गुरुवार, 20 जनवरी 2022

आज दिनांक 20/01/2022 को संयुक्त पंजाबी संघ की एक बैठक का आयोजन संस्थापक सदस्य मनोज बाटला के प्रतिष्ठान लाल कुर्ती पर हुई।

आज दिनांक 20/01/2022 को संयुक्त पंजाबी संघ की एक बैठक का आयोजन संस्थापक सदस्य मनोज बाटला  के प्रतिष्ठान लाल कुर्ती पर हुई। 

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ










मेरठ।आज दिनांक 20/01/2022 को संयुक्त पंजाबी संघ की एक बैठक का आयोजन संस्थापक सदस्य मनोज बाटला  के प्रतिष्ठान लाल कुर्ती पर हुई। जिसमें पंजाबियों की विधानसभा मेरठ से कहीं पर से भी एक सीट नहीं दिए जाने पर नाराजगी को देखते हुए भाजपा जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में संज्ञान लिया और संयुक्त पंजाबी संघ के सदस्य से मिलने के लिए प्रदेश सह संगठन महामंत्री उत्तर प्रदेश  कर्मवीर को भेजा गया।  जिसमें संस्थापक सदस्य तिलक नारंग  ने कहा कि हर बार ऐसा क्यों होता है कि पंजाबी के अनदेखी की जाती है और जो हुआ वह ठीक नहीं हुआ । किसी भी विधानसभा से पंजाबी का टिकट होना चाहिए था। जबकि हम भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ काल से साथ हैं। इस पर श्री कर्मवीर  ने सारी बात सुनकर उनके द्वारा कहा गया कि प्रदेश मैं हमारी सरकार बनते ही हम सरकार में कहीं ना कहीं मेरठ से किसी पंजाबी का समायोजन करेंगे और एक पद प्रदेश में एक उचित पद संगठन में दिया जाएगा। मैं आपको आश्वस्त करता हूं इस पर सभी संस्थापक सदस्य ने ताली बजाकर उनकी बात का स्वागत किया और विक्की तनेजा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हमारी मां है मां रहेगी हम इसके सिवा कहीं नहीं जा सकते। इस कार्यक्रम में रवि वोहरा , राज कोहली ,पवन सोंधी सरदार मनमोहन सिंह अ।हूजा, गुलशन सचदेवा, भूपेंद्र चौधरी, नवीन अरोड़ा महेश वाली ,धर्मवीर नारंग,अमित चांदना, दलजीत सिंह ओर अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...