सोमवार, 13 जून 2022

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है

 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है




मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह योग शिविर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर दिनांक 15 जून से 21 जून 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 05ः00 बजे से 07ः00 बजे तक आयोजित होगा। यह योग शिविर परम पूज्य स्वामी कर्मवीर महाराज के सानिध्य में लगेगा। इसका उद्घाटन  15 जून 2022 को प्रातः 05ः00 बजे होगा। उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो॰ संगीता शुक्ला, सासंद श्री राजेन्द्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ॰ सोमेन्द्र तोमर, जलशक्ति राज्य मंत्री श्री दिनेश खटीक, प्रतिकुलपति प्रो॰ वाई विमला, क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री श्री डॉ॰ विकास अग्रवाल तथा क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष श्री अश्वनी गुप्ता सहित विश्वविद्यालय एवं क्रीड़ा भारती के कई अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेगें। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी  के भी रहने की सम्भावना है।इस बार इस शिविर में गुरुकुल की बालिकाओं द्वारा किये जाने वाले विशेष ध्यान एवं योगासनों का आर्कषण का केन्द्र रहेगा। शिविर के दौरान पूज्य स्वामी जी द्वारा कोविड के बाद होने वाले दुष्प्रभावों एवं रोगों के निवारण के लिये विशेष योगासन एवं उपचार भी बताया जायेगा।प्रेस वार्ता के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो॰ भुपेन्द्र सिंह, अश्वनी गुप्ता, शिविर संयोजक  राजन स्वामी, प्रो॰ प्रशान्त कुमार, जगत दौसा एवं डॉ॰ संदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...