रविवार, 7 नवंबर 2021

गुजरात तट पर पाकिस्तानी फायरिंग में भारतीय मछुआरे की मौत

 

गुजरात तट पर पाकिस्तानी फायरिंग में भारतीय मछुआरे की मौत

By- मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। नई दिल्ली












नई दिल्ली। 07 नवंबर: गुजरात तट पर पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कायराना हरकत की है। पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय नाव पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम गुजरात तट से दूर अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास की बताई जा रही है, जो रविवार को सामने आई। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) की फायरिंग में एक मछुआरे की मौत के अलावा नाव पर सवार सात चालक दल के सदस्यों में से एक को मामूली चोट भी आई है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है। देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने बताया कि मछुआरे मछली पकड़ने वाली नाव 'जलपरी' पर सवार थे, शनिवार शाम को पीएमएसए कर्मियों द्वारा चालक दल के अन्य सदस्यों पर गोलियां चला दी, जिसमें एक की मौत हो गई। नाव 25 अक्टूबर को पोरबंदर के ओखा तट से रवाना हुई थी।

महाराष्ट्र के पालघर जिले का मछुआरा

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोरबंदर नवी बंदर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, जिसके पास अरब सागर में 12 समुद्री मील से आगे होने वाली घटनाओं पर गुजरात का अधिकार क्षेत्र है। घटना की जांच की जा रही है।रविवार को 32 वर्षीय मछुआरे श्रीधर रमेश चमरे का शव ओखा बंदरगाह लाया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक मछुआरा महाराष्ट्र के पालघर जिले के तटीय गांव वदराई का रहने वाला था।

पाकिस्तान ने किया यह दावा

वहीं इस घटना पर भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एक बयान में साझा करते हुए कहा कि फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है और चालक दल का संयुक्त रूप से बातचीत की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूर डिटेल शेयर की जएगी। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अपने बयान में दावा किया कि नाव ने पाकिस्तान के जल क्षेत्र में 'अवैध रूप से अतिक्रमण' किया था। इसके अलावा पीएमएसए कहा कि भारतीय नाव को चेतावनी देने का प्रयास किया था, लेकिन जब उसने कोई ध्यान नहीं दिया तो उस पर गोली चला दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...