शनिवार, 23 अक्तूबर 2021

संयुक्त राष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेमिनार का आयोजन निबंध प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने लिया भाग, किया गया पुरस्कृत

 संयुक्त राष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेमिनार का आयोजन निबंध प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने लिया भाग, किया गया पुरस्कृत

संसार के कल्याण के लिए काम करता है.संयुक्त राष्ट्र: प्रो0 बीरपाल

 संयुक्त राष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेमिनार का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने लिया भाग, किया गया पुरस्कृत

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।मेरठ













मेरठ। आज विश्व के हर देश एक-दूसरे पर अधिकार जमाने के लिए खड़े रहते हैं। कई देशों में आंतरिक कलह इतना अधिक हो चुका है कि वहां मानवीय मूल्यों की आहुति दी जा रही हैै। कई देशों में तानाशाहों का आतंक है तो आतंकवादी आए दिन लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। इन सबको नियंत्रण में करने के लिए हर देश अपने स्तर पर तो काम करते ही हैं साथ ही इन सबके ऊपर नजर रहती हैं दुनिया के सबसे बड़ी संघ की। संयुक्त राष्ट्र संघ के नाम से मशहूर यह अंतरराष्ट्रीय संस्थान जाति, धर्म और देश से ऊपर उठकर पूरे संसार के कल्याण के लिए काम करता है। एवं उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में संयुक्त पर्यावरण सरंक्षण हेतु यूनईपी के प्रयासों को सराहा। यह बात मुख्य अतिथि प्रो0 बीरपाल सिंह ने संयुक्त राष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर विधि अध्ययन संस्थान में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक सेमिनार का दौरान कही। इस विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें 40 से अधिक छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि पढने व लिखने की आदत को बनाए रखें। वर्तमान में हम लोगों ने पढना व लिखना छोड दिया है। जिसका कारण हमारी भाषा व संस्कृति में गिरावट आ रही है। विधि के छात्रों को विधिक जागरूकता अभियान को प्रेरित करने के लिए भौतिक विभाग में निमंत्रण भी दिया। ताकि वह अपनी कानून की जानकारी को भौतिक के छात्रों के साथ साझा कर सकें। संयुक्त राष्ट्र में समस्त देशो की एकता को भौतिक रूप से इसकी पुष्टी की।

कार्यक्रम में श्रीमति अपेक्षा चौधरी सहायक आचार्य ने संयुक्त राष्ट्र संघ कि बेसिक जानकारी देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की उद्वेशिका एवं प्रथम व द्वितिय विश्वयुद्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में आशीष कौशिक सहायक आचार्य विधि अध्ययन संस्थान ने अफगानिस्तान मे तालीबान का उदाहरण देते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की भुूमिका का उल्लेख किया। कार्यक्रम में डा0 कुसुमावती ने सभी को सामरिक रूप से संयुक्त राष्ट्र के साथ रहना चाहिए। उन्होने बताया कि संयुक्त राष्ट्र शब्द अमेरिका के तात्कालिक राष्ट्रपति डी0 रूजबेल्ट ने नामकरण किया। इन्होने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो0 बीरपाल सिंह चीफ प्रोक्टर चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं संस्थान के समन्वयक डा0 विवेक कुमार जी ने किया। निबंध प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को प्रो0 बीरपाल सिंह जी (चीफ प्रोक्टर) तथा विशिष्ट अतिथि तेजबीर सिंह सहायक अभियोजन अधिकारी(मुजफ्फर्नगर) द्वारा पुरस्कृत किया गया।

संस्थान के समन्वयक डॉ0 विवेक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र संघ की महत्ता पर प्रकाश डाला। एवं विद्यार्थियों को निबंध प्रतियोगिता मंे भाग लेने के लिये प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन डा0ॅ विकास कुमार ने किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्रीमती सुदेशना, डा0 सुशील शर्मा, डा0 धनपाल, श्री मितेन्द्र गुप्ता, श्री तरूण सभी शिक्षक व कर्मचारी तथा संस्थान के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...