बुधवार, 24 नवंबर 2021

देश पाल सिंह गुर्जर के संयोजन में 47 मेरठ विधान सभा के क्षेत्र में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन किया गया।


देश पाल सिंह गुर्जर के संयोजन में  47 मेरठ विधान सभा  के क्षेत्र  में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन किया गया।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज़ सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ












मेरठ। आज दिनाँक 24नवम्बर 2021 को देश पाल सिंह गुर्जर के संयोजन में  47 मेरठ विधान सभा  के क्षेत्र  में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा कृष्णागर  वार्ड 7से प्रारम्भ हुई  यहाँ से रोशनपुर डोरली वार्ड 30 से एकतानगर  सनराइज कॉलोनी गंगोत्री  इंद्रप्रस्थ एस्टेट कॉलोनी होते हुए  प्रतिज्ञा यात्रा का समापन सोफीपुर पिलाना में हुआ।   सभी कांग्रेस के जुझारू कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए बताया प्रदेश में महंगाई अपने चरम सीमा पर स्थापित है, महंगाई से प्रदेश की जनता बदहाल है,तथा प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को महंगाई से तंग होकर उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। इस जनविरोधी  सरकार को  बुरी तरह पराजित करना है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने प्रदेश के लोगो के लिए प्रतिज्ञा की है, जिसमें प्रदेशवासियों के लिए खुशहाल योजनाएं शामिल है, इन सब प्रतिज्ञाओं को लेकर आम जनों के बीच जा रहें हैं, एवं उनको कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने का कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित किया जा रहा है, लोग कांग्रेस के प्रति विश्वास की नजर से देख रहे हैं और निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे बहुमत से सरकार बनाएगी। पदयात्रा में प्रमुख रूप से काँग्रेस प्रदेश सचिव और महानगर प्रभारी  नसीम खान  देशपाल सिंह गुर्जर राजीव राठी  पवन शर्मा रामेंद्र सोलंकी अनिल प्रेमी पवन थापा  इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आज की प्रमुख उपस्थिति अनिल शर्मा जी रोबिन नाथ गोलू डॉ कर्मेन्द्र सिंह संजय कटारिया राकेश कुशवाहा कपिल शर्माजी  राजकेशरी अश्वनी ठाकुर रामेंद्र सोलंकी नीरू आदर्श अनिल प्रेमी पवन थापा परवीन कुमार भोगेन्द्र झा डॉ  दिनेश शर्मा  विवेक  चौहान आदि प्रमुख उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...