रविवार, 7 नवंबर 2021

संस्कार भारती मेरठ, मयराष्ट्र का दीपावली परिवार मिलन कार्यक्रम बृहस्पति भवन, मेरठ में सम्पन्न हुआ

संस्कार भारती मेरठ, मयराष्ट्र का दीपावली परिवार मिलन कार्यक्रम बृहस्पति भवन, मेरठ में सम्पन्न हुआ

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ









मेरठ। आज दिनांक 07 नवम्बर रविवार को संस्कार भारती मेरठ, मयराष्ट्र का दीपावली परिवार मिलन कार्यक्रम बृहस्पति भवन, मेरठ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठा. सचिन तोमर (राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्धन कन्या सेवा समिति, मेरठ), मुख्य अतिथि  संजय शर्मा (मंत्री पश्चिमी उ.प्र. संयुक्त व्यापार मण्डल, मेरठ), विशिष्ट अतिथि  श्रवण के दीक्षित,विशिष्ट अतिथि  रजनीश कौशल, डा. नीलम हरेन्द्र सिंह, वरुण अग्रवाल, सुधाकर आशावादी (प्रान्तीय महामंत्री, संस्कार भारती), प्रदीप बंसल (अध्यक्ष), मोहित जैन (कार्यकारी अध्यक्ष),  आदर्श गोयल (महामंत्री) सहित सभी अतिथियों ने माँ भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया।

सभी अतिथियों का परिचय राकेश शर्मा (कार्यकारी महामंत्री, संस्कार भारती, मयराष्ट्र) ने कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष  सचिन तोमर ने बोलते हुये संस्कार भारती को कलाकारों को जोड़ने का संगठन बताते हुए कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि  संजय शर्मा ने संस्कार भारती और कलाकार दोनों का विस्तार रूप से विवेचन किया तथा वर्तमान समय में कलाकारों की सहायता के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया संस्कार भारती के प्रान्तीय महामंत्री सुधाकर आशावादी ने संस्कार भारती के छ: प्रमुख कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए दीपावली परिवार मिलन संस्कार भारती क्यों मनाती है । इस विषय पर विस्तार से बोलते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों की विशेष भूमिका है। दीपावली अनेक त्योहारों का मिला हुआ स्कप है भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के कारण दीपावली का विशेष महत्व है। इसलिए सभी कार्यकर्ता दीपावली मिलन कार्यक्रम करते हैं।

कार्यक्रम को सांस्कृतिक आयाम देते हुए संगीतायन इंस्ट्यूिट ऑफ परफॉरमिंग आर्टस की निदेशिका एवं संस्कार भारती, मयराष्ट्र की नृत्य प्रमुख भावना ग्रोवर ने गणेश वंदना के द्वारा कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। संस्कार भारती गीत साधयति संस्कार भारती गीत की प्रस्तुति बड़े सुन्दर ढंग से की अन्य कार्यक्रमों में गरवा नृत्य, कत्थक नृत्य का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही दीपक कत्थक कला केन्द्र के छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का माल्यर्पण एवं अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी कलाकारों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में सहयोग के लिए भावना ग्रोवर एवं दीपक कत्थक व कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र/छात्राओं को आये हुए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलजीत सिंह एवं राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए संचालनकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन संस्कार भारती, मेरठ मयराष्ट्र के संरक्षक अनिरूद्ध गोयल द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री प्रदीप बंसल द्वारा आये हुए अतिथियों का आभार एवं सभी को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राकेश शर्मा, अजय वर्मा, इन्द्रजीत कथूरिया, डा. सुदेश दिव्य, अनुज शर्मा, सुनील चड्डा, रचना वानिया, सुनील शर्मा आदि का सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...