बुधवार, 28 जुलाई 2021

श्रावण मास 2021 में यह ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा लाभ

 श्रावण मास 2021 में यह ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा लाभ

श्रावण मास में बुध का दूसरी बार राशि परिवर्तन 09 अगस्त को सूर्य की राशि सिंह में होगा। इस राशि में बुध 26 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। गोरखपुर

गोरखपुर ।श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। भगवान शिव को इस महीने कई बड़े ग्रह बुध, सूर्य और शुक्र अपना राशि परिवर्तन भी करेंगे। इस दौरान सिंह राशि में बुध और सूर्य के एक साथ होने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, आइए जानते हैं कि श्रावण मास में कौन सा ग्रह कब राशि परिवर्तन करेगा।










बुध का कर्क राशि में प्रवेश

25 जुलाई से श्रावण मास लग गया है। श्रावण की शुरुआत के साथ ही 25 जुलाई को बुध का राशि परिवर्तन हो गया है। बुध ने कर्क राशि में प्रवेश किया है।

बुध का सिंह राशि में प्रवेश

श्रावण मास में बुध का दूसरी बार राशि परिवर्तन 09 अगस्त को सूर्य की राशि सिंह में होगा। इस राशि में बुध 26 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश

श्रावण में 11 अगस्त को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान शुक्र बुध के स्वामित्व वाली राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। यह इस राशि में 06 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद शुक्र का तुला राशि में प्रवेश होगा।

सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश

श्रवण में सूर्य का राशि परिवर्तन 17 अगस्त को होगा। इस दौरान सूर्य कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य का बुध के स्वामित्व वाली राशि कन्या में प्रवेश होगा।

सिंह राशि में बनेगा बुधादित्य योग

सिंह राशि में सूर्य और बुध के मिलने से बुधादित्य योग बनेगा। 09 अगस्त को बुध का और 17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश होगा। जिससे 17-26 अगस्त तक सिंह राशि में बुधादित्य योग बनेगा।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...