गुरुवार, 25 नवंबर 2021

बूथ,सदस्यता और मतदाता जोड़ो अभियान पर भाजपा का फोकस : लक्ष्मण आचार्य एमएलसी

 बूथ,सदस्यता और मतदाता जोड़ो अभियान पर भाजपा का फोकस : लक्ष्मण आचार्य एमएलसी

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। सुलतानपुर










सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने आज भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए.वर्मा की उपस्थिति व नगरअध्यक्ष अकाश जयसवाल के संयोजकत्व में नगर के चार बूथों पर डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता दिलाई।भाजपा  प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने लालडिग्गी के मलिन बस्ती में घर-घर संपर्क कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बुधवार को नगर के बूथ संख्या 227 228 ,229 व 230 में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा पार्टी का फोकस अब बूथ, सदस्यता और मतदाता जोड़ने पर है।उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में कमल निशान को ही प्रत्याशी मानकर चुनाव की तैयारी करनी है।इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ,जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, नगर महामंत्री प्रवीण मिश्रा, सौरव पांडे,सेक्टर संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव,बूथ अध्यक्ष विश्वजीत मिश्रा,अजय विक्रम सिंह,विकास मिश्रा, मनीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक अब चुनाव तक जो भी कार्यक्रम आएंगे, उसमें कहीं ना कहीं बूथ ही रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...