रविवार, 25 जुलाई 2021

यूपी: आज मेरठ आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, 1203 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलांयास-लोकार्पण

 

यूपी: आज मेरठ आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, 1203 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलांयास-लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ आएंगे। केशव प्रसाद मौर्य मेरठ मंडल के जिलों के लिए 1203 करोड़ की 380 परियोजनाओं का शिलांयास और लोकार्पण करेंगे।

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ। विधानसभा चुनावों से पहले जिलों को परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलांयास की सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ स्थित सर्किट हाउस से मंडल के जिलों के लिए 1203 करोड़ की 380 परियोजनाओं का शिलांयास और लोकार्पण करेंगे। सर्किट हाउस में सभा के लिए वाटर प्रूफ सभा स्थल तैयार किया गया है। उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 201 परियोजनाओं का लोकार्पण और 179 परियोजनाओं का शिलांयास करेंगे। इसमें बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर जिले के प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। 

















उप मुख्यमंत्री के दौरे की व्यवस्थाओं को बनाने के लिए दिनभर सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारी बैठक करते रहे। जिलाधिकारी के. बालाजी ने मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्था के बारे में पूछा। उन्होंने विशेष तौर पर पार्किंग की व्यवस्था ठीक से करने के निर्देश दिए। जिससे सभा स्थल पर आने वाले वाहनों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो सके। इसके लिए एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी और एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

ये प्रमुख प्रोजेक्ट किए हैं शामिल

शिलांयास और लोकार्पण कार्यक्रम में विधानसभावार सड़क मार्गों को शामिल किया गया है। जिससे विधानसभाओं में हुए कार्यों को जनता के सामने गिनाया जा सके। इसमें 737 किलोमीटर की सड़क मार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, 36 लघु सेतु का निर्माण, ग्रामीण इलाकों में 246 किलोमीटर के मार्गों का नवीनीकरण और नई परियोजना शामिल हैं। वहीं, कांवड़ गंगनहर मार्ग की बांयी पटरी पर सड़क सुरक्षा के लिए 30 करोड़ की लागत से क्रैश बैरियर व रिफ्लेक्टर का लोकार्पण, मुजफ्फरनगर में 1.8 किलोमीटर अवशेष मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढी़करण, सेतु निगम के चार बड़े सेतु का लोकार्पण और चार सेतु का शिलान्यास शामिल किए गए हैं।

ये हैं मंडल के प्रमुख प्रोजेक्ट

कार्यक्रम में मेरठ मंडल के अंतर्गत बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज, खुर्जा में राजकीय आईटीआई औ बागपत में राजकीय आईटीआई का शिलांयास शामिल हैं। 

मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट

सभा स्थल में 300 से 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर के सांसदों, पदाधिकारियों को भी न्योता दिया गया है। मौसम विभाग के बारिश की संभावना के चलते पांडाल को जर्मन हैंगर से तैयार किया गया है। इससे बारिश का पानी सभा स्थल में नहीं आ सकेगा। हालांकि, जिस स्थान पर सभा स्थल बनाया गया है। उस स्थान के नीचा होने के कारण बारिश का पानी भर जाएगा।

शनिवार, 24 जुलाई 2021

BSP सुप्रीमो के एक दांव से बढ़ी विपक्षी दलों की परेशानी, चलेगा 'ब्राह्मण भाईचारा' अभियान, दिलाएंगे 2007 की याद

 BSP सुप्रीमो के एक दांव से बढ़ी विपक्षी दलों की परेशानी, चलेगा 'ब्राह्मण भाईचारा' अभियान, दिलाएंगे 2007 की याद

By - मेरठ ख़बर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। कानपुर














कानपुर । बहुजन समाज पार्टी बूथ स्तर पर ब्राह्मण वोटरों को साधने की तैयारी कर रही है। बीएसपी बूथ स्तर पर ब्राह्मण भाईचारा अभियान की चलाने जा रही है। बीएसपी कार्यकर्ता ब्राह्मण परिवारों के घर-घर जाकर 2007 की याद दिलाएंगे। मायावती के इस दांव ने विपक्षी पार्टियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ब्राह्मण वोट कार्ड चल कर विपक्षी पार्टियों को चारो खाने चित्त करने का प्लान बनाया है। बीएसपी को विधानसभा चुनाव में सबसे से कमजोर पार्टी माना जा रहा था। बीएसपी ने अयोध्या में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठ कर चुनावी शंखनाद करने के साथ ही विधानसभा चुनाव में जोरदार वापसी की है। वहीं बीएसपी कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। बीएसपी बूथ स्तर पर ब्राह्मण-भाईचारा अभियान की शुरूआत करने जा रही है।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती को राजनीति का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। बहुजन समाज पार्टी में मायावती के अलावा कोई दूसरा बड़ा चेहरा नहीं है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती के अड़ियल रवैए की वजह से सभी सहयोगी उनका साथ छोड़कर चले गए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर और लालजी वर्मा सरीखे नेता बसपा को बोझ लगने लगे थे। विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के निष्कासन का असर प्रदेश के समस्त जिलों में देखने को मिलने लगा था। पार्टी को जमीनी स्तर पर गहरा धक्का लगा है। लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती के एक दांव ने विरोधियों को चारो खाने चित्त करते हुए, पार्टी में नया जोश भर दिया है।

बहन जी का संदेश देंगे

बीएसपी नेता ने नाम नहीं खोलने की शर्त पर बताया कि कानपुर मंडल में 27 विधानसभा सीटें हैं। बीएसपी कार्यकर्ता बूथों में जाकर ब्राह्मण-भाईचार अभियान की शुरूआत करेंगे। बूथ स्तर पर ब्राह्मण परिवारों को बहनजी का संदेश देंगे। ब्राह्मणों का मान सम्मान सिर्फ बहुजन समाज पार्टी में है। बीजेपी, कांग्रेस, सपा समेत अन्य दलों ने सिर्फ ब्राह्मण वर्ग का इस्तेमाल किया है। बहुजन समाज और ब्राह्मण भाईचारा ही प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा सकता है।

2007 की दिलाएंगे याद

उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर ब्राह्मण वोटरों के घर-घर जाकर, बीएसपी में ब्राह्मणों की भागीदारी के संबंध में बताएं। उन्हे 2007 के विधानसभा चुनाव की याद दिलाएंगे। 2007 में ब्राह्मण वोटरों के सहयोग से बीएसपी की सरकार बनी थी, बहनजी के कार्यकाल में प्रदेश का विकास चारो तरफ विकास हुआ था। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बहन जी पांचवी का बार मुख्यमंत्री बनना तय है। यूपी में बीजेपी की सरकार है, इस कार्यकाल में ब्राह्मणों को नजरंदाज किया।

बेकसूर बेटी को बीएसपी दिलाएगी न्याय

बिकरू कांड में बेकसूर खुशी दुबे को जेल में डाल दिया। खुशी पर गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज किए गए। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अपराधी था, तो उसे पकड़कर अदालत के सामने पेश करते। विकास दुबे समेत उसके 6 साथियों को एनकांउटर में मार दिया गया। यह ब्राह्मणों के साथ अत्याचार है। खुशी दुबे का केस अभी तक ब्राह्मणसभा लड़ रही थी। लेकिन अब बीएसपी खुशी दुबे का केस लड़ेगी।

ब्राह्मण वोटरों को साधने में जुटी पार्टियां

उत्तर प्रदेश में 16 फीसदी ब्राह्मण हैं, जो किसी भी राजनीतिक पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने का दम रखते हैं। बीएसपी सुप्रीमो ने मायावती को 2007 में ब्राह्मण वोट बैंक ने सत्ता तक पहुंचाया था। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बहुत ही कम समय बचा है। एसपी, बीएसपी और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां इस बात को जानती हैं कि ब्राह्मण वोट बैंक एक बड़ा हिस्सा प्रदेश सरकार से नाराज है। इसका फायदा उठाते हुए सभी राजनीतिक दल ब्राह्मण वोटरों को साधने में जुटे है।

UP: योगी सरकार में नौकरियों की बहार, साढ़े 4 साल का टूटा रिकॉर्ड

 UP: योगी सरकार में नौकरियों की बहार, साढ़े 4 साल का टूटा रिकॉर्ड

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ















यूपी मेें सरकारी नौकरी देने का रिकॉर्ड कायम हुआ है। सामने आए इन आंकड़ों की माने तो पिछली सपा सरकार और बसपा सरकार ने दोगुना योगी सरकार के होते हुए लोगों को मिली। ऐसे में प्रदेश में रोजगार के मुद्दे पर शोर मचाने वाले दल 2022 चुनावी मैदान में जाने से पहले 2 बार सोचेंगे। तो क्या रोजगार का सियासत में कोई नया मोड़ ला सकता है। 


गंगा विचार मंच मेरठ जनपद ईकाई, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गांव कालांद में गंगा गोष्ठी का आयोजन



गंगा विचार मंच मेरठ जनपद ईकाई, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गांव कालांद में गंगा गोष्ठी का आयोजन

By- मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ







सरधना । गंगा विचार मंच , नमामि गंगे परियोजना, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गांव कालांद में एक गंगा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को गंगा सहित गंगा की सहायक नदियों के संरक्षण व प्रदूषण मुक्त रखने के बारे में विस्तृत चिंतन मनन किया गया ।

इस अवसर पर रजत शर्मा ने भारत सरकार नमामि गंगे परियोजना की  गंगा विचार मंच के उद्देश्यों व गंगा को प्रदूषणमुक्त किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को गंगा सहित गंगा की सभी सहायक नदियों के संरक्षण व वर्षा जल संचय के लिए प्रेरित किया।

उपस्थित लोगों से कहा कि गंगा सहित गंगा की सभी सहायक नदियों के संरक्षण व स्वच्छ रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

आज के कार्यक्रम में रविकांत, हर्षवर्धन (गौरव),दिनेश त्यागी, सुधीर वर्मा(प्रधान जी), प्रिंस त्यागी, रोहन त्यागी, शशिकांत सहित अन्य ग्रामीणों की सहभागिता रही औऋ सभी ने गंगा नदी को स्वच्छ रखने और भारत सरकार की नमामि गंगे परियोजना से जुड़ने का संकल्प लिया ।

इस अवसर पर गंगा विचार मंच के जिला सह संयोजक रजत शर्मा ने सभी को मास्क वितरित किए कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी की उपस्थिति पर आभार जताया  ।


सेंट जेम्स स्कूल का आज आईसीएसई बोर्ड हाई - स्कूल 2021 का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

सेंट जेम्स स्कूल का आज आईसीएसई बोर्ड हाई - स्कूल 2021  का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ


सुहानी चौधरी ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम प्राप्त किया
सेंट जेम्स स्कूल को भी टॉप  किया सुहानी चौधरी ने


सिद्धि भारद्वाज ने 82.2% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया


कृष्णा शाक्य ने 87.6% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया


मेरठ । सेंट जेम्स स्कूल आईसीएसई का दसवीं क्लास का रिजल्ट 100% रहा जिसमें सुहानी चौधरी 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही और सिद्धि भारद्वाज 88.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही कृष्णा शाक्य 87.6% प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ धम्मचक्र दिवस का आयोजन



सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ धम्मचक्र दिवस का आयोजन

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ










मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज में आषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध विद्वान भंते डा. चन्द्रकीर्ति ने मंगलाचरण वंदना प्रस्तुत करके एवं तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन करने के साथ किया। 









सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति डा.वी.पी. सिंह ने सभी को आषाढ़ी पूर्णिमा एवं धम्मचक्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तथागत की शिक्षाओं में मानवता के संरक्षण को बल दिया गया है और ज्ञान के माध्यम से जीवन को सत्य के मार्ग पर व्यतीत करने की कला सिखाई गई है। उन्होंने कहा कि तथागत बुद्ध की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए सुभारती विश्वविद्यालय पूरी मुस्तैदी के साथ भारत एवं विश्व भर में पल्लवित कर रहा है एवं उन्नति के संदेश को अपने छात्र छात्राओं में रोपित कर संस्कृति एवं ज्ञान से भरपूर देश के लिए युवा पीढी़ का निर्माण कर रहा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने कहा कि धम्मचक्र प्रवर्तन का दिन समाज में ज्ञान का प्रचार प्रसार करते हुए मानव कल्याण का संदेश देने का दिन है। इसलिये हमें समाज में एकता, प्रेम करूणा लाने के साथ भारत को विकास की गति पर ले जाकर विश्व गुरू बनाने हेतु हर स्तर से प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता की भावना के साथ बौद्ध धर्म के संस्कारों को मानव कल्याण की दिशा में लगा रहा है।

सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के सलाहकार डा. हिरो हितो ने बताया कि आज ही के दिन तथागत बुद्ध ने बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद अपना पहला ज्ञान संसार को दिया। उन्होंने कहा कि बुद्ध के सम्यक विचार विश्व को एक परिवार के रूप में उन्नति के साथ स्थापित करने में सहायक है और बुद्ध के मार्ग पर चलने से ही हर प्रकार की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म भारत से उदय होकर विश्व में आज शीर्ष पर है तथा भारतीय संस्कृति का पूर्ण समावेश बुद्ध की शिक्षाओें में है। लगभग ढ़ाई हजार वर्ष पूर्व सारनाथ में दिए गए प्रथम धम्मचक्र आज भी गतिमान है। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म मे ऐसी मान्यता है कि धम्मचक्र प्रवर्तन सूत्र पाठ मात्र से जीवन के सारे कष्टों का निवारण होता है तथा शान्ति की प्राप्ति होती है। 

बौद्ध विद्वान भंते डा. चन्द्रकीर्ति ने कहा कि धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस अषाढ़ी पूर्णिमा से लेकर अश्विनी पूर्णिमा तक तीन माह का कार्यकाल वर्षावास का कार्यकाल कहलाता है जिसमें प्रत्येक भिक्षु तीन माह तक एक ही स्थान पर रहकर अपना समय व्यतीत करते है एवं ज्ञान का संपादन करते है। इस कार्यकाल में दान, शील एवं समाधि का अभ्यास कर अपने चित्त को शुद्ध कर निर्वाण प्राप्ती के लिए भिक्षु, शिक्षुणी एवं उपासक, उपासिकाएं प्रत्यनशील रहते है। यह कार्यकाल पुण्य अर्जित करने का कार्यकाल माना जाता है।

इस अवसर पर डा. नीलिमा चौहान, डा. हरीश कुमार, डा. सीमा शर्मा, डा. रागिनी श्रीवास्तव, पल्लवी त्यागी, समीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

वेंक्टेश्वरा में गुरू पूर्णिमा पर यज्ञ एवं भण्डारे का आयोजन

 वेंक्टेश्वरा में गुरू पूर्णिमा पर यज्ञ एवं भण्डारे का आयोजन 

गुरू का स्थान भगवान से भी ऊपर- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ


मेरठ। वेंक्टेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से गुरू पूर्णिमा के अवसर पर एकदिवसीय ’’निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर’’ एवं यज्ञ, हवन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समूह चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने किया। शिविर में विभिन्न नेत्र रोगों के 278 मरीजो की जाँच कराकर निशुल्क दवाईयाँ वितरित की गयी।










 इस अवसर पर डॉ0 ए0एस0 ठाकुर, डॉ0 सुभाष मिश्रा, वरिष्ठ सर्जन डॉ0 इकराम इलाही, डॉ0 अंचित, डॉ0 गार्गी, डॉ0 दिव्याश जोशी, डॉ0 प्रतीक बाजवा, डॉ0 अंजलि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डेय, परिसर निदेशक डॉ0 प्रभात श्रीवास्तव, उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा अलका सिंह, सी0एफ0ओ0 विकास भाटिया, बालाजी मलयप्पन, विकास कौशिक, संजय तिवारी, मारूफ चौधरी, बृजपाल, पूजा, प्राची,आंचल,कविता, अरूण गोस्वामी, विश्वास त्यागी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...