सोमवार, 24 जनवरी 2022

सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन।

 

सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन।


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ । 24 जनवरी स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में दिनांक 24 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से हुआ। शिक्षा संकाय के अध्यक्ष एवं डीन डा.संदीप चौधरी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। उन्होंने सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता में उत्तर प्रदेश की विशेष भूमिका रही है और उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं सभ्यता पूरे देश को संगठित करने का संदेश देती हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डा.दिवेश चौधरी ने सभी को इस शुभ दिन के महत्व से परिचित कराया और उन्होंने बताया कि हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1950 में तत्कालीन संयुक्त प्रांत का नाम बदला गया था। 24 जनवरी 1950 को भारत के गवर्नर जनरल ने संयुक्त प्रांत आदेश 1950 पारित किया। जिसमें संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के स्थापना दिवस को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था। उनके प्रस्ताव पर विचार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में पहली बार राज्य का स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश दिवस मनाया। शिक्षा विभाग के प्रमुख डा.अनोज कुमार ने उत्तर प्रदेश की महिमा और स्वतंत्रता में इसके योगदान से अवगत कराया। डा.अनोज ने मेरठ से शुरू हुए विभिन्न आंदोलनों को याद किया जिनका स्वतंत्रता में बहुत महत्व और योगदान था। अंत में डा.दिवेश चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...