शहर विधानसभा सीट खूब दौड़ी रफीक अंसारी की साइकिल भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा को करीब 26482 वोटो से हराया
शहर विधानसभा सीट खूब दौड़ी रफीक अंसारी की साइकिल भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा को करीब 26482 वोटो से हराया
मेरठ। 11 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) मेरठ शहर सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रफीक अंसारी लगातार दूसरी बार जीतेंगे या फिर भाजपा के कमल दत्त शर्मा, इस पर सबकी निगाह लगी थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मीकांत वाजपेयी को रफीक अंसारी ने 28 हजार 769 वोटों से हराया था। इस बार कांग्रेस से रंजन शर्मा ने भी अच्छा चुनाव लड़ा लेकिन वह बेहतर नहीं कर पाए। मुस्लिम मतों का बंटवारा कम होने से रफीक अंसारी जीते के प्रति आश्वस्त थे, वहीं कमलदत्त सर्वसमाज के वोट मिलने से अपनी जीत को पक्की मानकर चल रहे थे। लेकिन नतीजे चौंकाने वाले आए। मेरठ शहर विधानसभा सीट पर रफीक अंसारी की 26282 वोटो से जीत हो गई। आधिकारिक घोषणा का इंतजार बाकी है। शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा को लगभग 85000 वोट मिले। वहीं बीजेपी प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा लोहिया नगर मंडी मतगणना स्थल से कार्यकर्ताओं के साथ बाहर निकल गए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें