शनिवार, 15 जनवरी 2022

प्रेस्टीज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन दिग्विजय सिंह ने मनिंदर पाल को सिवाल खास विधान सभा से उम्मीदवार बनाए जाने पर दी बधाई

 प्रेस्टीज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन दिग्विजय सिंह ने मनिंदर पाल को सिवाल खास विधान सभा से उम्मीदवार बनाए जाने पर दी बधाई

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी । मेरठ

मेरठ। आज प्रेस्टीज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन दिग्विजय सिंह ने मनिंदर पाल को  सिवाल खास विधान सभा से भाजपा द्वारा कर्मठ जुझारू लोकप्रिय उम्मीदवार बनाए जाने पर  हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी । और अपने समस्त साथियों के साथ  क्षेत्र में मेहनत कर वोट जुटाने का आश्वासन भी दिया। 

यू.पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन मेरठ के जिला उपाध्यक्ष नितिन सिंघल मनोनीत



यू.पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन मेरठ के जिला उपाध्यक्ष नितिन सिंघल मनोनीत

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी । मेरठ









मेरठ। एन.एच 58 परतापुर बाईपास स्थित रेडियो मेरठ 89.6 एफएम के स्टूडियो में यू.पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मेरठ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए इंडिया फेम समाचार पत्र के संपादक नितिन सिंघल को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया। 

इस दौरान नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नितिन सिंघल को सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने मनोनयन पत्र नितिन सिंघल को सौंपा। यह मनोनयन उप्र के प्रांतीय अध्यक्ष जीसी श्रीवास्तव और प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण की सहमति से किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि नितिन सिंघल के जिला उपाध्यक्ष बनने पर संगठन उचाइयों पर पहुंचेंगा। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, जिला महामंत्री ललित ठाकुर, आरजे सुमित,आरजे तन्वी, आरजे पीयूष मौजूद रहें।

दिनांक 16.01.2022 को संघमाता डा. मुक्ति भटनागर की जयंती पर होगी सर्वधर्म प्रार्थना भव्य बोधी उपवन का भी होगा उद्घाटन

 


दिनांक 16.01.2022 को संघमाता डा. मुक्ति भटनागर की जयंती पर होगी सर्वधर्म प्रार्थना भव्य बोधी उपवन का भी होगा उद्घाटन










By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी । मेरठ

मेरठ। संघमाता डा. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउण्डेशन एवं सुभारती ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापिका संघमाता डा. मुक्ति भटनागर की 65 वी जयंती पर रविवार दिनांक 16.01.2022 को सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन सरदार पटेल प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से होगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित बोधी उपवन का भी उद्घाटन किया जाएगा जिसमें तथागत बुद्ध की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। बोधी उपवन में बौद्ध मठ, अशोक स्तम्भ, धर्मचक्र, माने एवं दीपशाला का बौद्ध विद्वानों द्वारा विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कुशीनगर के भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर जी पधारेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ नई दिल्ली के महासचिव डा. धम्मापिया उपस्थित होंगे एवं अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के भूतपूर्व अध्यक्ष डा. नन्द रतन थेरो उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सभी धर्मों के धर्म गुरू अपनी अपनी रीति रिवाज के अनुसार संघमाता को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम कोरोना की समस्त सावधानियों पर अमल करते हुए सीमित संख्या में लोगो की उपस्थिति में किया जा रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा जिसमें देश दुनिया के लोग जुड़कर संघमाता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

शनिवार, 1 जनवरी 2022

किशोर वाल्मीकि ने हस्तिनापुर मे अपने गरीब झोपड़ पट्टी वाले भाईयो के बीच जाकर मनाया नव वर्ष

 किशोर वाल्मीकि ने हस्तिनापुर मे अपने गरीब झोपड़ पट्टी वाले भाईयो के बीच जाकर मनाया नव वर्ष

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी। हस्तिनापुर/ मेरठ












हस्तिनापुर/मेरठ। हस्तिनापुर विधानसभा में किशोर वाल्मिकी ने अपने साथियों के साथ  साल का पहला दिन  अपने गरीब  झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले भाइयों के बीच पहुंचकर मिठाई बांटकर और नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देकर  मनाया । किशोर  भाई  वाल्मीकि समाज में एक जिम्मेदार दूसरो की मदद करने वाले हमेशा समाज का भला करने वाले व्यक्तित्व के है। कोई व्यक्ति नव वर्ष पर मंदिर या घूमने या कॉफी शॉप पर नया साल मनाने जाते है । मगर किशोर वाल्मीकि ने अपने समाज का नाम रोशन कर दिखा दिया की आज के समाज सेवी कार्य में भी वाल्मीकि समाज सबसे अग्रसर गरीब भाईयो की मदद करने को हमेशा तैयार रहता है। सर्व समाज को ऐसे ही व्यक्तिव वाले व्यक्ति का चुनाव अवश्य करना चाहिए ।


थाना-हस्तिनापुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 11 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद

 थाना-हस्तिनापुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 11 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद 

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। हस्तिनापुर/मेरठ














हस्तिनापुर/मेरठ।थाना-हस्तिनापुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 11 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपराधियों धर पकड़ हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी थाना हस्तिनापुर के नेतृत्व में चैकिंग व गस्त के दौरान थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा दिनांक 01/01/2022 की रात्रि में करीब 01.30 बजे अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र प्रमोद जैन नि0 18/20, सिविल लाईन कस्बा व थाना-हस्तिनापुर, मेरठ को सैफपुर पुलिया के पास से मो0सा0 नं0 UP-15AS-4276 पर एक प्लास्टिक बोरे में करीब 11 किलो 200 ग्राम गांजा ले जाते हुये पकड़ा गया । जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 01/2022 धारा-8/16 NDPS Act. पंजीकृत किया गया व मो0सा0 उपरोक्त को अन्तर्गत धारा-207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

घटनास्थल व गिरफ्तारी का दिनांक व समयः

सैफपुर पुलिया के पास, हस्तिनापुर दिनांक 01/01/2022 समय 01.30 बजे

नाम पता गिरफ्तारशुदा अभि0

1.राहुल कुमार पुत्र प्रमोद जैन नि0 18/20, सिविल लाईन कस्बा व थाना-हस्तिनापुर, मेरठ उम्र करीब 40 वर्ष 

अभि0 से बरामदगीः

एक प्लास्टिक बोरे में करीब 11 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ

प्रेषकः मीडिया सेल,मेरठ

वर्षो से लंबित सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना हुई पूर्ण, साकार हुए अन्नदाता के सपने

 वर्षो से लंबित सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना हुई पूर्ण, साकार हुए अन्नदाता के सपने

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। प्रतापगढ










प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के साथ-साथ सर्वाधिक खाद्यान्नों का उत्पादन करने वाला भी राज्य भी है। इस उत्पादन में प्रदेश के किसानों की दिन-रात की मेहनत निहित है। सिंचाई, बीज, खाद, उर्वरक आदि खेती के लिए समय≤ पर आगत का काम करते है। तथा खेती की उन्नति किसानों की मेहनत के साथ ही उपर्युक्त आगतों की समय पर उपलब्धता पर निर्भर करती है। कहा भी गया है-‘‘का वर्षा जब कृषि सुखाने‘‘। उत्तर प्रदेश में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु वर्तमान सरकार द्वारा अनेक परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का राष्ट्र को समर्पण एवं लोकापर्ण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिनांक 11 दिसम्बर,2021 को हरिहरगंज (हंसुवाडोल), बहराइच रोड, जनपद बलरामपुर में किया है। महत्वपूर्ण बात यह कि सरयू नहर परियोजना की स्वीकृति 1982 में हुई थी। तथा 2012 में इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था। इस प्रकार लगभग 40 वर्षो बाद यह परियोजना पूर्ण हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की संवेदनशीलता, दूरदर्शिता तथा लगन से सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना पूर्ण होकर आज प्रदेश के किसानों के लिए सिंचाई का वरदान सिद्ध हो रही है।सरयू नहर परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेश के 09 जनपदों- बहराइच श्रावस्ती, गोण्डा बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महराजगंज में सिंचाई सुविधा का विकास करने के लिए इस क्षेत्रों के किसानों के लिए बहुमूल्य तथा बहुउपयोगी परियोजना है। 40 वर्षों से लम्बित इस राष्ट्रीय परियोजना को मात्र 04 वर्षो के रिकार्ड समय में पूर्ण किया गया है, वह भी कोविड महामारी के विकट दौर में। इससेे प्रदेश के नेतृत्व की किसानों एवं कृषि की उन्नति के प्रति गंभीरता साफ झलकती है। यह परियोजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत देश की 99 परियोजनाओं में सबसे बड़ी परियोजना है। इसके पूर्ण होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 09 जनपदों के 15 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जिससे इन जनपदों के कृषकों की मानसून पर निर्भरता खत्म होगी एवं यहाँ फसलों का उत्पादन बढे़गा। फलस्वरूप मा0 प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को भी सार्थक सिद्ध किया जा सकेगा।सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के माध्यम से सिंचाई सुविधा का विकास होने पर 24 लाख टन अतिरिक्त खाद्यान्न का उत्पादन होने की संभावना हैं। जिससे प्रदेश खाद्यान्नों के उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता व अतिरिक्त उत्पादन के माध्यम से देश में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित होगा। साथ ही इस उत्पादन से गरीब, वंचितों को भी भुखमरी से निजात मिलेगी। परियोजना से 09 जनपदों के 6227 ग्रामों के 30 लाख से भी अधिक कृषक लाभान्वित हो रहे हैं। परियोजना के अन्तर्गत 6600 किमी0 लम्बी मुख्य एवं छोटी 922 नहरों का निर्माण किया गया है। इसके अन्तर्गत सरयू एवं राप्ती नदी पर दो बड़े बैराज भी बनाए गये हैं। अयोध्या, गोला, डुमरियागंज एवं उतरौला में पम्प कैनाल का निर्माण कर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। इसके अन्तर्गत इमामगंज, बस्ती, बांसी, खलीलाबाद, गोण्डा, तरबगंज, इटियाथोक, मनकापुर, टिकरी एवं कैम्पियरगंज शाखा नहर का निर्माण किया गया है। परियोजना के अन्तर्गत नहरों पर 922 हेड रेगुलेटर एंव 11048 पुलों का निर्माण किया गया है। साथ ही नेपाल से आने वाले व क्षेत्रीय नालों पर 1495 ड्रेनेज क्रासिंग का निर्माण किया गया हैंे। सम्पूर्ण परियोजना में रू0 9800 करोड़ की लागत आई हैं। पर्यावरणीय संतुलन को ंबनाए रखने हेतु वृक्षारोपण को भी परियोजना में प्रमुखता से शामिल किया गया है। इस परियोजना के निर्माण से घाघरा नदी, सरयू नदी, राप्ती नदी, बानगंगा नदी व रोहनी नदी को जोड़ने का कार्य भी किया गया हैं।लगभग 40 वर्षो से लम्बित सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को रिकार्ड 04 साल में पूरी कर उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने एक उपलब्धि अपने नाम की है। यह प्रदेश के नेतृत्व की कर्मठता, ईमानदारी तथा कार्य के प्रति समर्पण का ही सुफल है कि आज प्रदेश के किसानों को सिचाई का उपहार मिला है। अब हमेशा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध रहने से पूर्वी क्षेत्र के किसान विविध प्रकार की फसलंे उगा सकेगें व समृद्वि के पथ पर आगे बढ़ सकेगे। लम्बित होने के कारण परियोजना की लागत कई गुना बढ़ गई थी तथा इतने वर्षो तक प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के किसान इसके लाभ से वंचित रहे। परन्तु अब जबकि परियोजना पूर्ण हो चुकी है, तब नहरो में बहते जल से पूर्वांचल में समृद्वि की गंगा भी बह रही है। प्रदेश की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अनेक लंबित परियोजनाओं को पूर्ण करा कर लोगों का विकास का वर्षों का स्वप्न साकार किया गया हैं। इनमें 46 वर्षा से लंबित बाणसागर परियोजना को भी पूर्ण कराया गया है जब प्रदेश के किसान समृद्ध होगें तब उत्तर प्रदेश भी समृद्ध होगा, उन्नत होगा। प्रदेश के विकास के लिए प्रदेश की वर्तमान साकार सम्पूर्ण रूप से समर्पण के साथ कार्य कर रही है।


जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से हो रही है आत्मनिर्भर

 उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से हो रही है आत्मनिर्भर

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। प्रतापगढ़















प्रतापगढ़। प्रदेश में संचालित उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य है कि ग्रामीण गरीब महिलाओं को सक्षम और प्रभावशाली संस्थागत मंच प्रदान कर उनकी आजीविका में निरन्तर वृद्धि करना, वित्तीय सेवाओं तक उनकी बेहतर और सरल तरीके से पंहुच बनाते हुये उनकी पारिवारिक आय को बढ़ाना है। ग्रामीण महिलाओं को समूहो के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रसंशनीय कार्य किये है। सरकार ने वर्तमान में मिशन के अंतर्गत 58 लाख से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के परिवार की महिलाओं को कुल 5,52,673 स्वयं सहायता समूहों, 25205 ग्राम संगठनों एवं 1387 संकुल स्तरीय संघो से आच्छादित किया गया है। आजीविका सम्बंधित गतिविधियो को प्रोत्साहित करने हेतु अभी तक कुल 358404 स्वयं सहायता समूहों को रिवाॅल्विंग फण्ड, 227166 स्वयं समूहों को सामुदायिक निवेश निधि द्वारा लाभान्वित किया गया हैं।  अभी तक मिशन के अंतर्गत 1.98 लाख स्वयं समूहों के सदस्यों को सत्त आजीविका की दिशा में विभिन्न बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में गाँव मे ही वित्तीय लेन देन एवं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में 58 हजार बी0सी0 सखी में से 35908 से अधिक बीसी सखी को आरसेटी के माध्यम से आई0आई0बी0एफ0 द्वारा प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। जिससे से 16876 बीसी सखी द्वारा कार्य प्रारम्भ किया जा चूका हैं। प्रदेश के 43 जनपदों के 204 विकासखण्डों में पुष्टाहार उत्पादन एवं आंगनबाड़ी केन्दों को वितरण कराने हेतु उत्पादन इकाई की स्थापना का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है जिसमें दो पुष्टाहार उत्पादन इकाईयों की स्थापना की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश पाॅवर कारपोरेशन लिमिटेड के साथ अभिसरण के माध्यम से कुल 10743 महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों का चयन किया गया है। जिसमे से 5160 सक्रिय सदस्यों द्वारा 63 करोड़ रूपये का बिल कलेक्शन सबंन्धित कार्य किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अद्यतन स्थिति के अनुसार 1803 उचित दर की दुकानों का आवंटन स्वयं सहायता समूहों को किया गया है। प्रदेश के पंचायतीराज विभाग से अभिसरण के माध्यम से कुल 826 विकास खण्डो में 50772 ग्राम पंचायतो के सामुदायिक शैाचालय का प्रबंधन समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। बालिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी‘ के अतंर्गत बुंदेलखण्ड क्षेत्र के 05 जनपदों के 601 ग्रामों से 26000 शेयर होल्डर्स सम्मिलित है जिसमें प्रतिदिन 90 हजार किलो दुग्ध का संग्रह एवं कुल रू0 120 करोड़ का भुगतान किया गया हैं। पूर्वांचल क्षेत्र के 5 जनपदों गाजीपुर, सोनभद्र, बलिया, मिर्जापुर एंव चन्दौली में बलिनी की दर्ज पर काशी दुग्ध उत्पादक कंपनी का गठन किया जा चुका है।  प्रदेश सरकार ने मनरेगा के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से सी0आई0बी0 बोर्ड निर्माण के कार्य के अंतर्गत 1,18,390 सी0आई0बी0 बोर्ड बनाने का आर्डर दिया गया है। वर्ष 2020-21 में 20396 स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा 1.57 करोड़ से अधिक मास्क एवं 1223 सदस्यों द्वारा 65312 पी0पी0ई0 किट आदि का निर्माण किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में अभी तक 35 लाख से अधिक मास्क का निर्माण किया जा चुका है। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को समूहो के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाते हुये उन्हें मजबूत किया है।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...