रविवार, 29 अगस्त 2021

फिट इंडिया संदेश के साथ सुभारती विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

 


फिट इंडिया संदेश के साथ सुभारती विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ










मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा हॉकी के जादूगर स्व. श्री मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह सुभारती खेल मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के साथ फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शानदार आयोजन किया गया।

जनरल मोहन सिंह सुभारती खेल मैदान में स्थित बॉस्केट बॉल कोर्ट में विश्वविद्यालय की 70 यूपी एनसीसी बटालियन व एनएसएस यूनिट ने सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रिगेडियर डा. वी.पी. सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रिगेडियर डा. वी.पी.सिंह ने ‘‘फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज‘‘ के नारे के साथ हरी झण्डी दिखाकर धावकों को रवाना किया। फ्रीडम रन 2.0 में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षकगण व अन्य समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग करते हुए चुस्त दुरूस्त रहने का संदेश दिया।



कुलपति ब्रिगेडियर डा. वी.पी. सिंह ने स्व. श्री मेजर ध्यानचंद जी को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट को सुभारती विश्वविद्यालय प्रमुखता के साथ अपने विद्यार्थियों में जागरूकता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और शरीर को चुस्त रखने के लिये दौड़ व खेल सबसे बेहतर माध्यम है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय हेल्थ प्रमोटिंग विश्वविद्यालय है जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा छात्र छात्राओं को स्वस्थ के प्रति जागरूक करने के साथ खेल के विभिन्न प्रारूपों में माहिर बनाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट में शामिल सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने का संकल्प दिलाया।









सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने फिट इंडिया मूवमेंट में भाग ले रहे विद्यार्थियों सहित सभी धावकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें ‘‘फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज‘‘ के नारे को आत्मसात करते हुए देश को स्वस्थ बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सब की यही प्राथमिकता होनी चाहिए कि हमारा शरीर स्वस्थ रहे जिसके लिये योग एवं शारीरिक शिक्षा के माध्यम से अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पैदल चलकर व योग के माध्यम से अपने शरीर को फिट रखने का प्रयास करना चाहिए।

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. सन्दीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सुभारती विश्वविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित फ्रीडम रन 2.0 में भाग लेकर अपनी उत्तम फिटनेस का प्रदर्शन किया। उन्होंने खेलों की भूमिका एवं शारीरिक शिक्षा के विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग है और सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में समस्त खेलों को अनुभवी शिक्षकों व कोच के माध्यम से खिलाड़ियों को दक्ष बनाया जा रहा है।  

कार्यक्रम में मंच का संचालन पत्रकारिता संकाय के प्राचार्य डा. नीरज कर्ण सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा. विजय वधावन, डा. अनोज राज, डा. मन्जू अधिकारी, डा. दिवेश चौधरी, डा. जगदीश चन्द्र आर्य, डा. दीपक राघव, डा.रमनीक जैन, भारतेन्दु सिंह चौहान सहित खेल समिति के सदस्य एवं विश्वविद्यालय के सभी संकायों के प्राचार्य, फैकल्टी मैम्बर व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...