शनिवार, 13 नवंबर 2021

महामना मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा मनाई गई

 महामना मदन मोहन मालवीय  की पुण्यतिथि सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा मनाई गई

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ















मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग द्वारा महामना मदन मोहन मालवीय  की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग में विचार गोष्ठी रखी गई जिससे महामना मालवीय जी के विचारों को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विवेक संस्कृति एवं श्री कुलदीप नारायण जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता पत्रकारिता विभाग से श्री अशोक त्यागी जी रहे। श्री त्यागी जी ने कहा कि आज राष्ट्र को महामना जी की विचारधारा से ओतप्रोत होने की आवश्यकता है। उन्होंने जो समाज और शिक्षा के लिए किया वह वास्तव में विशिष्ट है।

संस्कृति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विवेक संस्कृति ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में हर्ष मलिक, जसविंदर सिंह, अमित कुमार, सतेंद्र कुमार, आमिर खान, आदि का सहयोग रहा।

वेंक्टेश्वरा में ’’सामान्य चिकित्सक एवं आशा बहन सम्मान समारोह-2021’’ का शानदार आयोजन

 वेंक्टेश्वरा में ’’सामान्य चिकित्सक एवं आशा बहन सम्मान समारोह-2021’’ का शानदार आयोजन

नार्मल डिलीवरी द्वारा बेटी होने पर विम्स देगा निशुल्क उपचार एवं नगद उपहार - डाॅ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन 

अन्तोदय तक प्राथमिक स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थय सेवाऐ देने वाले ये सभी चिकित्सक एवं आशा बहने भारतीय स्वास्थय व्यवस्था की रीढ- डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति 

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ/गजरौला












मेरठ/गजरौला। आज वेंक्टेश्वरा संस्थान एवं विम्स मल्टीस्पशियलिटी हाॅस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में प0उ0प्र0 के विभिन्न जनपदो में ग्रामीण क्षेत्रो में प्राथमिक स्तर पर स्वास्थय सेवाओ को अंजाम देने वाले 500 से अधिक सामान्य चिकित्सको एवं आशा बहनो को वैश्विक महामारी कोरोना में किये गये शानदार चिकित्सीय सहायता कार्यो के लिए शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती, प्राचार्य विम्स डाॅ0 सतीश अग्रवाल, डाॅ0 एन0के0 कालिया आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि ने कहा कि बात चाहे सामान्य बिमारियो/दुर्घनाओं की हो, या कोविड जैसी वैश्विक महामारी की भारत के ग्रामीण क्षेत्रो, दुर्गम एवं पिछडे क्षेत्रो में प्राईमरी स्तर पर स्वास्थय सेवाओ की कमान इन क्षेत्रो में स्वास्थय एवं चिकित्सीय सहायता प्रदान करने वाले आप भाईयों पर होती है। विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल के सी0ई0ओ0 एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने बताया कि आज आप लोगो को सम्मानित करते हुए संस्थान प्रबन्धन स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ0 संजीव भट्, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ0 ए0एस0 ठाकुर, डाॅ0 राजीव रंजन, सी0ओ0ओ0 डाॅ0 अरशद इकबाल, डाॅ0 गोपाल यादव, कुलसचिव डाॅ0 पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर निदेशक डाॅ0 प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, कुलदीप सिंह, विकास कौशिक, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, विश्वास त्यागी, शैलेन्द्र सिंह, अरूण गोस्वामी, रंजीत, योगेश कुमार, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ0 स्मृति गुप्ता ने किया।

शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

प्रेस्टीज इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वशीम राजा का स्कूल के चेयरमैन दिग्विजय सिंह ने किया भव्य स्वागत

 प्रेस्टीज इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वशीम राजा का स्कूल के चेयरमैन दिग्विजय सिंह  ने किया भव्य स्वागत

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ













मेरठ ।   प्रेस्टीज इंटरनेशनल स्कूल भोला रोड स्थित स्कूल में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वशिम राजा का भव्य स्वागत हुआ। इनके साथ रालोद की टीम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतेश बिदुडी ,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र डबास , डॉ बाबू राम रजापुर , हर्ष त्यागी  आदि मुख्य रूप से रहे।

भूपेंद्र डबास ने अपने विचारो मे  बीजेपी  मे हो रही महगाई के विषय में बात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष वशीम राजा ने अपने वक्तव्य में कहा कि बीजेपी हिन्दू मुस्लिम विरोधी राजनीति करती है। किसान को ना नौकरी मिली और वादे पर  वादे किए गए है । बीजेपी के शासन में  गरीबों को रोजगार नहीं मिला । इस बार सभी  साथियों को एक होकर व भाई चारा कायम करके भाजपा का सफाया करना चाहिए । आपसे यही उम्मीद लेकर आया हूं कि आप सब एक साथ मिलकर भाई  चारा कायम करे और लोकदल का साथ अवश्य देंगे। 

प्रेस्टिज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन दिग्विजय सिंह ने भी अपने विचार मे कहा । उन्होंने अपने विचारो मे कहा कि इस सभा का मेरा यही कहना है कि पिछले 3 वर्षो आर एस एस मे रहा लेकिन अपना कोई काम नहीं निकाल पाया। इसीलिए मे अपने तमाम बुजुर्गो और युवा साथियों से अपील करता हूं की आप सब लोकदल का साथ दे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर किसान प्रकोष्ठ उधम सिंह  का भी भव्य स्वागत चौ दिग्विजय सिंह ने किया ओर साथ ही साथ लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष वशीम राजा ने भी किया उन्होंने अपने विचारो मे राष्ट्रीय  लोकदल का बखान बहुत ही सुंदर शब्दो मे किया और भाई चारा कायम करने के लिए सभा में बैठे सभी सम्मानित दोस्तो साथियों , और बुजुर्गो को प्रेरित भी किया। इसके  बाद सभी ने  नाश्ता किया। सभा का समापन स्कूल चेयरमैन दिग्विजय सिंह ने किया । क्षेत्रीय महासचिव रालोद  किसान प्रकोष्ठ अरुण मालिक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चिकरा, दीपक सिसोला,आदि लोग मौजूद रहे।

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

यूपी अब लखनऊ में भी जीका वायरस ने दी दस्तक, 2 नए मामले

 

यूपी अब लखनऊ में भी जीका वायरस ने दी दस्तक, 2 नए मामले


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। नई दिल्ली









नई दिल्ली । कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने अप्रैल-मई में उत्तर प्रदेश में जमकर कहर बरपाया था। अब हालात सुधरे तो यूपी में नई मुसीबत आ गई, जहां जीका वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को भी राजधानी लखनऊ में दो नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 100 के पार हो गई है। ये वायरस भी जानलेवा है, जिस वजह से स्वास्थ्य महकमे ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।

मामले में उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक वेद व्रत सिंह ने कहा कि लखनऊ में भी जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। वहां पर अभी दो मामलों का पता चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है, साथ ही हालात से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। लखनऊ के अलावा कानपुर, कन्नौज, मथुरा में भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सतर्क

जीका के प्रमुख लक्षणों में हल्का बुखार, त्वचा पर लाल निशान, दाग, रैशेज, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिरदर्द शामिल है। जीका वायरस बीमारी की इन्क्यूबेशन टाइमिंग 3-14 दिन है। अगर कोई इससे ग्रसित होता है, तो जीका वायरस के लक्षण आमतौर पर 2 से 7 दिनों तक रहते हैं। WHO के मुताबिक जीका वायरस संक्रमण वाले अधिकांश लोगों में लक्षण विकसित नहीं होते हैं।

क्या है इलाज?

कोरोना वायरस की वैक्सीन वैज्ञानिकों ने तैयार कर ली है, लेकिन जीका वायरस पर अभी रिसर्च जारी है। इसकी कोई वैक्सीन या दवा बाजार में उपलब्ध नहीं है। अगर कोई इससे संक्रमित हो जाता है तो उसे भरपूर आराम करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लेनी चाहिए। बुखार और बॉडी पेन के लिए नॉर्मल दवाई लेने की सलाह दी जाती है।

योगी आदित्यनाथ बोले- 'एक जनपद एक उत्पाद' से आगे बढ़ा मेरठ, कहा-खेल विश्वविद्यालय का जल्द शुरू होगा निर्माण

 

योगी आदित्यनाथ बोले- 'एक जनपद एक उत्पाद' से आगे बढ़ा मेरठ, कहा-खेल विश्वविद्यालय का जल्द शुरू होगा निर्माण


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ

















मेरठ।  आज एक ऐतिहासिक समारोह का साक्षी बनेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित यह देश का पहला ऐसा समारोह है, जिसमें देश के 17 पैरालंपिक विजेताओं के साथ पूरे प्रदेश के दो हजार से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। वहीं समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला सराहनीय है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने पर मेरी राज्य के खेल मंत्री और सीएम से चर्चा हुई। मुझे विश्वास है कि यूपी भविष्य में देश को और खिलाड़ी देगा।

सीएम योगी को साढ़े ग्यारह बजे मेरठ पहुंचना था लेकिन उनके कार्यक्रम में थोड़ा विलंब हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद से वाया सड़क मार्ग मेरठ पहुंचे। वहीं भाजपा के जनप्रतिनिधि समारोह स्थल पर सुबह ही पहुंच गए। वहीं सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर शहर भर में कड़ी सुरक्ष व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर सीएम योगी ने सबसे पहले खेल उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे।

खेल उत्पादों से होती है मेरठ की पहचान : योगी आदित्यनाथ 

सीएम योगी ने कहा कि 1857 की क्रांति का बिगुल फूंकने वाली क्रांति धरती को नमन करता हूं। कोरोना महामारी के बावजूद मोदी के प्रोत्साहन से केंद्रीय खेल अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में जो कार्य/प्रदर्शन किया है वह अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन है। हमारा सभी का दायित्व बनता है कि हम इनका सम्मान करें। मेरठ की बात खेल उत्पाद से होती है और जाना भी जाता है। हमारी सरकार  ने 2018 में एक जनपद एक उत्पाद की योजना शुरू की। इसके माध्यम से निवेश का माहौल बन सके। कई प्रकार के शोध करने के बाद खेल उत्पाद में चयन किया। अब जल्द खेल विवि का निर्माण शुरू होने जा रहा है। मेरठ में खेल विवि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से जानी जाएगी।
मेरठ में खेल उत्पाद की दुनिया के अंदर डिमांड है। पहले कमी दिखाई देती थी लेकिन हमारी सरकार ने इसे आगे बढ़ाया है। हमारे प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की उत्साह को महसूस किया। हर स्थान से लोग सांसद खेल प्रतियोगिता कराना चाहते है। इसके लिए लोग आगे आ रहे हैं। 
गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी सुहास एल. वाई ने कोरोना के समय तैनाती दी थी। उन्होंने टीम मैनेजमेंट का परिचय करते हुए शानदार कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने बैडमिंटन खेल में परचम लहरा दिया। वही,उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच वेतन वृद्धि की घोषणा की है। हमने ये भी तय किया है जो कोच ओलंपिक, पैरालंपिक में गए थे उन्हें भी 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार ने प्रदेश में 71 स्टेडियम बनाये है। 16 खेलो के लिए 19 जनपदों में 44 छात्रावास संचालित है। अर्जुन , ध्यानचंद, पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को 20 हज़ार रुपये वित्तीय मासिक सहायता दी जा रही है।

पहले योगी ने भय मुक्त शासन दिया, अब मेरठ आगे बढ़ने के लिए तैयार : केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

मंच से बोलेते हुए केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, दिव्यांग खिलाड़ियों ने हजारों किलोमीटर दूर जाकर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया। मेरठ खेलों का सामान बनाने के लिए जाना जाता है। सात खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के पश्चिम इलाके से हैं। खेल विवि की घोषणा मेरठ में करके सराहनीय कार्य किया है। पहले भय का वातावरण था, लेकिन योगी ने सब खत्म कर दिया। जब भय का वातावरण खत्म होता है। सब काम शुरू हो जाता है। यहां खेल उत्पाद प्रदर्शनी में सभी कंपनियों के उत्पाद लगे हैं। ये आत्मनिर्भर भारत है। मेरठ आगे जाने के लिए तैयार है। इसके लिए मेरठ तैयार हुआ है। कोविड-19 के समय भी अभ्यास भी करते रहे और मेडल जीतकर आए। जब भारत के सितारे मेरठ की धरती पर आए हैं उनके लिए ताली बजनी चाहिए।
कहा कि सांसद खेल स्पर्धा में भाग लेकर मंच पर मेडल देने का कार्य किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री खेलो को रोकते थे। हम खेलों को आगे बढ़ाने वाले हैं। मेरठ में जब खेल विवि बनेगा तो उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के लिए सुविधा दी जाएगी। खेल विवि देश के लिए वरदान साबित होगा। कोविड-19 के समय भी सरकार ने खिलाड़ियों ने सुविधा दी। पिछली बार 19 खिलाड़ी गए पैरालंपिक में इस बार 19 मेडल आ गए। अभी तक पैरालंपिक में सिर्फ 12 मेडल आए थे। हमारा रैंक भी 24वां आया। मुख्यमंत्री योगी ने कोविड में भी माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाकर जनता को वायरस से बचाया। उत्तर प्रदेश ऐसा प्रदेश है, जो देश को दिशा दे सकता है। आने वाले पैरालंपिक में उत्तर प्रदेश के ही खिलाड़ी होंगे ऐसा मेरा विश्वास है।

उत्तर प्रदेश में कभी खिलाड़ियों का सम्मान नही हुआ : संजीव बालियान

समारोह स्थल के मंच से बोलते हुए भाजपा के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी खिलाड़ियों का सम्मान नही हुआ। आज दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ियों का सम्मान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश भी आगे खेलो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सलावा गांव में खेल विवि देने की घोषणा की गई है। बहुत जल्द इस पर कार्य शुरू होगा। कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा की टक्कर देगा।

खिलाड़ियों को सम्मानित करने का सराहनीय कदम : केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह

सामाजिक न्याय आधिकारिता केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का खिलाड़ियों को सम्मानित करने का सराहनीय कदम है। ये कार्य हमेशा के लिए इंगित रहेगा। हमारे देशभर के दिव्यांग खिलाड़ियों के मन मे आत्मविश्वास बढ़ा है। हमने ट्रेनिंग की सुविधा बढ़ाई। पिछली बार चार मेडल आये। इस बार 19 पैरालंपिक मेडल आये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया है। उत्तर प्रदेश में नए स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। ग्वालियर में दिव्यांगों के लिए स्टेडियम बनाया जा रहा है। वहां दिव्यांगों के लिए अलग-अलग कोर्ट होंगे, विदेशी कोच होंगे। 2014-21 तक 20 लाख दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किये गए।

इससे पहले बुधवार को खेल नगरी मेरठ की जमीं पर पैरालंपिक के सितारों ने कदम रखा तो उनके चेहरे खिल उठे। शहर में जगह जगह होर्डिंग पर अपनी तस्वीरें देख बोल पड़े कि मेरठ ने दिल जीत लिया। आज इन सितारों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मान करने मेरठ पहुंचे हैं। इस खास समारोह के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मेरठ में ही मौजूद हैं। वहीं सम्मान समारोह से पहले सभी खिलाड़ी बसों में सवार होकर कृषि विश्वविद्यालय पहुंच गए जहां यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। 


11 नवम्बर से LPG की नयी कीमत तय

 

11 नवम्बर से LPG की नयी कीमत तय 

By -  मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। लखनऊ


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में LPG ( Liquefied Petroleum Gas ) की कीमत मुख्य रूप से राज्य के स्वामित्व वाली तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित की जाती है और समान वैश्विक कच्चे तेल ईंधन दरों के आधार पर मासिक आधार पर परिवर्तन के अधीन है। कच्चे तेल में वृद्धि से उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में एलपीजी दरों में वृद्धि होती है और इसके विपरीत। एलपीजी एक सुरक्षित और रंगहीन गैस है और इसलिए घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र में इसका उपयोग काफी बढ़ गया है। भारत सरकार वर्तमान में उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में समाज के निम्न आय वर्ग को रियायती दरों पर घरेलू LPG गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) प्रदान कर रही है। सब्सिडी की राशि सीधे ग्राहक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। वर्तमान में, भारत में अधिकांश लोगों के लिए एलपीजी आसानी से उपलब्ध है।प्रधान मंत्री योजना (यूवाईई) के लिए पंजीकरण और आवेदन करने के लिए प्रयायवा योजना (यूवाईई) के लिए पंजीकरण और आवेदन करने के लिए इसे पसंद किया जाएगा। सबसे पहले

Today UP LPG Price

Today’s PriceRs.937.50 for a 14.2 kg cylinder
Today’s LPG Price with SubsidyRs.937.50 for a 14.2 kg cylinder
Highest in FY21Rs.937.50 in October 2021
Lowest in FY21Rs.847.00 in April, May, and June 2021

प्रधानमन्त्री उज्ज्वल योजना :-

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) योजना के लिए केवाईसी आवेदन पत्र अपने LPG ग्राहक को जानें या केवाईसी फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित तेल विपणन कंपनियों को अनिवार्य रूप से जमा किया जाना चाहिए। कोई भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर पीएमयूवाई केवाईसी फॉर्म डाउनलोड कर सकता है। मुफ्त LPG ( Liquefied Petroleum Gas  ) सिलेंडर प्राप्त करने के लिए पीएमयूवाई नई सूची की जांच करने के चरण ग्राहक नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एलपीजी सिलेंडर की मुफ्त उपलब्धता की जांच कर सकते हैं।

यू पी LPG का नया मूल्य नवंबर:-

पीएमयूवाई  के लिए हेल्पलाइन नंबर पीएमयूवाई के लिए राष्ट्रव्यापी हेल्पलाइन नंबर 1906 है। यह नंबर एलपीजी रिसाव की शिकायत दर्ज करने के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध है। तदनुसार, संशोधित अंतिम, वाहनों द्वारा उपयोग की जाने वाली संपीड़ित प्राकृतिक गैस की सभी समावेशी कीमतें 51.98 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 54.57 रुपये प्रति किलोग्राम (करों सहित) हो जाएंगी, जबकि मुंबई और उसके आसपास घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस की दरें बढ़ जाएंगी।

LPG के उत्तर प्रदेश में नए  मूल्य:-

आईएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि 30.40 रुपये/एससीएम से 32.67 रुपये/एससीएम (स्लैब 1) और 36.00 रुपये/एससीएम से क्रमशः 38.27 रुपये/एससीएम (स्लैब 2)। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई और उसके आसपास लगभग 1.60 मिलियन (16 लाख) पीएनजी उपभोक्ता और 800,000 से अधिक सीएनजी ग्राहक हैं।प्राकृतिक गैस की कीमतों में 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी की कीमत में भी 2.28 रुपये प्रति किलोग्राम और घरों में पाइप से रसोई गैस की आपूर्ति 2.10 रुपये की गई। कीमतों में इस संशोधन के परिणामस्वरूप दिल्ली में सीएनजी के उपभोक्ता मूल्य में 2.28 रुपये प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 2.55 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई।

टोक्यो पैरा- ओलम्पिक खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह मे पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अल्पसंखयक मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी अपनी समस्त टीम के साथ किया योगी का भव्य स्वागत

टोक्यो पैरा- ओलम्पिक खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह मे पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अल्पसंखयक मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी अपनी समस्त टीम के साथ किया योगी का भव्य स्वागत


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ










मेरठ। टोक्यो पैरा-ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाने वाली खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह क्रान्ति धरा मेरठ में आदरनीय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का अभिनन्दन स्वागत समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मेरठ महानगर के अध्यक्ष अंजुम निजामी के नेतृत्व में अपने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के साथ। गांधीबाग पर एकत्रित हुए वहां से सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता बाइक द्वारा रैली स्थल तक पहुंचे और आवाज इतनी बड़ी तादाद में अल्पसंख्यक का जन सैलाब माननीय मुख्यमंत्री की रैली में जाने के लिए उमड़ पड़ा। जिसमें सभी अल्पसंख्यक समाज के लोग जैसे कि मुस्लिम सिख ईसाई जैन और खासकर मुस्लिम महिलाएं बहुतायत की संख्या में थी सभी में जोश इस कदर था कि वह गांधी बात पर एकत्र होकर जब वहां से चले तो रैली स्थल तक नारेबाजी करते हुए गए सभी का जोश देखते बनता था। मोदी की रैली के संयोजक रहे जगत सिंह और रणजीत सलूजा ।शम्मी राणा, अमरीन अली खान, अनुज कुमार जैन, फिरोज चांद, यूसूफ कुरेशी, आसिफ अंसारी, आदि मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...