पंचायती मंदिर के मुख्य पंडित शंक्लानंद, अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के भूतपूर्व अध्यक्ष डा. नन्द रतन थेरो, ऑल इंडिया उर्दू तन्जीम के सचिव हाजी आजाद सैफी, धम्मा मदर मेजोरी चारोन ने संघमाता डा. मुक्ति भटनागर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सुभारती परिवार की ओर से सभी धर्म गुरूओं को पौधा देकर अभिनंदन किया गया।

स्वागत भाषण में सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण बौद्ध ने सर्वधर्म प्रार्थना में आए सभी धर्मों के गुरूओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंचशील का सिद्धांत किसी पंथ का अंश नही है, यह तो सार्वभौमिक और मानव को एकता के सूत्र में पिरोने का मार्ग है जो हर धर्म की मान्यता के विभिन्न प्रारूप में शामिल है। उन्होंने कहा कि आज के दिन सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापिका संघमाता डा. मुक्ति भटनागर का जन्म दिवस है जो पंचशील के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए प्रेम, करूणा मैत्री के भाव से सुभारती ग्रुप द्वारा मनाया जा रहा है।

सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा.कृष्णा मूर्ति ने संघमाता डा. मुक्ति भटनागर के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण यादों को सभी के समक्ष रखा। उन्होंने मॉ की ममता पर आधारित गीत सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।

सर्वधर्म प्रार्थना में पंचशील का सिद्धांत किसी पंथ का अंश नही है, यह शाश्वत है और सार्वभौमिक दर्शन है‘‘ के विषय पर सभी धर्मां के गुरूओं ने अपने विचार रखें।

अंतराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ नई दिल्ली के महासचिव डा. धम्मापिया ने कहा कि बौद्ध धर्म वैज्ञानिक विचारों पर मानव को संगठित करने का मार्ग हैं। उन्होंने कहा कि संघमाता डा. मुक्ति भटनागर ने बौद्ध दर्शन को अपने विस्तृत अनुभव से सर्व समाज के हित में प्रचारित किया है और सुभारती के रूप में समाज को विकसित करने का पूरे विश्व को संदेश दिया है। उन्होंने बौद्ध रीति रिवाजों से संघमाता डा. मुक्ति भटनागर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनपद बाग़पत के जमीयत उलेमा हिन्द के नायब सदर मुफ्ती शाह आलम मज़ाहिरी ने कुरान की तिलावत करते हुए सभी को इंसानियत का पैग़ाम दिया। उन्होंने कहा कि संघमाता डा. मुक्ति भटनागर की विचारधारा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर देश उत्थान में कार्य करने वाली रही है। उन्होंने कहा कि संघमाता डा. मुक्ति भटनागर के विचारों को पल्लवित करने के लिये मुस्लिम समाज हर तरह से सुभारती परिवार के साथ है ताकि राष्ट्र निमार्ण हेतु सभी वर्ग एवं धर्म एकता के साथ मानव हित में एक साथ कार्य कर सकें।

मुख्य अतिथि, कुशीनगर के भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर ने कहा कि तथागत बुद्ध का जीवन कथन और शिक्षाएं इंसान को दुखों से मुक्ति दिलाने, ज्ञान और सही मार्ग पर चलने के लिए आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी की उस समय हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि तथागत बुद्ध ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए लोगो को जीवन जीने की सही दिशा बताई और कल्पना आधारित विश्वास का विरोध करते हुए कर्म को इंसान की प्रगति का सही रास्ता बताया। उन्होंने बौद्ध रिवाज के अनुसार मंत्रोचारण करते हुए संघमाता डा. मुक्ति भटनागर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसी तरह थापरनगर गुरूद्वारे के मुख्य ग्रन्थि ज्ञानी किशन पाल सिंह, ऑल इंडिया इसाई महासभा के राष्ट्रीय पादरी रेवजोए एम होवार्ड, हस्तिनापुर जैन मंदिर के प्रतिष्ठाचार्य पंडित प्रमोद जैन शास़्त्री, सुभारती पंचायती मंदिर के मुख्य पंडित शंक्लानंद, अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के भूतपूर्व अध्यक्ष डा. नन्द रतन थेरो, धम्मा मदर मेजोरी चारोन एवं पूर्व राज्य मंत्री किरण जाटव ने संघमाता को अपने धर्मों एवं रीति रिवाज के अनुसार नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने सर्वधर्म प्रार्थना में आए सभी धर्म गुरुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बौद्ध विद्वानों द्वारा संघमाता की स्मृति में बोधि उपवन का उद्घाटन किया गया। बोधि उपवन में तथागत बुद्ध की भव्य मूर्ति स्थापित की गई। साथ ही बोधी उपवन में बौद्ध मठ, अशोक स्तम्भ, धर्मचक्र, माने, दीपशाला एवं बौद्ध कुण्ड में मछलियों को छोड़कर विधिवत उद्घाटन किया गया। प्राचीन बोधिवृक्ष के नीचे बौद्ध धर्म की सभी पद्धतियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करके संघमाता डा. मुक्ति भटनागर को बोधि उपवन समर्पित किया गया।

शाम 6:30 बजे संघमाता डा. मुक्ति भटनागर की याद में विश्व शान्ति हेतु कंडील उडाएं गये।

सुभारती ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. हिरो हितो ने बताया कि संघमाता डा. मुक्ति भटनागर की स्मृति में 09 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक संघमाता डा. मुक्ति भटनागर का सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संघमाता को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

मंच का संचालन प्रीति सिंह ने किया।

कार्यक्रम में सभी अतिथि द्वारा फाईन आर्ट की पत्रिका डा. मुक्ति भटनागर मेमोरियल आर्ट प्रदर्शनी का विमोचन किया गया जिसमें संघमाता द्वारा बनाएं गए चित्रों को संग्रहित किया गया है।

इस अवसर पर उमालोक के न्यासी डा. आलोक भटनागर, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा. रोहित रविन्द्र, सुभारती विश्वविद्यालय की सीईओ डा. शल्या राज, सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा. कृष्णा मूर्ति, डा. आकांक्षा सिंह, अवनी कमल, कुलपति डा. जी.के. थपलियाल, चेयरमैन क्यूसी डा. एनके आहूजा, प्रतिकुलपति डा. अभय शंकरगौड़ा, डा. एसडी खान, अतिरिक्त कुलसचिव सैयद ज़फ़र हुसैन, डा. पिंटू मिश्रा, डा. नीरज कर्ण सिंह, डा. वैभव गोयल भारतीय, डा. संदीप कुमार, डा. महावीर सिंह, भंते डा. चन्द्रकीर्ति, डा. मनोज कपिल, डा. विवेक कुमार, डा. सोकिन्द्र कुमार, विवेक तिवारी, विशाल सिंह, सुभाष प्रधान, दिनेश कुमार, सरदार हरप्रीत मान, हर्षवर्धन कौशिक, राजकुमार सागर, संजीव कुमार, एसी पाठक, आनन्द पाल, नरेश कुमार आदि सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी ने मेरठ कैंट , मेरठ दक्षिण, मेरठ शहर सीट के उम्मीदवरों की सूची जारी की

 आम आदमी पार्टी ने मेरठ कैंट , मेरठ दक्षिण, मेरठ शहर  सीट के उम्मीदवरों की पहली सूची जारी की


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी। ।मेरठ









मेरठ। आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की पहली सूची जारी की ।पार्टी ने अपना कैंट विधान सभा प्रत्याशी उम्मीदवार के रूप में  मदन सिंह मान को घोषित किया। वहीं मेरठ दक्षिण विधान सभा से अपना  उम्मीवार ओम दत्त त्यागी को मैदान में उतारा । मेरठ शहर विधानसभा  से कैप्टन कपिल शर्मा को  उम्मीदवार की घोषणा की।

आज हाॅटल ब्राॅडवे इन में ब्राहम्ण समाज मिलन समारोह की एक सभा आयोजित हुई

 आज हाॅटल ब्राॅडवे इन में  ब्राहम्ण समाज मिलन समारोह की एक सभा आयोजित हुई


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ

कैंट विधान सभा से बसपा के उम्मीदवार ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए










मेरठ ।आज हाॅटल ब्राॅडवे इन में  ब्राहम्ण समाज मिलन समारोह की एक सभा आयोजित हुई। अमित शर्मा बसपा से कैंट विधान सभा उम्मीवार ने समाज के सभी वरिष्ठजनों का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़े भाई गौरव शर्मा , नीरज भारद्वाज , राजा भईया, संजय शर्मा, राजेश शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार ), चंद्रकिरण शर्मा, पं अश्वनी कौशिक व अशोक शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।


दीपक सरन दक्षिण विधान सभा से हो सकते है गठबंधन के प्रत्याशी घोषित

दीपक सरन दक्षिण विधान सभा से हो सकते है गठबंधन के प्रत्याशी घोषित

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ










मेरठ। रालोद नेता दीपक सरन रालोद में काफी समय से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है। दीपक सरन युवा चेहरा होने के साथ साथ संघर्षशील व शिक्षित भी है। सपा रालोद गठबंधन के खाते अगर दीपक सरन को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का टिकट मिल जाए तो गठबंधन का मजबूत मुस्लिम वोट बैंक के साथ-साथ गुर्जर समाज के लोग भी जुड़ जाएंगे। जिससे सपा रालोद गठबंधन को फायदा होना स्वाभाविक है। सूत्रों द्वारा बताया रहा है कि दीपक सरन के नाम पर रालोद के कई नेता भी उनके पक्ष में पैरवी कर रहे है। दक्षिण विधानसभा सीट से गुर्जर समाज के इस युवा को अगर टिकट मिल गया तो दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का परिणाम बदलाव की ओर नजर आ सकता है। मुस्लिम व गुर्जर समाज के साथ साथ सर्व समाज का समर्थन भी दीपक सरन को प्राप्त हो रहा है। इस बार दक्षिण विधानसभा के लोग भी युवा चेहरे को मौका देने की तलाश में नजर आ रहे है। हालांकि सपा रालोद गठबंधन की ओर से अभी कोई घोषणा दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी के लिए नहीं हुई है। टिकट फाइनल होने का प्रमाण भी जल्द दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच आ जाएगा। गठबंधन सरकार अपनी फाइनल सूची सोमवार तक जारी कर सकती है ।

सपा ने सरधना विधान सभा से अतुल को तीसरी बार बनाया उम्मीदवार

 सपा ने सरधना विधान सभा से अतुल को तीसरी बार बनाया उम्मीदवार

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। सरधना/मेरठ


अतुल प्रधान सरधना विधान सभा उम्मीदवार








सरधना/मेरठ। राजनीति में हार-जीत के साथ-साथ राजनीतिक वजूद बहुत मायने रखता है। यही कारण है कि लगातार तीसरी बार अतुल प्रधान को सरधना से खुद को आजमाने का मौका पार्टी ने दिया है। अतुल दो बार से हार भले ही रहे हैं मगर उनका दबदबा इस कदर है कि उनकी गिनती भी पश्चिम उप्र के प्रभाव वाले नेताओं में होती है। वह अखिलेश यादव के करीबी भी माने जाते हैं। 2012 और 2017 विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के संगीत सोम से टक्कर लेते रहे, मगर पराजय मिली। लेकिन इसी बीच अतुल एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके थे। 2016 में उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई थीं। इसका उन्हें बहुत राजनीतिक लाभ मिला। अतुल छात्र राजनीति से मुख्यधारा की राजनीति में आए हैं। वह सपा छात्र सभा के खड़ प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। लगातार पार्टी के आंदोलनों को बड़े स्तर पर करते हुए अपने दिखाई देते हैं। अतुल प्रधान का कहना है कि वह भारी मतों से जीतेंगे।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...