सोमवार, 13 सितंबर 2021

मनोज शर्मा बने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

 मनोज शर्मा बने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ













मेरठ। लंबे समय तक वित्तविहीन शिक्षकों को जिले से प्रदेश स्तर तक का नेतृत्व करने वाले मनोज शर्मा भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक होंगे। भाजपा ने मनोज शर्मा को उक्त प्रकोष्ठ में जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी है। मनोज शर्मा वित्तविहीन शिक्षकों की प्रदेश स्तरीय मांग का नेतृत्व कर चुके हैं। माध्यमिक शिक्षा में वित्तविहीन शिक्षकों को एकजुट करने और उनकी राजनीतिक भागीदारी के लिए भी मनोज शर्मा ने लंबी लड़ाई लड़ी थी। उनके संयोजक नियुक्त होने पर शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।  शिक्षक विधायक व शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रीचंद शर्मा, जितेन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष वित्तविहीन शिक्षक महासभा मेरठ, डा० डी० के पाल प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक महासभा, सुनील भड़ाना, अशोक गुप्ता, डॉ.महेश कौशिक, प्रीतम सिंह, सुनील दत्त शर्मा,भुवनेश्वर वशिष्ठ,देवेंद्र शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, योगेंद्र गुर्जर, प्रीतम सिंह,मंजू, निशांत त्यागी, राजकुमार शर्मा, नूपुर जौहरी, संजय त्यागी, सुनील मावी, विनय शर्मा, मीनल गौतम ने शुभकामनाएं दी हैं। मनोज शर्मा ने शिक्षक हित में निरंतर कार्य करने, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान पार्टी फोरम से कराने और उन्हें पार्टी से जोड़ने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...