शनिवार, 4 सितंबर 2021

सुभारती विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी, राज्य मन्त्री श्री कौशल किशोर जी होंगे शामिल



सुभारती विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी, राज्य मन्त्री श्री कौशल किशोर जी होंगे शामिल

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ









मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 05 सितम्बर को मनाएं जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर जी पधारेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपई जी भी शामिल होंगे।









सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रिगेडियर डा. वी.पी.सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री कौशल किशोर जी द्वारा ‘‘नशा मुक्त कौशल अभियान‘‘ के पश्चिमी यूपी अभियान की शुरुआत सुभारती विश्वविद्यालय के साथ की जाएगी।







सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्या प्रेक्षागृह में कार्यक्रम प्रात 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर जी का विशेष उद्बोधन होगा। साथ ही विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके शिक्षकों के प्रति अपने सम्मानीय भाव प्रकट करेंगे। 







इसी उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय की माननीय कुलाधिपति पूर्व आईएएस श्रीमति स्तुति नारायण कक्कड एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को राष्ट्र निमार्ण हेतु प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम में राष्ट्र निमार्ण एवं नशा उन्मूलन में शिक्षक की भूमिका पर विशेष संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम कोरोना की समस्त सावधानियों पर अमल करते हुए आयोजित किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...