रविवार, 26 सितंबर 2021

भारतीय मतदाता संघ के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नितिन शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया गया



भारतीय मतदाता संघ के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नितिन शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया गया

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी। मेरठ






 मेरठ। भारतीय मतदाता संघ के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नितिन शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और सैकडों की संख्या में लोगों ने सदस्यता ली इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विचार रखते हुये कहा भासस का कुनबा लगातार बढ रहा है हमे अपने मत का महत्व समझना होगा और जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्मवाद से ऊपर उठकर आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव मे विकासवाद एवं राष्ट्रवाद पर मतदान करना होगा ।







इस दौरान कई सदस्यों को पदाधिकारी बनाया गया जिसमे डाँक्टर अशोक कश्यप जी जिला महासचिव एवं डाँक्टर शाहनवाज़ त्यागी जी जिला उपाध्यक्ष व सोनू कुमार ईकडी को ब्लॉक अध्यक्ष सरूरपुर खुर्द का दायित्व दिया एवं संजय जिला उपाध्यक्ष, अतुल त्यागी जी मीडिया प्रभारी बनाया गया इस दौरान महासचिव वैध सुरेश कुमार,भुल्लन भारद्बाज,राकेश बाबा,अमित पूनिया,संजय त्यागी,अतुल त्यागी, उत्सव त्यागी, अभिनव त्यागी ,प्रदेश महासचिव डाँक्टर लक्ष्मण जी मौजूद रहे,प्रदेश उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी आदि मौजूद रहे जयमतदाता, विजयमतदाता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...