गुरुवार, 3 मार्च 2022

रूसी हमलों से कांप उठी यूक्रेन की राजधानी, अब तक किसे कितना नुकसान

 

रूसी हमलों से कांप उठी यूक्रेन की राजधानी, अब तक किसे कितना नुकसान




देश/विदेश। 04 मार्च ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज)रूस के हमलों से गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहर कांप उठे। कीव में चार शक्तिशाली धमाके हुए जिनकी गूंज जमीन के नीचे बने बंकरों तक सुनी गई। उत्तरी शहर चेर्निहिव में 33 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। ऑयल डिपो भी जलकर खाक हो गया। भारी बमबारी के बाद मारियुपोल में भी बड़े स्तर पर लोग हताहत हुए हैं। वहीं, खारकिव और अन्य शहरों व कस्बों में रूसी मिसाइलें, गोले और रॉकेट लगातार आवासीय भवनों और शहर के प्रमुख केंद्रों को निशाना बना रहे हैं।

खेरसॉन पर पूर्ण कब्जा : रूस ने कहा कि उसके सशस्त्रत्त् बलों ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसॉन पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने दावा किया कि शहर में भोजन और जरूरी चीजों की कमी नहीं है।

रिजर्व रेडियो, टीवी केंद्र निष्क्रिय किया : कोनाशेनकोव ने दावा किया कि रूसी सेना ने कीव में एक रिजर्व रेडियो और टेलीविजन केंद्र को निष्क्रिय कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा सेवा द्वारा ‘मनोवैज्ञानिक कार्यों’ के लिए इस केंद्र का उपयोग होता था।

बंदरगाह पर कब्जा किया : रूसी सेना ने यूक्रेन के एक प्रमुख बंदरगाह पर नियंत्रण कर लिया। जबकि एक अन्य की घेराबंदी कर ली है। स्थानीय यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की कि रूसी बलों ने काला सागर बंदरगाह में स्थानीय सरकारी मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है, जिससे यह रूस के कब्जे में आने वाला पहला बड़ा शहर बन गया।

परमाणु संयंत्र पर यूक्रेन का नियंत्रण: रूस के दावे के उलट यूक्रेन की परमाणु कंपनी ने कहा कि वह अभी भी दक्षिण भाग में दो प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को नियंत्रित कर रही है। इसमें यूरोप का सबसे बड़ा जापुरीझझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी शामिल है। हालांकि, परमाणु कंपनी एनरगोटॉम के कार्यवाहक प्रमुख पेट्रो कोटिन ने कहा, रूसी सेनाएं लगातार पास आ रही हैं।

रूस के शीर्ष जनरल की मौत: रूस की सातवीं एयरबोर्न डिवीजन के कमांडिंग जनरल मेजर जनरल आंद्रे सुखोवेत्स्की की यूक्रेन में संघर्ष के दौरान इस हफ्ते मौत हो गई। रूस के स्थानीय अधिकारियों ने मौत की पुष्टि की है। अभी यह साफ नहीं है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

किसे-कितना नुकसान

● रूस के रक्षा मंत्रालयने दावा किया है कि सशस्त्रत्त् बलों ने यूक्रेन के 1600 से अधिक सैन्य ठिकाने तबाह किए






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...