गुरुवार, 27 जनवरी 2022

सेंट जेम्स स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

 सेंट जेम्स स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ







मेरठ। कंकर खेड़ा सुभाष पुरी स्थित सेंट जेम्स स्कूल में 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ० नवीन सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात शिक्षिकाओं द्वारा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया गया। विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती नीतू वर्मा व श्रीमती विनीता त्यागी ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। • ऑनलाइन कार्यक्रम के अन्तर्गत हेडब्वाय कक्षा 10 के छात्र कार्तिकेस तेवतिया व सृष्टि साहनी (वाइस हेड गर्ल) ने गणतंत्र दिवस पर विचार व्यक्त किए। कक्षा 9 की यशिका सिंह ने संविधान पर जानकारी प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत कक्षा 8 की वैभवी शर्मा, वंश शर्मा (कक्षा 6) और कक्षा 2 की आरूहि ने नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 5 की नव्या सेठी और कक्षा 1 के ओम वर्धन ने देशभक्ति की कविता प्रस्तुत की कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य डॉ० नवीन सिंह जी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ अपने प्रेरक उद्बोधन से बच्चों का मार्गदर्शन किया।

26 जनवरी को ही विद्यालय प्रबन्धक स्व० श्री महेन्द्र जी की पुण्यतिथि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांली दी गई।दिनांक 22 जनवरी 2022 को के०जी० विभाग की तरफ से गणतंत्र दिवस का ऑनलाइन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रार्थना द्वारा किया गया। के०जी० विभाग की अध्यापिका कु० मोनिका ने संविधान पर विचार व्यक्त किए। प्री नर्सरी के छात्र अंतरिक्ष ने "नन्हा मुन्ना राही हूँ" पर नृत्य प्रस्तुत किया। नर्सरी की मिशा गुलाठी, इरा सबेस्टिन ने नृत्य प्रस्तुत किया। नियति सिंह गणतंत्र दिवस से संबंधित कविता पाठ किया। एल०के०जी० के छात्र गर्व, ओजस, लक्षित ने कविता पाठ किया। यू०के०जी० के छात्र मिरांश व छात्रा प्रव्मन कौर ने नृत्य प्रस्तुत किया। के०जी० विभाग की अध्यापिका श्रीमती रीना पॉल के मार्गदर्शन विद्यार्थियों द्वारा तिरंगों टोपी बनाई गई।कार्यक्रम के अन्त में प्रधान अध्यापिका श्रीमती अर्पणा सिंह जी ने अपने उदबोधन में संविधान की जानकारी देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में के०जी० विभाग की समस्त अध्यापिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...