मेरठ के मेडिकल कालेज में दो लड़कों को सर्जरी करके बनाया लड़की
मेरठ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) Gender Reassignment Surgery मेरठ के मेडिकल कालेज के सुपरस्पेशियलिटी ब्लाक में चिकित्सा नए मानकों को छू रही है। सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. सुधीर राठी की अगुआई में माहभर में दो लड़कों को लिंगारोपण कर लड़की बना दिया गया। दोनों मरीज स्वस्थ हैं। यह कैंपस में अपनी तरह का पहला आपरेशन है। उधर, हाल में एक लड़की को लड़का बनाने में सफलता मिली है।
पुरुषों वाले एक्सवाई क्रोमोसोम
डा. राठी ने बताया कि ये दोनों लड़कों में पुरुषों वाले एक्सवाई क्रोमोसोम थे, लेकिन लड़की के लक्षणों के साथ बड़े हुए। ऐसे मरीजों के गर्भाशय और अंडाशय दोनों आपस में मिले होते हैं। इनमें पुरुष हार्मोंस टेस्टेस्टेरोन और महिलाओं वाले एस्ट्रोजन समान मात्रा में उत्सर्जित होते हैं। उनके परिवार से मिलकर दोनों को लड़की बनाने की सहमति ली गई।
हार्मोन्स एस्ट्रोजन की खुराक
उन्हें महिलाओं वाले हार्मोन्स एस्ट्रोजन की खुराक दी गई, जिस पर लड़कियों वाले लक्षण बढ़ने लगे। बाद में बड़ी आंत का थोड़ा भाग लेकर उसमें रक्त आपूर्ति जारी रखते हुए इसे नीचे लाया गया। प्लास्टिक सर्जरी के जरिए निजी अंग बनाकर दोनों मरीजों में प्रत्यारोपित कर दिया गया। आंत का भाग होने की वजह से इस अंग में नमी बनी रही।
इनका कहना है
दोनों के क्रोमोसोम भले ही पुरुषों वाले मिले, लेकिन इनमें लड़कियों के लक्षण ज्यादा थे। ऐसे मरीजों में संतान पैदा करने की क्षमता नहीं होती। पहले उनके परिवार से पहले सहमति ली गई। इसके बाद उच्चीकृत चिकित्सीय पद्धति से लिंग प्रत्यारोपण करते हुए उन्हें लड़की बनाया गया।
कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :
Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/
.
.
Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=
.
.
YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA
.
.
Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public
.
.
Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887
.
.
Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09
.
.
Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1