मंगलवार, 24 अगस्त 2021

कल्याण सिंह की अस्थियों का विसर्जन एक के बाद वाराणसी तथा अयोध्या में, अलीगढ़ में श्रद्धांजलि सभा

 

कल्याण सिंह की अस्थियों का विसर्जन एक के बाद वाराणसी तथा अयोध्या में, अलीगढ़ में श्रद्धांजलि सभा

By -  मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। लखनऊ

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार लखनऊ में निधन होने के बाद सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर उनकी अत्येष्टि की गई। कल्याण सिंह की अस्थि 27 अगस्त को बुलंदशहर के नरौरा में बांशी घाट अंत्येष्टि स्थल से उठाया 
जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि का विसर्जन का कार्यक्रम एक सितंबर के बाद होगा।



















लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारतीय राजनीति में दृढ़ता, पारदर्शिता, आर्दश व मूल्य के प्रतिबिंब स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थियों को वाराणसी में गंगा नदी तथा अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित किया जाएगा। अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम एक सितंबर के बाद शुरू होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बीते शनिवार लखनऊ में निधन होने के बाद सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर उनकी अत्येष्टि की गई। अलीगढ़ के अतरौली में जन्मे कल्याण सिंह की अस्थि 27 अगस्त को बुलंदशहर के नरौरा में बांशी घाट अंत्येष्टि स्थल से उठाया जाएगा। उसी दिन नरौरा में उनकी अस्थि का विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद एक सितंबर को उनकी कर्मस्थली केएमवी इंटर कालेज, अतरौली में त्रयोदशी भोज का कार्यक्रम होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि का विसर्जन का कार्यक्रम एक सितंबर के बाद होगा। सबसे पहले वाराणसी में उनकी अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इसके बाद रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी में कल्याण सिंह की अस्थियों को विसर्जित करने का कार्यक्रम रखा गया है।

उनके पुत्र एटा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने बताया कि कल्याण सिंह का अस्थि विसर्जन नरौरा के साथ ही काशी की गंगा और अयोध्या की सरयू नदी में किया जाएगा। उनकी त्रयोदशी और श्रद्धांजलि सभा अलीगढ़ में एक सितंबर को आयोजित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...