गुरुवार, 10 मार्च 2022

पेट्रोल-डीजल सस्ता होने का रास्ता साफ, क्रूड रिकार्ड सस्ता

 

पेट्रोल-डीजल सस्ता होने का रास्ता साफ, क्रूड रिकार्ड सस्ता














नई दिल्ली। मार्च 11 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूजआज कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के रेट में आज रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई है। अगर लोगों को याद हो तो कल यानी 9 मार्च 2022 को देश की सबसे बड़ी रिफायनरी चलाने वाली कंपनी बीपीसीएल के चेयरमैन और एमडी अरुण कुमार सिंह ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ने की जगह घटने वाला है। उनका अनुमान था कि कच्चे तेल के रेट में बहुत ही जल्द गिरावट आएगी। लेकिन एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट आ जाएगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आइये जानते हैं कि आज क्रूड ऑयल का रेट कितना घटा है और कल बीपीसीएल के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने और क्या क्या कहा था।

पहले जानिए कितना घटा है कच्चे तेल का रेट

दुनिया में क्रूड ऑयल के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे थे, उसके बाद तेल उत्पादक देशों के सामने दबाव की स्थिति बन गई थी। अभी तक ओपेक देश कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने को तैयार नहीं हो रहे थे। लेकिन अब वैश्विक दबाव के बाद यूएई कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का तैयार हो गया है। जैसे ही यह बात सामने आई है ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का रेट करीब 16.84 डॉलर (13.2 फीसदी) की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के बाद ब्रेंट क्रूड का दाम 111.14 डॉलर प्रति बैरल पर आकर बंद हुआ है। आज कच्चे तेल में जो गिरावट आई है वह 21 अप्रैल, 2020 के बाद की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके अलावा यूएस क्रूड फ्यूचर्स भी 15.44 डॉलर (12.5 फीसदी) गिरावट के बाद 108.70 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है। यह नवंबर 2021 के बाद से सबसे बड़ी दैनिक गिरावट है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...