शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

कृषि कानून वापसी पर हरियाणा के मंत्रियों ने PM मोदी को सराहा, बोले- किसान अब आंदोलन खत्म कर घर लौटें

 

कृषि कानून वापसी पर हरियाणा के मंत्रियों ने PM मोदी को सराहा, बोले- किसान अब आंदोलन खत्म कर घर लौटें


By -  ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। अंबाला



















अंबाला। मोदी सरकार ने किसान आंदोलनकारियों की मांग मानते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह देश के नाम अपने संबोधन में खुद इसका ऐलान किया। मोदी के ऐलान के बाद से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं, हरियाणा सरकार के मंत्री भी किसान आंदोलनकारियों से कहने लगे कि, वे इस फैसले का स्‍वागत करें। अंबाला में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, "जो आंदोलनकारी चाहते थे, वो हो गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। सभी किसानों को इसका स्वागत करना चाहिए और अब अपने धरने समाप्त कर देने चाहिए।

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा, "भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हित में काम किए हैं। गुरु नानक के प्रकट पर्व पर किसानों की खातिर पीएम मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। अब किसानों के हित में एक आयोग बनाया जाएगा। उस आयोग में केन्द्र सरकार और किसान संगठनों के लोग होंगे, जो कि किसानों से जुड़े फैसले लेंगे। जेपी दलाल ने आगे कहा कि, कानून रद्द होना किसी की हार-जीत का मसला नहीं है। मैं कह रहा हूं कि, किसान हमारे लिये हमेशा आदरणीय और पूजनीय हैं। हमारी सरकार किसान हित में फैसला लेने पर कभी पीछे नहीं हटती है।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा पर भी पलटवार किया। कृषि मंत्री ने कहा कि, कांग्रेसियों ने हमारी सरकार की तरह काम नहीं किए। जनता भाजपा-जजपा सरकार के साथ है और हरियाणा में हमारी मज़बूत गठबंधन सरकार है, जो लगातार जनहित में काम कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...