गुरुवार, 21 अक्तूबर 2021

प्रो0 वाई विमला को मिला पंचानंद माहेश्वरी अवॉर्डवनस्पति विभाग के 44 कॉफ्रेंस जोधपुर में किया सम्मानित

 प्रो0 वाई विमला को मिला पंचानंद माहेश्वरी अवॉर्डवनस्पति विभाग के 44 कॉफ्रेंस जोधपुर में किया सम्मानित

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।जोधपुर















जोधपुर। राष्ट्रीय कॉफ्रेंस की मेरठ से हुई थी शुरूआत  जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर में आयोजित ऑल इंडिया बॉटनीकल की 44 कॉफ्रेंस आयोजित की गई। इस कॉफ्रेंस में दिए जाने वाला बहुप्रतिष्ठित अवॉर्ड प्रो0 पंचानंद माहेश्वरी अवॉर्ड चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रो0 वाई विमला को दिया गया। प्रो0 पंचानंद माहेश्वरी देश व दुनिया में जाने जाने वाले नामचीन बॉटनीकल वैज्ञानिक थे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रथम अध्यक्ष बी0 पुरी भी उनके विद्यार्थी थे। प्रो0 माहेश्वरी एमरोलॉजी के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों में से एक थे। इस विषय पर उनकी बहुत सारी पुस्तकें देश व दुनिया में पढी जाती हैं। उनका जन्म 1904 में हुआ था व मृत्यु 1966 में हुई।

वनस्पति विज्ञान विषय की इस राष्ट्रीय कॉफ्रेंस की शुरूआत मेरठ से ही हुई थी। वर्ष 1978 में मेरठ विवि मे ही पहली बार इसका आयोजन किया गया था। इस 44 वीं कॉफ्रेंस में जिसमें प्रो0 वाई विमला को यह अवॉर्ड दिया गया उसमें 300 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मेरठ से भी सात शोधार्थी ने प्रतिभाग किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...