रविवार, 30 जनवरी 2022

भाजपा किठौर विधान सभा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने बैठक को संबोधित किया

 

भाजपा किठौर विधान सभा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने बैठक को संबोधित किया


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ । रजपुरा,जनप्रतिनिधि, किठौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने रविवार के दिन रजपुरा ब्लॉक के अंतर्गत पबला ग्राम में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों की हितेषी है। देश के प्रत्येक किसान के खाते में अब 2000 रुपये किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहुंच रहे हैं। कृषि फसली बीमा योजनाओं से किसान लाभ ले रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा बैंकों से ऋण योजना, मजदूरों के लिए मनरेगा योजना, तथा अन्य लाभकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। जिससे मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। अब भाजपा सरकार किसानों को बिजली बिलों में भी छूट का लाभ दे रही है। किठौर विधान सभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा की अब ग्राम पंचायत शहरीकरण की तरफ पढ़ रही हैं, चारों तरफ खुशहाली ही नजर आ रही है। पूर्व की सपा सरकार और उनके मंत्रियों ने किठौर क्षेत्र को दंगा और लूटपाट के अलावा कुछ भी नहीं दिया विकास के नाम पर केवल शून्य नजर आये। किठौर क्षेत्र में एक समय ऐसा था लोगों को जाम में खड़े खड़े शाम हो जाती थी। अब भाजपा सरकार मे स्तिथि बदली हुई नजर आती है, करोड़ो रुपये की लागत से क्षेत्र में बनें सड़को का जाल, हाइवे निर्माण कार्य, अब किठौर क्षेत्र को जाम से निजात दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी घातक बीमारी में यूपी मॉडल एक मिसाल बना है। और उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में कोरोना की तीसरी लहर पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के विकास का पैसा पहले सपा सरकार में दीवारों में जमा किया जाता था, अब वह पैसा जनता के विकास कार्याे मे लगाया जाता है। आज भाजपा की विकास की दौड़ में सभी पार्टियां पीछे रह गई हैं अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने रविवार को रजपुरा ब्लॉक मंडल के ग्राम मुजफ्फरनगर सैनी, इचोली, नयागांव, पबला, खरदौनी, मसूरी, कुनकुरा, नगला शेखू सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बैठक व जनसंपर्क किया। भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति गीत जो राम को लाए हैं हम उन्हें लाएंगे अबकी बार यूपी में फिर भगवा लहराएंगे से कार्यकर्ताओं मैं जोश भरा। जनसंपर्क अभियान में साथ रहे विक्की तनेजा, अरुण चौधरी, मसूरी(सदश्य, जिला पंचायत), योगेंद्र चौहान खरदौनी, बृजेश चौहान मंडल अध्यक्ष, गीता चौधरी (महिला मोर्चा), अंकुर पबला, प्रमोद गुज्जर सदारांपुर, अनुज मावी शाहजादपुर, सौरभ मित्तल, दुष्यंत तोमर, मोनू चौधरी कुनकुरा, हनी गुप्ता मसूरी, महताब नागर कस्तला, मनीष पंडित, योगेंद्र तोमर, अनिल प्रधान, विशाल चौधरी पासवाडा, शेखर त्यागी, भवर सिंह तोमर, रोबिन गुज्जर, संजय प्रजापति (सदश्य, माटी कला बोर्ड, उत्तर प्रदेश सरकार), सरदार जय सिंह एत्मादपुर, कौशल चौहान (रजपुरा, ब्लॉक प्रमुख), राकेश सिंह चौधरी, धर्मेंद्र खटाना, रमन कौशिक, पप्पू सिंह गुज्जर सेतकुआ, नीरज सिंह चौधरी अमरपुर प्रधान, अशोक पोशवाल मंडल अध्यक्ष खरखौदा, जितेंद्र त्यागी कैली, अमित धनतला, हरेंर्द भड़ाना, राहुल मावी चंदपुरा, कालू बिजौली, विशांत बिजौली, अमित खटिक, मनोज शर्मा गोविंदपुरी,सबोध शर्मा  सिंहपुर, अरविंद तोमर प्रधान सिसौली, चौधरी भोपाल सिंह दातावली, बिमला जाटव (महिला मोर्चा), एवं देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...