रविवार, 15 अगस्त 2021

आज 15 अगस्त को 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओम श्री कांवड़ सेवा समिति द्वारा पवित्र सावन माह के चलते श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान मंदिर आबूलेन पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।

 



आज 15 अगस्त को 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओम श्री कांवड़ सेवा समिति द्वारा पवित्र सावन माह के चलते श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान मंदिर आबूलेन पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेर









रविवार को ओम श्री कावंड़ सेवा समिति  के तत्वाधान में श्री शिव मंदिर में सावन माह के चलते भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर में शंकर भगवान के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गई। इसके अलावा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसके चलते श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। 









कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रजत शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ भंडारे में उपस्थित होकर भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया। पूरा वातावरण भगवान के जयकारों से शिवमय नजर आया। इस मौके पर ईशान पंडित, प्रशांत, प्रवीण, सन्नी, नीरज, बाबर, मन्नू, सागर, रितिक आदि लोग उपस्थित रहें।

कंकर खेड़ा स्थित राजा बाल एकेडेमी में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

कंकर खेड़ा स्थित राजा बाल एकेडेमी में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।। मेरठ














कंकर खेड़ा स्थित राजा बाल एकेडेमी  में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया।ध्वजारोहण, नीरज मित्तल जी ने किया। उन्होंने समिति के वरिष्ठतम सदस्यों ठा चन्द्रपाल सिंह एवम् किशन स्वरूप निर्भय को शाल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्य में पार्षद राजेश खन्ना जी, गणेश अग्रवाल जी ने  उनका सहयोग किया। शशि बाला, आशा शर्मा, हेमलता यादव ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। केवल कृष्ण भसीन,योगेन्द्र पाल लूथरा ने देश भक्ति के गीत,एवं धर्मपाल,जयवीर सिंह,एस एस त्यागी,चक्रधर मनोड़ी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। समिति अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तोगी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।


महेन्द्र कुमार रस्तोगी (अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति कंकर खेड़ा)

वेंक्टेश्वरा में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण परेड एवं देशभक्ति से सरोबार ’’जश्ने आजादी’’ सांस्कृतिक समारोह का शानदार आयोजन

 वेंक्टेश्वरा में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण परेड एवं देशभक्ति से सरोबार ’’जश्ने आजादी’’ सांस्कृतिक समारोह का शानदार आयोजन

राष्ट्र सर्वोपरि, देश की स्वतंत्रता/अखण्डता से बढ़कर कुछ भी नहीं- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ
















-आजादी की जंग में अपने प्राणो की आहुति देने वाले माँ भारती के अमर सपूतो का ये देश सदैव ऋणी रहेगा- डॉ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय।













मेरठ। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ऊँचे तिरंगे के ध्वजारोहण के साथ-साथ पुलिस एवं एन0सी0सी0 कैडेटस की उपस्थिति में तिरंगे के सम्मान में परेड द्वारा सलामी दी गयी। इसके अलावा 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक समारोह ’’जश्ने आजादी’’ में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से सरोबार शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।


वेंक्टेश्वरा संस्थान के ’’तिरंगा परेड ग्राउण्ड’’ में प्रातः 08ः30 पर संस्थान के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी ने कुलपति प्रो0 (डॉ0) पी0के0 भारती के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पुलिस एवं एन0सी0सी0 कैडेटस ने परेड करते हुए तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद संस्थान के टैगोर भवन में आयोजित सांस्कृतिक समाराह ’’जश्ने आजादी’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी ने माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। 

अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने कहा कि देश के हर नागरिक के हिस्से में बार्डर पर जाकर देश के लिए लड़ना नहीं होता, पर हम अपने-2 क्षेत्रो में रहकर ईमानदारी, निष्ठा, सदभाव एवं भाईचारे से भी देश सेवा कर सकते है। राष्ट्र सेवा/राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। तिरंगे के सम्मान से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता।


जश्ने आजादी कार्यक्रम को प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 पी0के0 भारती, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डे आदि ने भी सम्बोधित किया। इसके बाद संस्थान के छात्र-छात्राओं ने ’’देश रंगीला-रंगीला’’, तेरी मिटटी में मिल जांवा, मेरा रंग दे बसंती चोला’’ आदि गीतो पर जमकर नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर शहीदो के नाम पर वृक्षारोपण, पंतग प्रतियोगिता, मैत्री क्रिके मैच समेत आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। 









इस अवसर पर मुकेश गर्ग, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डे, डीन मेडिकल बिग्रेडियर डॉ0 सतीश अग्रवाल, मेरठ परिसर निदेशक प्रभात श्रीवास्तव, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह, निदेशक मार्केटिंग विम्स अनुज शास्त्री, रजिस्टार विकास कौशिक, सीएफओ विकास भाटिया, अरूण गोस्वामी, डॉ0 संजय तिवारी, अंजलि शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक (सेवा0नि0) गुरूदयाल सिंह, सचिन, अमित फ्रांसीस, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, विश्वास त्यागी, आचंल, प्राची, पूजा शर्मा एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

क्या आप जानते हैं? मेरठ में तैयार हुआ था लाल किले पर फहराने वाला आजाद भारत का पहला तिरंगा

 क्या आप जानते हैं? मेरठ में तैयार हुआ था लाल किले पर फहराने वाला आजाद भारत का पहला तिरंगा

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ













मेरठ के नत्थे सिंह ने उसे सिला था. मेरठ के सुभाष नगर के रहने वाले नत्थे सिंह का साल 2019 में 94 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया. वह अंतिम जीवनकाल के आखिरी तक तिरंगा सिलाई का काम करते रहे।









मेरठ। भारत की आजादी का पहला बिगुल 10 मई 1857 को मेरठ की धरती पर बजा था। यहां से उठी 1857 की क्रांति चिंगारी ने ही देशवासियों में स्वतंत्रता की अलग जगाई और 15 अगस्त 1947 को 90 वर्षों के बाद आखिरकार स्वतंत्र भारत का सपना पूरा हुआ।लेकिन आपको शायद ही पता हो कि आजाद भारत में लाल किले पर फहराया गया खादी का पहला तिरंगा भी मेरठ के क्षेत्रीय गांधी आश्रम में बना था हालांकि इसका कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं मौजूद है।

मेरठ के नत्थे सिंह ने उसे सिला था। मेरठ के सुभाष नगर के रहने वाले नत्थे सिंह का साल 2019 में 94 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया। वह अंतिम जीवनकाल के आखिरी तक तिरंगा सिलाई का काम करते रहे।अब यह काम नत्थे सिंह के पुत्र रमेश चंद्र करते हैं।रमेश चंद्र के मुताबिक उनके पिता जी यह बताया करते थे कि दिल्ली से मेरठ नजदीक था, इसलिए लाल किले पर फहराने के लिए यहां से तिरंगा ले जाया गया था।




सहारनपुर के इस जामा मस्जिद में पहली बार 58 फीट की ऊंचाई पर फहरा तिरंगा, भाजपा विधायक ने किया ध्वजारोहण

 

सहारनपुर के इस जामा मस्जिद में पहली बार 58 फीट की ऊंचाई पर फहरा तिरंगा, भाजपा विधायक ने किया ध्वजारोहण

By - मेरठ खबर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। सहारनपुर
















देशभर में आजादी के जश्न के बीच देवबंद क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव मानकी ने राष्ट्रवाद की नई इबारत लिखी। स्वतंत्रता दिवस पर गांव की जामा मस्जिद परिसर में पहली बार 58 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।


 देवबंद (सहारनपुर)। देशभर में आजादी के जश्न के बीच देवबंद क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव मानकी ने राष्ट्रवाद की नई इबारत लिखी। स्वतंत्रता दिवस पर गांव की जामा मस्जिद परिसर में पहली बार 58 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। 15 हजार की आबादी वाले गांव मानकी में ग्राम पंचायत की ओर से जामा मस्जिद कमेटी की अनुमति के बाद मस्जिद परिसर में 58 फीट का पिलर बनाया गया था। जिस पर 14 फीट चौड़ा और 21 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था।















आजादी के इस जश्न को मनाने के लिए ग्रामीण खासे उत्साहित थे। क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश ने ध्वज फहराया तो आजादी के जश्न में चार चांद लग गए। इस दौरान जंग-ए-आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। ग्राम प्रधान मामूर हसन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हर वर्ग ने अपनी अहम हिस्सेदारी निभाई थी। उन महान क्रांतिकारियों की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस के रहे है। इस मौके पर भारी संख्या में लीग मौजूद रहे।















दारुल उलूम समेत मदरसों में भी शान से लहराया तिरंगा

प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम समेत मदरसों में भी शान से तिरंगा लहराया। दारुल उलूम में नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने अल सुबह संस्था की आजमी मंजिल परिसर में झंडारोहण किया। वहीं, दारुल उलूम वक्फ, मदरसा जकरिया, जामियातुश्शेख समेत सभी मदरसों में ध्वजारोहण हुआ। तिरंगा फहराने के दौरान वक्‍ताओं ने शहीदों को याद किया। मौजूद लोगों ने भी शहीदों को नमन करते हुए आजादी का जश्‍न मनाया।  

सैंट जेम्स स्कूल में मनाया गया तीन दिवसीय स्वतंत्रता दिवस

 

सैंट जेम्स स्कूल में मनाया गया तीन दिवसीय स्वतंत्रता दिवस

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ



























कंकरखेडा : सुभाषपुरी स्थित सेंट जेम्स स्कूल में तीन दिवसीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 13 अगस्त को के.जी. विभाग के नन्हें - मुन्नों ने ऑन लाइन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आरंभ शिक्षिकाओ द्वारा गाये गए, ‘दे दी हमे आजादी बिना खडग बिना ढाल’ गीत से किया गया। फैन्सी ड्रेस में नर्सरी के आदविक चौहान सुभाष चन्द्र की वेशभूषा में थे, मिशिका गुलाटी लक्ष्मीबाई की, एल॰ के॰ जी॰ की आशिर्या ने कविता प्रस्तुत की और रोनक सिंह ने नन्हा मुन्ना राही पर न्रत्य किया। मिरांश जैन ने सुभाष चन्द्र की वेशभूषा मे बहुत अच्छा भाषण दिया। छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की दालों से राष्ट्रीय दवज बनाने की गतिविधि प्रस्तुत की गई । जिसमें बच्चों के अभिभावको का सराहनीय प्रयास था। प्रधान अध्यापिका श्रीमती अर्पणा सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। श्रीमती रीना पॉल ने कार्यक्रम का संचालन किया प्रधानाचार्य डॉ . नवीन सिंह जी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी वा आभार ब्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रीना पॉल , श्रीमती प्रतिभा कौशिक श्रीमती वीनू उप्पल का भरपूर सहयोग रहा।







 14 अगस्त 2021 को कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस पर ऑन लाइन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एक फैन्सी ड्रेस   दुसरी देश भक्ति गीत प्रतियोगिता व नृत्य मे  कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्रो ने बड़- चढ़कर भाग लिया। फैन्सी ड्रेस में कक्षा 1 से 10 के छात्र – छात्राए थी। कक्षा 4 व 5 ने देश भक्ति के गीत प्रतियोगिता में भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता कक्षा 6,7 व 8 के लिए थी। प्रधानाचार्य डॉ . नवीन सिंह जी, प्रधान अध्यापिका श्रीमती अर्पणा सिंह जी ने कार्यक्रम की भूरि- भूरि प्रशंसा की प्रधानाचार्य जी ने सभी का आभार व्यक्त किया कल दिनांक 15 अगस्त को कार्यक्रम का प्रारम्भ ध्वजारोहण से किया जाएगा । तत्पश्चात राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गाया जाएगा।  








शिक्षक व शिक्षिकाओ द्वारा अग्रेजी हिम (भजन) शावर ऑफ ब्लैसिंग साथ ही सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा देश भक्ति गीत गाया जाएगा। हैड ब्वाय कार्तिकेय तेवेतिया और हैड गर्ल कनन चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देगें। 













 प्रधानाचार्य डॉ.नवीन सिंह जी स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त  शिक्षक व शिक्षिकाओ का सहयोग रहा।

शनिवार, 14 अगस्त 2021

जौनपुर: एसपी अजय साहनी को दूसरी बार मिलेगा वीरता पुरस्कार, सीएम योगी भी कर चुके हैं सम्मानित

 जौनपुर: एसपी अजय साहनी को दूसरी बार मिलेगा वीरता पुरस्कार, सीएम योगी भी कर चुके हैं सम्मानित

यह सम्मान मेरठ में एसएसपी रहते हुए कुख्यात बदमाश शक्ति नायडू के एनकाउंटर पर मिल रहा है। उस पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से आठ करोड़ रुपये की लूट और पुलिस कांस्टेबल को 25 गोलियां मारने का आरोप था। 

By - मेरठ खबर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। जौनपुर










जौनपुर के एसपी अजय साहनी को लगातार दूसरी बार वीरता सम्मान के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे। यह सम्मान मेरठ में एसएसपी रहते हुए फरवरी में कुख्यात बदमाश शक्ति नायडू के एनकाउंटर पर मिल रहा है। उस पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से कुछ साल पहले 8 करोड़ रुपये की लूट और पुलिस कांस्टेबल को 25 गोलियां मारने का आरोप था।    



वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अजय कुमार साहनी को रामपुर जेल से फरार आजमगढ़ में डी-9 गैंग के सरगना और 50 हजार के इनामी बदमाश सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को ढेर करने पर 15 अगस्त 2020 को वीरता पुरस्कार मिला था। मूल रूप से महराजगंज जिले के निवासी अजय साहनी की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी है। वर्ष 2016 में सिद्धार्थनगर जिले में तैनाती के दौरान कुख्यात बावरिया गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस ने सीधी मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। मुठभेड़ में एक गोली उनके जैकेट पर भी लगी थी।









दो महीने के अंदर जौनपुर में 10 एनकाउंटर

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले आईपीएस अजय कुमार साहनी 18 जून को जिले में एसपी के रूप में कमान संभाली। इसके बाद दो महीने के अंदर ही अजय साहनी के नेतृत्व में 10 मुठभेड़ हो चुकी है। इसमें दो बदमाशों की जान भी जा चुकी है। 








अजय साहनी सिद्धार्थनगर के अलावा बिजनौर, आजमगढ़, अलीगढ़, बाराबंकी जिले में भी एसपी रह चुके हैं। आजमगढ़ में वह दो बार एसएसपी रहे। साल 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों इन्हें शौर्य पुरस्कार मिल चुका है। जबकि पूर्व में डीजीपी के स्तर से दिए जाने वाले गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 

आईपीएस अजय साहनी -









भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...