अरनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हिमालयन रत्न अवार्ड से हुए सम्मानित

 अरनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हिमालयन रत्न अवार्ड से हुए सम्मानित।  

   

हिमाचल।31 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज)अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर विवेक सिंह को शिमला में आयोजित सम्मान समारोह में हिमाचल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षा व सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने प्रदान किया। विवेक सिंह कुलाधिपति के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अरनी विश्वविद्यालय ने गत वर्षो में उत्कृष्टता के कई उच्च स्तरों को पार किया है एवं भविष्य में विश्वविद्यालय हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में उभर कर सामने आएगा। इस प्रकार का सर्वोच्च पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने समाज में एक आदर्श अनुकरणीय नेतृत्व का एक उदाहरण स्थापित किया हो। इस अवार्ड का आधार शिक्षा के क्षेत्र में उनका अभूतपूर्व योगदान उच्च नेतृत्व एवं समाज के लिए उत्थान के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्य रहे हैं। इस अवसर पर वाइस चांसलर प्रोफेसर कल्याण कुमार, चेतन विकास (सीईओ केडी एजुकेशनल ट्रस्ट) रजिस्ट्रार डॉ साहब सिंह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समाज के सच्चे सारथी और हितेसी : प्रवीन गुलाटी

लौटा दो सारा पैसा', अफगानिस्तान के भागे पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी से बोला तालिबान

गोल्डन बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी में ग्रांड पेरेंट्स डे (दादा दादी और नाना नानी) दिवस बड़े धूम धाम से मनाया