मंगलवार, 17 मई 2022

सुभारती विश्वविद्यालय में बुद्ध मेले का हुआ शुभारंभ



सुभारती विश्वविद्यालय में बुद्ध मेले का हुआ शुभारंभ



मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय स्थित बोधि उपवन में दो दिवसीय बुद्ध मेले का भव्य शुभारंभ हुआ।बुद्ध मेले का शुभारंभ सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण बौद्ध, प्रतिकुलाधिपति डा.के.टी.एस. सराव, कुलपति मेजर जनरल डा. जी.के.थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज, सुभारती ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. हिरो हितो ने बोधि उपवन में फीता काट कर किया।डा. अतुल कृष्ण बौद्ध ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि आज का दिन बड़ा गौरवशाली है, क्योंकि आज ही के दिन विश्व को एकता के सूत्र में बांधने वाले तथागत गौतम बुद्ध का भारत की पावन धरती पर जन्म आगमन हुआ। उन्होंने बताया कि संघमाता डा. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउंडेशन के परिप्रेक्ष्य में बुद्ध पूर्णिमा के महापर्व पर मेरठ की धरती पर यह प्रथम ऐसा आयोजन है, जिसमें बुद्ध कला, संस्कृति एवं भारतीय इतिहास को जानने के साथ मनोरंजन के विभिन्न साधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मेला हमारे भारतीय संस्कारों में विशेष महत्व रखता है, जिसमें ज्ञानवर्द्धन के साथ सामाजिक एकता भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि विश्व में शान्ति और स्थिरता लाने के लिये तथागत गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर अमल करना होगा। ताकि प्रेम, करूणा एवं मैत्री के भाव से हम विश्व के ललाट पर तिलक बन सके। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय बौद्ध धर्म संरक्षक के रूप में विश्व को शान्ति एवं उन्नति का संदेश देकर भारत को विश्वगुरू बनाने के संकल्प के साथ युवा पीढ़ी का ज्ञान वर्धन कर रहा है। उन्होंने सुभारती परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की मंगलकामनाएं देते हुए तथागत गौतम बुद्ध के पंचशील के सिद्धांत पर अमल करने की अपील की।इस अवसर पर सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज  में बौद्ध दर्शन के परिप्रेक्ष्य में पालि एवं संस्कृत की प्रासंगिकता के विषय पर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डा. वाचस्पति मिश्र ने संगोष्ठी में व्याख्यान दिया।मेले में बुद्ध विहार, बुद्ध संगीत, धम्मपद पाठ, मत्सय जलकुण्ड बुद्ध वंदना, दीपशाला, पुस्तकें एवं अन्य धम्म सामग्री, चित्र प्रदर्शनी, फोटो पाइन्ट, गुब्बारें पर निशाना, बच्चों के झूले, मिक्की माऊस, जादूगर, जलपान स्टॉल आदि बुद्ध मेले का मुख्य आकर्षण है।इस अवसर पर भंते डा. चन्द्रकीर्ति, डा. पिन्टू मिश्रा, डा. विवेक कुमार,  पल्लवी त्यागी, राजकुमार सागर, इन्द्रपाल बौद्ध, अशोक टकसालिया आदि सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :


Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...