सोमवार, 31 जनवरी 2022

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव तथा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा वैश्विक स्तर पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार लगाने का आह्वान किया गया।

 

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव तथा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा वैश्विक स्तर पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार लगाने का आह्वान किया गया।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ












मेरठ।आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव तथा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा वैश्विक स्तर पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार लगाने का आह्वान किया गया है जिसके तहत आज पंख हौसलों की उड़ान संस्था के तत्वाधान में योग गुरु हिमानी गुप्ता  द्वारा धनवंतरी गोल मंदिर के  पास क्षेत्रवासियों के लिए सामूहिक व्यायाम तथा सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के सदस्यों तथा क्षेत्रवासियों ने सूर्य नमस्कार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। योगाचार्य हिमानी गुप्ता जी द्वारा व्यायाम तथा सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा द्वारा सूर्य नमस्कार के बारे में बताया गया कि जो लोग प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करते हैं, उनकी आयु, प्रज्ञा, बल, वीर्य और तेज बढ़ता है सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। इसलिए प्रतिदिन सभी व्यक्तियों को सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इसका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ भारत का निर्माण है जिससे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो सके और वह इससे लड़ सके। इस अवसर पर गोपाल सुदन जी, आशु सिंह, नीलम राजपूत, सोनाली पहावा, नीशू शर्मा, आकांक्षा मित्तल, अनुष्का मित्तल, संदीप पहावा आदि संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...