सोमवार, 20 सितंबर 2021

प्रदेश में कानून का राज, चल रहाँ माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुल्डोजर : देवमणि द्विवेदी

 प्रदेश में कानून का राज, चल रहाँ माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुल्डोजर : देवमणि द्विवेदी

भाजपा सरकार गरीबों, वंचितों व शोषितों के लिए समर्पित सरकार

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।सुलतानपुर









सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी ने आज योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरा होने पर 372 शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और निर्णयों को जनता तक पहुंचाया।लम्भुआ विधायक देवमणि द्विवेदी ने विधानसभा अन्तर्गत किसान ढाबा भदैंया मुरैनी ,हरिहरपुर व मझिले गाँव में चौपाल को संबोधित करते हुए कहाँ भाजपा सरकार गरीबों, वंचितों व शोषितों के लिए समर्पित सरकार है।हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जो कहा वह कर के दिखाया है।सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है।इस दौरान उन्होंने  योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहाँ प्रदेश में कानून का राज चल रहाँ माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया जा रहाँ है।







प्रदेश में सभी जिलों को वीआईपी मानकर शहरों को 24 घंटे, तहसीलों को 20-22 घंटे व गांवो में 18- 20 घंटे बिद्युत सप्लाई की जा रहीं है।गरीबों को आवास, शौचालय, मुफ्त अनाज, आयुष्मान कार्ड, गरीब को मुफ्त बिजली व गैस  कनेक्शन दिया जा रहाँ है।सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा ,सस्ता यूरिया व डीएपी  उर्वरक आदि उपलब्ध करा रही है।प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोहरामऊ की मण्डल प्रभारी व भाजपा नेत्री भावना सिंह ने ओदरा, वैजापुर, अहिमाने व भादा शक्ति केन्द्रों पर मण्डल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह सिंह के संबोधित करते हुए कहा भाजपा के लिए सत्ता एक साधन है साध्य नहीं। हमारी कथनी और करनी में अन्य दलों की तरह कोई अंतर नहीं है।आज जिलाध्यक्ष डा.आरए. वर्मा,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष करूणाशंकर द्विवेदी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर तथा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल ने शहर के लालडिग्गी, किसान मोर्चा अध्यक्ष  गोविन्द तिवारी व किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष  राजीव सिंह ने शास्त्रीनगर शक्ति केन्द्र तथा मोहित साहू ने करौंदिया शक्ति केन्द्र पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुए।रविवार को भाजपा के जिम्मेदारों,जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने 372 शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...