गुरुवार, 22 जुलाई 2021

बड़ी कार्रवाई: कुख्यात उधमसिंह को मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

 बड़ी कार्रवाई: कुख्यात उधमसिंह को मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

By - मेरठ खबर सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मां और पत्नी ने उधम सिंह को बेकसूर बता कर पुलिस से उसे छोड़ने की मांग भी की। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि उधम सिंह ने गांव में बैंक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी।

मेरठ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्या उधम सिंह को बैंक कर्मचारियों को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जबकि शातिर अपराधी कुख्यात उधम सिंह दस दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। वहीं कुख्यात की मां और पत्नी भी उसे बेकसूर बता थाने पहुंच गई और उसे छुड़ाने की मांग की।











कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने गुरुवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उधम सिंह अपने गांव के ही बैंक कर्मचारियों को धमकी दी थी। शातिर अपराधी उधम सिंह 10 दिन पहले ही बाराबंकी जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। वह अभी अपने गांव करनावल घर पर ही रह रहा था। 

गुरुवार को एसपी देहात और सीओ सरधना सरूरपुर थाना पुलिस के साथ उधम सिंह के गांव करनावल में पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। उधम सिंह की मां सुमित्रा और पत्नी चेयरमैन पुष्पा भी थाने में पहुंच गई।

मां और पत्नी ने उधम सिंह को बेकसूर बता कर पुलिस से उसे छोड़ने की मांग भी की। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि उधम सिंह ने गांव में बैंक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। बैंक कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है। 

बता दें कि हाल ही में उधम सिंह ने राजनीति में आने का दावा किया था और कहा कि वह क्षेत्रवासियों की सेवा करना चाहता है। जेल से छूटे कुख्यात उधम सिंह ने राजनीति की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। वहीं रंगदारी मांगने के सवाल पर कहा था कि अगर कोई मेरे नाम से रंगदारी मांगता है तो पुलिस को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। उधम सिंह ने अगर मैं दोषी पाया जाता हूं तो पुलिस मेरे खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि पुलिस मेरे खिलाफ अब फर्जी मुकदमे दर्ज नहीं करेगी।

योगेश भदौड़ा और उधम सिंह के बीच चली गैंगवार

कुख्यात योगेश भदौड़ा और उधम सिंह के बीच लंबी गैंगवार चली। करीब दस साल तक खूनखराबा हुआ। उधम सिंह पर गंभीर अपराधों की धाराओं में 45 से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इनमें कई मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन भी हैं। दस दिन पहले उधम सिंह जमानत पर बाराबंकी जेल से बाहर आया है। उधम सिंह का कहना है कि अब उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह राजनीति में शामिल होकर ग्रामीणों की मदद करना चाहता है। 

उसकी पत्नी पुष्पा करनावल से चेयरमैन हैं। जेल में रहते ग्रामीणों ने उसकी पत्नी को जिताया। इसके बदले में अब वह ग्रामीणों की मदद करेगा। उधम सिंह का दावा है कि अब वह गांव में ही रहेगा और कोई अपराध नहीं करेगा, लेकिन पुलिस ने धमकी देने के मामले में उसे गुरवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...