गुरुवार, 16 जून 2022

एक हजार बरस पुराना है लिंगराज मंदिर, लाल पत्थर की खूबसूरती मोहती है मन

 एक हजार बरस पुराना है लिंगराज मंदिर, लाल पत्थर की खूबसूरती मोहती है मन










ओडिशा। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित "लिंगराज मंदिर" अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह यहां का सबसे पुराना और सबसे बड़ा देवालय है। इसे 1000 ईपू. बनवाया गया था। तब से अब तक कई बार टूटा और इसका जीर्णोद्धार हुआ। यह मंदिर भुवनेश्वर शहर का सबसे प्रमुख स्थल है और राज्य के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। हम आपको तस्वीरों सहित इस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।श्री लिंगराज मंदिर को जगन्नाथ धाम पुरी का सहायक शिव मंदिर माना जाता है। यह मंदिर लाल पत्थर से निर्मित है जो कलिंग शैली की वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। कई कारणों से इस मंदिर का विशेष महत्व है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव की पत्नी को यहां भुवनेश्वरी कहा जाता है। वहीं, शिव यहां लिंगराज कहे जाते हैं। 11वीं शताब्दी में बना यह विशाल मंदिर ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बना। ऐसा माना जाता है कि, इसका निर्माण सोमवंशी राजा ययाति प्रथम  ने करवाया था।यहां बिंदुसागर झील दर्शनार्थियों के बीच काफी प्रसिद्ध है, जो मंदिर के उत्तर दिशा में स्थित है। बिंदुसागर झील के पश्चिमी तट पर एकाराम वन नाम का बगीचा भी है।कहते हैं कि- पौराणिक ग्रंथों में भुवनेश्वर की राजधानी ओडिशा को एकामरा वन या आम के पेड़ के वन के रूप में संदर्भित किया गया, तब से बगीचा के नाम ऐसा हो गया।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...