मेरठ की जनता से मुख्यमंत्री योगी ने की बीजेपी के लिए वोटों की अपील
By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। मेरठ
मेरठ।आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ के मेरठ कैंट आगमन पर कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कंकरखेड़ा मंडल के अंबेडकर रोड राम नगर में जनसंपर्क किया। यशस्वी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी यशस्वी मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।जिसमे मुख्य रूप से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष अशोक सबलोक व आदि गणमान्य पदाधिकारीगण वह देव तुल्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें