शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

भाजपा सरकार में एक बदलते भारत का चेहरा सामने उभर कर आया : डाॅ आरए.वर्मा

 भाजपा सरकार में एक बदलते भारत का चेहरा सामने उभर कर आया : डाॅ आरए.वर्मा


युवा मोर्चा ने पीएम मोदी के 71 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाया नवभारत मेला एवं पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।।सुलतानपुर











सुलतानपुर।भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए.वर्मा व सुलतानपुर विधायक ने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहर के रामनरेश त्रिपाठी सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर सेवा व समर्पण अभियान के तहत नवभारत मेले व मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में है।नवभारत मेला में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ के फ्लैक्स लगाकर आए हुए आगंतुकों को योजना के विषय में जानकारी दी गई।भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, तब से एक बदलते भारत का चेहरा सामने उभर कर आया है।उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पार्टी को उच्चतम शिखर तक ले जाने का काम करेंगे।विधायक सूर्यभान सिंह ने कहा  प्रदर्शनी में फोटो गैलरी सजाकर पीएम मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को बहुत सलीके से दिखाया गया।











इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह ने आये हुए सभी लोगों का स्वागत व आभार करते हुए कहा कि आज विकास की लहर हर गांव हर शहर तक पहुंच चुकी है।कार्यक्रम संयोजक अभिनव सिंह व सहसंयोजक आकाश शर्मा ने भी सभी का आभार प्रकट किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी  ने उक्त जानकारी दी।इस मौके पर विधायक सूर्यभान सिंह, पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, ऋषिकेश ओझा, जगजीत सिंह छंगू,जिला महामंत्री संदीप सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,भावना सिंह ,बबिता तिवारी,सुनील वर्मा,आशीष सिंह रानू, गोविन्द तिवारी टाड़ा, बृजेश वर्मा,गौरव मौर्या, रामेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन पांडे, आमोद विक्रम सिंह , सुधान्धु सिंह,सर्वेश मिश्रा, सुमन राव कोरी, सौरभ सिंह,धर्मेंद्र वर्मा, अरिमर्दन सिंह,शौर्य वर्धन सिंह,शुभांजलि शुक्ला, अजय वर्मा, दीपक सिंह, यश अग्रहरि, सहित सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...