सोमवार, 9 अगस्त 2021

सहारनपुर के इस गांव में आजादी के जश्न की बड़ी तैयारी, मस्जिद पर 58 फीट पर फहराएगा तिरंगा!

 सहारनपुर के इस गांव में आजादी के जश्न की बड़ी तैयारी, मस्जिद पर 58 फीट पर फहराएगा तिरंगा!


स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर मानकी गांव की मस्जिद परिसर में तिरंगा फहराने के लिए पोल लगाने का काम चल रहा है। ग्राम प्रधान मामूर हसन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर इस बार गांव की मस्जिद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

By - मेरठ ख़बर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। सहारनपुर

सहारनपुर। विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारूल उलूम के कारण मशहूर देवबंद तहसील के मुस्लिम बाहुल्य गांव मानकी की मस्जिद में 58 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए मस्जिद में 58 फीट का पोल लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा इस कार्यक्रम की अनुमति ले ली गई है। बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश और कई अधिकारी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।











मस्जिद से देंगे राष्ट्रवाद का संदेश

सहारनपुर की देवबंद तहसील के मुस्लिम बाहुल्य गांव मानकी के प्रधान मामूर हसन के प्रयास से इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल की गई है। गांव के लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिद में 58 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराने का फैसला किया है। राष्ट्रवाद का संदेश देने के लिए मस्जिद में 15 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर मानकी गांव की मस्जिद परिसर में तिरंगा फहराने के लिए पोल लगाने का काम चल रहा है। ग्राम प्रधान मामूर हसन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर इस बार गांव की मस्जिद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 58 फीट का तिरंगा लहराया जाएगा। गांव के लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। राष्ट्रवाद का संदेश देने के लिए इस का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि क्षेत्र के विधायक कुंवर बृजेश सिंह स्वतंत्रता दिवस पर मुस्लिम बाहुल्य गांव मानकी पहुंच राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद विधायक देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

रात के समय दूधिया रोशनी में नजर आएगा तिरंगा

ग्राम प्रधान ने बताया 15 हजार की आबादी वाले मुस्लिम बाहुल्य गांव मानकी में राष्ट्रीय ध्वज को स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा मस्जिद कमेटी से मस्जिद परिसर में राष्ट्रीय ध्वज को लगाने की अनुमति ली गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर और नीचे एलईडी लाइट लगाई जा रही है। रात के समय राष्ट्रीय ध्वज दूधिया रोशनी में लहराता नजर आएगा।

सहारनपुर के इस गांव में आजादी के जश्न की बड़ी तैयारी, मस्जिद पर 58 फीट पर फहराएगा तिरंगा!










ग्राम प्रधान का कहना था कि क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रजेश ने कार्यक्रम में आने की हामी भर दी है। अन्य अधिकारियों को भी कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया है। गांव के लोग पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...