शुक्रवार, 10 जून 2022

नूपुर शर्मा के समर्थन में 'बागी' हुईं साध्वी प्रज्ञा! बोलीं- भारत हिंदुओं का है और सनातन धर्म यहां रहेगा

 नूपुर शर्मा के समर्थन में 'बागी' हुईं साध्वी प्रज्ञा! बोलीं- भारत हिंदुओं का है और सनातन धर्म यहां रहेगा



भोपाल। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पार्टी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में उतर आई हैं। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। इस ट्वीट के बाद भोपाल में मीडिया से बातचीत में साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ''इन अविश्वासियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। उनका कम्युनिस्ट इतिहास है... जैसे कमलेश तिवारी ने कुछ कहा वह मारा गया, किसी और (नुपुर शर्मा) ने कुछ कहा तो उन्हें धमकी मिली। भारत हिंदुओं का है और सनातन धर्म यहां रहेगा।''इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट किया, ''सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व।'' इस ट्वीट के बाद साध्वी प्रज्ञा ने नूपुर शर्मा के समर्थन में खुलकर बयान देते हुए कहा कि मुसलमानों को असलियत बताने पर इतनी तकलीफ क्यों होती है? हिंदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी का जिक्र करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने जो कहा उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...