रविवार, 17 अक्तूबर 2021

अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ने रंगोली मण्डप मे नारी सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया



अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ने रंगोली मण्डप मे नारी सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।मेरठ










मेरठ। आज दिनाँक 17-10-2021 को अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट (पंजीकृत) की महिला प्रकोष्ठ द्वारा  महाराजा अग्रसेन  की 5145 वीं जयंती एवं करवाचौथ पर्व के पावन उपलक्ष्य में कौशल्या पैलेस बैंकेट हॉल, निकट रंगोली मण्डप, शास्त्री नगर, मेरठ में नारी सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमा अग्रवाल (धर्मपत्नी राजेन्द्र अग्रवाल सांसद, मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र)। कार्यक्रम अध्यक्षा शैलजा अग्रवाल, अति विशिष्ट अतिथि आकांक्षा गोयल एवं वन्दना गोयल, विशिष्ट अतिथि राजेश्वरी अग्रवाल, ममता गुप्ता एवं मंजु गुप्ता (मिनर्वा), विशेष अतिथि डॉ० शैली गुप्ता एवं आशा गुप्ता है।

कार्यक्रम में डॉ० ब्रजभूषण (चेयरमेन, एपेक्स ग्रुप ऑफ एजुकेशन), डॉ० रामकुमार गुप्ता (गर्वनर, लायन्स क्लब्स इण्टरनेशनल), गोविन्द अग्रवाल ( पूर्व आई.पी.एस.), अक्षय गोयल (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर), कवि डॉ० प्रतीक गुप्ता (हास्य/व्यंग्य), सम्राट जादूगर, डॉ० सुधीर प्रकाश, संजीव अग्रवाल (पूर्व पार्षद), संजीव कुमार गुप्ता, देवेन्द्र कुमार गुप्ता की गौरवमयी उपस्थिति है।

सबसे पहले मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन हुआ। तत्पश्चात संस्था के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक शान्ति स्वरूप गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक आलोक गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री अमित कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मंयक अग्रवाल, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ रोली गोयल, राष्ट्रीय प्रचार निर्देशिका मोनिका अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री महिला प्रकोष्ठ निधि रस्तौगी, प्रदेश अध्यक्षा उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ रीना सिंहल आदि ने सभी अतिथियों को माला पहना कर स्वागत किया तत्पश्चात पटका पहनाया एवं सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...