रविवार, 16 जनवरी 2022

भाजपा ने किया अ.भा. योगी नाथ, उपाध्याय समाज का अपमान एक भी टिकट न मिलना पूरे समाज का अपमान: तेजपाल सिंह जल्दी ही योगी समाज की बैठक कर लिया जायेगा अहम निर्णय भारतीय जनता पार्टी अपने फैसले पर एक बार पुनर्विचार करे

भाजपा ने किया अ.भा. योगी नाथ, उपाध्याय समाज का अपमान एक भी टिकट न मिलना पूरे समाज का अपमान: तेजपाल सिंह जल्दी ही योगी समाज की बैठक कर लिया जायेगा अहम निर्णय भारतीय जनता पार्टी अपने फैसले पर एक बार पुनर्विचार करे


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ









मेरठ। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि योगी समाज को एक भी टिकट न देकर भाजपा ने पूरे समाज का अपमान किया है। योगी समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है। हर चुनाव में तन, मन, धन से भाजपा का साथ देता आया है। पहली बार इस विधान सभा चुनाव में हमारे समाज ने भाजपा से पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ पांच सीटें मांगी थीं। हमें पूरी उम्मीद थी कि कम से कम दो सीटें तो मिल ही जायेंगी, लेकिन भाजपा ने एक भी सीट न देकर हमारा विश्वास तो तोड़ा ही है, पूरे समाज का अपमान भी किया है। अब हमारी मांग है कि भाजपा एक बार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।

योगी तेजपाल सिंह रविवार को मेरठ में गढ़ रोड पर स्थित टिम्बकटू रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ संगठन के राष्ट्रीय महासचिव योगी रामनिवास राठी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय, संगठन मंत्री पउप्र संजय उपाध्याय, मेरठ मंडल अध्यक्ष कालीचरण उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार उर्फ नीटू गांवड़ी के अलावा कई अन्य पदाधिकारी भी थे। सभी ने योगी समाज की अनदेखी पर भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी जताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि योगी समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है। हमने कभी कुछ नहीं मांगा। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज ने पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में विशाल चेतना महासम्मेलन किया था, जिसमें अपार जनसमूह उमड़ा था। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक महासम्मेलन की मुख्य अतिथि थीं। महासम्मेलन में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव कुमार बालियान, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और भाजपा के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष डा. विजय शुक्ला भी शामिल हुए थे। इन सभी के सामने पूरे समाज ने इस विधान सभा चुनाव में पांच टिकटों की मांग रखी थी। इन नेताओं के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामने भी यह मांग रखी गई। सभी नेताओं ने हमारी मांग पूरी करने का भरोसा दिलाया। बाद में हमने मुजफ्फरनगर जिले में खतौली सीट से विकास उपाध्याय (जिला पंचायत सदस्य, मेरठ) और चरथावल सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता नकुल उपाध्याय के लिए ही टिकट की मांग की, लेकिन भाजपा ने हमें पूरे प्रदेश में एक भी टिकट नहीं दिया। इससे पूरे समाज में भाजपा के प्रति नाराजगी है। अब हमारी मांग है कि भाजपा दोनों सीटों पर पुनर्विचार करे। अन्यथा हम समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों की बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव योगी रामनिवास राठी ने कहा कि हर विधान सभा क्षेत्र में हमारी जाति के वोटर 7500 से लेकर 35000 तक हैं, इसके बावजूद हमारी अनदेखी की जा रही है। अब हम अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में मेरठ में ही हमारे विकास उपाध्याय ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। विकास उपाध्याय ने निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा के ही उम्मीदवार को भारी मतों से पराजित किया था। इसके बाद भी भाजपा ने कोई सबक नहीं लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...