शनिवार, 28 मई 2022

वूमेन T20 चैलेंज आखिरी ओवर के रोमांच में हारी वेलोसिटी, हरमनप्रीत की सुपरनोवाज ने तीसरी बार जीता खिताब

नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर आयोजित किये गये आखिरी महिला टी20 चैलेंज टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को सुपरनोवाज और वेलोसिटी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज की टीम ने दीप्ती शर्मा की वेलोसिटी को 4 रनों से हराकर तीसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। बीसीसीआई ने अगले साल से महिला आईपीएल आयोजित कराने का ऐलान किया है, जिससे पहले यह टूर्नामेंट एक तैयारी के रूप में आयोजित किया जा रहा है जो कि इसका चौथा संस्करण है।सिर्फ एक हफ्ते के अंदर 3 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 2018 में पहली बार पुरुष आईपीएल के नॉकआउट मैचों के बीच किया गया था, जिसके बाद से इस टूर्नामेंट को हर साल ठीक इसी तरह से आयोजित किया जाता है। हालांकि 2021 में कोरोना महामारी के चलते इसका आयोजन नहीं हो सका था, जिसकी वजह से यह टूर्नामेंट अब तक 4 बार खेला जा चुका है।

कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :

Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

शराब के लिए अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, यूपी में मिलेगी और सस्ती, जानिए नया रेट

नई दिल्ली। (मेरठ खबर लाइव न्यूज) महंगाई के इस दौर में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में प्रीमियम ब्रैंड्स की शराब (premium brands liquor) सस्ती होने जा रही है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के लोगों को सस्ती शराब लेने के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूपी में विदेशी ब्रांड की शराब की कीमत दिल्ली से सस्ती होने जा रही है। कीमत में कमी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और शराब बनाने वाली कंपनियों के बीच बातचीत के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अगले कुछ दिनों में राज्य में सस्ती शराब मिलने लगेगी। शराब बनाने वाली कई कंपनियों ने 36 प्रीमियम ब्रैंड्स पर एमआरपी (MRP) कम कर दिया है। इनमें Glenlivet, Chivas Regal, Jameson, Ballantine's, Aberlour और Absolut Vodka शामिल है।हालांकि जॉनी वॉकर (Johnnie Walker) की पैरेंट कंपनी डियाजियो (Diageo) के अल्कोहल ब्रैंड्स की शॉर्टेज अगले कुछ समय तक बनी रहेगी। एक अप्रैल को नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में इंपोर्टेड ब्रैंड्स की शराब की किल्लत शुरू हो गई थी। लेकिन अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। इसके साथ ही लोगों को सस्ती कीमत पर प्रीमियम शराब मिलेगी।

कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :

Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

महिलाओं को समर्पित होता नया संसद भवन, दीवारों पर लगेंगी सीता और द्रोपदी की पेंटिंग

नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा में कई इमारतें बनकर तैयार हो गई हैं। कई पर काम चल रहा है। वहीं नए पार्लियामेंट को लेकर एक बेहद ही अहम जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में बनाए जा रहे नए संसद भवन की दीवारों पर भारत की पौराणिक कथाओं और भारतीय इतिहास की प्रख्यात महिलाओं जैसे अहिल्या होल्कर, रजिया सुल्ताना, सीता, द्रोपदी अक्का महादेवी एंव कई अन्य महत्वपूर्ण महिला की तस्वीरें शोभा बढ़ाएंगीं।स्वतंत्रता के 75 साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार वैदिक काल से 1947 तक की 75 महिलाओं की तस्वीरों के संसद की दीवारों पर लगाने का विचार कर रही है। इन पेंटिंग में ये भी जानकारी शामिल होगी कि, ये महिलाएं कौन थीं और उन्होंने भारतीय इतिहास में क्या भूमिका निभाई।

कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :

Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

IPL 2022 के फाइनल मैच में होगी पैसों की बरसात, सिर्फ इनाम में दिये जायेंगे 50 करोड़, अगले सीजन भी बढ़ेगी राशि

नई दिल्ली। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल का 15वें सीजन अपनी समाप्ति की ओर है, जिसका फाइनल मैच रविवार 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा, जहां पर पहली बार सीजन का हिस्सा बन रही गुजरात टाइटंस की टीम का सामना पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स से होगा। इंडियन प्रीमियर लीग को सिर्फ उसकी लोकप्रियता के लिहाज से ही दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग नहीं कहा जाता बल्कि इस टी20 लीग की ब्रैंड वैल्यू ने भी दुनिया की बाकी फ्रैंचाइजी आधारित लीग को पीछे छोड़ दिया है और स्पोर्टस लीग के सबसे महंगे टूर्नामेंट के टॉप 10 में अपना नाम शुमार किया है।इसका पता हमें इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों पर खर्च किये जाने वाले पैसे और खिताब जीतने वाली टीम को मिलने वाली ईनामी राशि से भी चलता है। जब आईपीएल का आगाज साल 2008 में किया गया तो इसे जीतने वाली टीम को 4.8 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली थी, हालांकि 15 सीजन के बाद यह इनामी राशि 5 गुना बढ़ चुकी है।

कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :

Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

लद्दाख एक्सीडेंट वेस्टर्न कमान हॉस्पिटल ने घायल 19 जवानों के स्वास्थ्य का दिया अपडेट

नई दिल्ली। (मेरठ खबर लाइव न्यूज) लद्दाख में 26 जवानों को ले जा रहे सेना का वाहन पलटन से 19 जवान घायल हो गए थे। जिन्हें घटना स्थल से वायुसेना की सहायता से एयरलिफ्ट किया गया था। शनिवार को वेस्टर्न कमान अस्पताल ने घायल सभी 19 जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी दी।वेस्टर्न कमान हॉस्पिटल की ओर जारी की गई जानकारी के अनुसार 19 सैनिकों को एयरलिफ्ट चंडीगढ़ के ग्रीन कॉरिडोर से इलाज के लिए कमांड अस्पताल लाया गया था। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। लद्दाख में शुक्रवार को हादसा उस वक्त हुआ जब 26 सैनिक निजी तौर पर किराए के वाहन में अपने ट्रांजिट कैंप से भारतीय सेना ब्रिगेड का मुख्यालय परतापुर से जा रहे थे। सेना के अधिकारी के मुताबिक वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में लगभग 50-60 फीट की गहराई तक गिर गया। हादसे में सभी जवान घायल हो गए।

कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :

Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

योगी सरकार का बड़ा आदेश, महिलाओं से शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना मर्जी के नहीं करा सकते काम

लखनऊ। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौकरी पेशा महिलाओं के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। यूपी की योगी सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए आदेश जारी करते हुए कहा, शाम को 7 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले कोई भी महिला कर्मचारी दफ्तर में नहीं होगी। इस आदेश में योगी सरकार ने ये भी कहा है कि विशेष परिस्थितियों में अगर महिला कर्मचारी को रोका गया है तो उसके लिए लिखित परमिशन लेनी होगी। इसके अलावा महिलाओं को कंपनी की ओर से निशुल्क वाहन उपलब्ध करवाना होगा।जिन कंपनियों में महिलाएं काम कर रही हैं उन कंपनियों को महिलाओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी करनी होंगी। योगी सरकार के इस फैसले के बाद अब उत्तर प्रदेश में किसी भी महिला को नाइट शिफ्ट में काम पर नहीं बुलाया जा सकता है और न ही देर रात तक ड्यूटी करनी पड़ेगी। यूपी की योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बात फैसला लिया है। सीएम योगी द्वारा जारी किए गए इस आदेश में कहा गया है, ये फैसला सरकारी संस्थानों से लेकर प्राइवेट संस्थानों तक सभी पर समान रूप से लागू किया जाएगा। 

कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :

Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

गुरुवार, 26 मई 2022

UP Budget 2022: योगी के बजट में महिला कार्ड: सुरक्षा पर फोकस, पेंशन में इजाफा; पढ़ें सारे ऐलान

UP Budget 2022। (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को योगी सरकार 2.O का पहला बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का बजटपेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने महिलाओं को  ध्यान में रखकर भी कई ऐलान किया। खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। पेंशन में इजाफा करके भी उन्हें राहत देने की कोशिश की गई है।

महिलाओं के लिए ऐलान

● वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन को बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया गया है।  वित्तीय वर्ष 2022-23 बजट में इस योजना के लुए 4032 करोड़ रुपए का प्रवाधान। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन को भी बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है, जिसका बुजुर्ग महिलाओं को भी लाभ मिलेगा।

● सामूहिक विवाह योजना के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रवाधान किया गया है, जिससे गरीब बेटियों की शादी में खर्च किया जाएगा।

● प्रदेश में 9 से 14 साल की एक लाख बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की दोनों खुराक के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

● प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त 1535 थानों पर महिला बीट आरक्षी नामित करते हुए "महिला हेल्प डेस्क " की स्थापना की गई है।

● ससम्मान उनकी शिकायतों का निराकरण कराया जा रहा है इससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत हुई है, उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही तत्काल की जा रही है। 

कृपया मेरठ खबर के सभी प्लेटफार्म लिंक को फॉलो करें :

Facebook - https://www.facebook.com/meerutkhabarlivenews/

.

.

Instagram- https://instagram.com/meerutkhabar?igshid=YmMyMTA2M2Y=

.

.

YouTube - https://youtube.com/channel/UCHN7mELCTlHvFv9Ud04RxcA

.

.

Public app - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cardfeed.video_public

.

.

Dailyhunt - https://profile.dailyhunt.in/rohtagi9004684774887

.

.

Twitter - https://twitter.com/Manojkumarroht4?t=i0gIm49joSrSij_ioOVlsg&s=09

.

.

Meerut khabar blog - https://meerutkhbar2021.blogspot.com/2022/05/blog-post_37.html?m=1

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...