एक दिन में एक करोड़ टीके: पीएम मोदी और शाह ने भी की जमकर तारीफ, टीकाकरण में ये राज्य रहा नंबर वन

 एक दिन में एक करोड़ टीके: पीएम मोदी और शाह ने भी की जमकर तारीफ, टीकाकरण में ये राज्य रहा नंबर वन

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। नई दिल्ली 

कोविड-19 टीकाकरण को लेकर शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। आज देश में पहली बार एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा टीके की खुराकें लगाई गईं। कोविन पोर्टल के अनुसार आज देश में टीके की एक करोड़ 64 हजार 32


नई दिल्ली ।कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में शुरू किया गया देशव्यापी टीकाकरण अभियान शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को देशभर में रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए। यह अभी तक एक दिन में टीकाकरण का सबसे अधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 62 करोड़ से अधिक हो गया है।

देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को 85 दिन लगे थे। वहीं, 10 से 20 करोड़ के निशान पर हम 45 दिन में पहुंचे। 20 से 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन का समय लगा। 30 से 40 करोड़ तक 24 दिन में पहुंचे। छह अगस्त को देश में टीकाकरण ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

भारत मे कोरॉना टीकाकरण










उत्तर प्रदेश सबसे अव्वल 

शुक्रवार को किस राज्य में कितने टीके लगे, आप इस चार्ट में देख सकते हैं। सबसे अव्वल रहा उत्तर प्रदेश जहां शुक्रवार को 28 लाख से अधिक टीके लगे। इसके बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा जहां 10 लाख से अधिक टीके लगाए गए। 

कोविन पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार देश में अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की कुल 62 करोड़ 17 लाख छह हजार 882 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 48 करोड़ आठ लाख 78 हजार 410 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है। वहीं, 14 करोड़ आठ लाख 28 हजार 472 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समाज के सच्चे सारथी और हितेसी : प्रवीन गुलाटी

लौटा दो सारा पैसा', अफगानिस्तान के भागे पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी से बोला तालिबान

गोल्डन बेल्स चिल्ड्रन एकेडमी में ग्रांड पेरेंट्स डे (दादा दादी और नाना नानी) दिवस बड़े धूम धाम से मनाया