मेरठ की सामाजिक संस्था यथार्थ के सारथी ने स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी दिन से पर्यावरण संरक्षण हेतु एक मुहिम "हर घर छाव" का आगाज शुरू किया ।
संस्था की अध्यक्ष जूही त्यागी ने कहा की इस मुहिम के तहत उनकी संस्था के सदश्य हर रविवार को पौधा रोपण करेंगे । चाहे संस्था से जुड़े लोग हो या अन्य कोई भी अपने घर ,पार्क या आस पास हमसे पौधा रोपण करवा सकता है।
जिनमे फल, फूल व छायादार वृक्ष रोपे जाएंगे।
मुहिम के तहत आज 15 अगस्त को पॉकेट C लोहियानगर पार्क में पौधा रोपण किया गया । जिसमे आंवला,अमरूद,सहजन,नीबू के 21 पौधे रोपे गए।
संस्था ने ये कदम लगातार जल के गिरते हुए स्तर और पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली हानि को देखते हुए उठाया है संस्था निरंतर 52 रविवार तक लगातार पौधा रोपण करेगी।
संस्था अध्यक्ष जूही त्यागी के साथ जिला अध्यक्ष शालिनी शर्मा महानगर अध्यक्ष संगीता शर्मा महानगर संयोजक प्रियंका त्यागी जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार त्यागी ,मगन त्यागी,अरुण त्यागी,सार्थक,माधव व आराध्य त्यागी ने पौधा रोपण किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें