मंगलवार, 24 मई 2022

अमेठी और रायबरेली से जीत मुश्किल! क्या प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेज सकती है कांग्रेस

 

अमेठी और रायबरेली से जीत मुश्किल! क्या प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेज सकती है कांग्रेस 



नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) उत्तर प्रदेश चुनाव में इस बार कांग्रेस का जो खराब प्रदर्शन हुआ है, उसके बाद पार्टी के अंदर प्रियंका गांधी वाड्रा को संसद में सेट करने को लेकर दूसरे विकल्पों पर चर्चा शुरू होने की अटकलें हैं। इसके तहत उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने की बात हो रही है। हालांकि, अभी तक इसपर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा रहा है, लेकिन गांधी परिवार के सदस्य के स्वागत के लिए कई राज्यों के कांग्रेस नेता अभी से तैयार हैं। इसमें कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सबसे उत्साहित लग रहे हैं।कांग्रेस के अंदर इन दिनों पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। हालांकि, इस मसले पर कोई भी खुलकर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव को पार्टी का एक वर्ग प्रियंका को संसद में पहुंचाने का एक बहुत ही सही मौके के रूप में देख रहा है। पार्टी के अंदर इस समय राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। इनमें से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसकी अपनी सरकारें हैं और बाकी राज्यों में उसके लिए कुछ सीटों पर चुनाव जीत सकने लायक विधायकों की संख्या मौजूद है।




कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :

Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/
.
.
Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=
.
.
YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA
.
.
Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public
.
.
Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887
.
.
Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09
.
.
Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...