शनिवार, 4 सितंबर 2021

अंजुम निजामी को अल्पसंख्यक मोर्चा का मेरठ महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया

 

अंजुम निजामी को अल्पसंख्यक मोर्चा का मेरठ महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ











मेरठ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सभी मोर्चो का गठन किया जा रहा है इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों की धोषणा की गई। जिसके अनुसार मेरठ महानगर अध्यक्ष के रूप में प्रिय भाई श्री अंजुम निज़ामी जी को नियुक्त किया गया है। 

अंजुम निजामी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष

आप भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में लगभग 20 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी पार्टी की सेवा तन-मन-धन से लीन हैं। आप ने पार्टी में बूथ अध्यक्ष के रूप में अपना जीवन शुरू करते हुए वार्ड अध्यक्ष व पार्टी के भिन्न भिन्न दायित्वों को निर्वाह करते हुए प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहें। आप ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी अपना दायित्व पुर्ण किया। आपने पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के दायित्वों को सन्तुष्टि रूप से परिपूर्ण किया एवं वर्तमान समय में आप ब्रह्मपुरी मण्डल के उपाध्यक्ष व ब्रह्मपुरी मण्डल वैक्सीन प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।








भाई अंजुम निज़ामी जी को महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने उनका कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया एवं फोन व सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें खूब बधाइयाँ भी दी। 









अंजुम निज़ामी जी के ब्रह्मपुरी मण्डल उपाध्यक्ष होने के नाते सर्वप्रथम उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने वालो में ब्रह्मपुरी मण्डल अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी व ब्रह्मपुरी मण्डल आई टी संयोजक श्री विकास जाटव जी रहें। अंजुम निज़ामी जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया एवं विश्वास दिलाया कि पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्यो नीतियों को मैं परिपूर्ण करूँगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...