गुरुवार, 3 मार्च 2022

मेरठ में सड़क पर हूटर बजाती फर्राटा भर रही स्कार्पियो एस.एस.पी ने की सीज

 

मेरठ में सड़क पर हूटर बजाती फर्राटा भर रही स्कार्पियो एस.एस.पी ने की सीज।











मेरठ । 04 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) कमिश्नरी चौराहे के पास सड़क पर फर्राटा भर रही हूटर बजाती स्कार्पियो को एस.एस.पी ने सीज करा दिया। शीशों पर काली फिल्म भी चढ़ी हुई थी। पुलिस के पकड़ने पर युवक गाड़ी को छोड़कर चला गया था जिसके चलते पुलिसकर्मी ही स्कार्पियो को थाने लेकर गए थे। बाद में युवक थाने पहुंचा और छोड़ने की गुहार लगाई। दोपहर एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी लालकुर्ती की ओर से अपने आवास की तरह जा रहे थे। तभी उन्होंने काले रंग की स्कार्पियो देखी, जिसका हूटर भी बज रहा था। गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म भी चढ़ी हुई थी। पुलिस की लाइट भी डेसबोर्ड पर लगा रखी थी। उन्होंने गारद को निर्देश दिया गया कि गाड़ी को रुकवाया जाए, लेकिन स्कार्पियो चालक ने गाडी दौड़ा दी। इस पर कप्तान ने सेट पर फ्लैश कर दिया। कमिश्नरी चौराहे पर ही पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया। इस दौरान युवक उसे छोड़कर इधर-उधर हो गया। पुलिस ने उसे थाने भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया है। पंद्रह हजार का चालान भी हुआ है। गाड़ी कसेरूखेड़ा निवासी संदीप की है, जो बाद में आया भी था।

इंग्रहाम इंगलिश स्कूल साकेत में फ्री आत्म रक्षा सेल्फ डिफेंस कैम्प का होगा आयोजन

 

इंग्रहाम इंगलिश स्कूल साकेत में फ्री आत्म रक्षा सेल्फ डिफेंस कैम्प का होगा आयोजन।











मेरठ। 03 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूजइंग्रहाम इंग्लिश स्कूल कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास 5 मार्च से 20 मार्च तक फ्री आत्म रक्षा सेल्फ डिफेंस की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।कराटे कोच वसीम अहमद ने बताया है की जिसका उद्देश्य बहन बेटियों को सेल्फ डिफेंस के जरिए उन्हें आत्म निर्भर बनाने का है। इस कार्यशाला में शामिल सभी बहन बेटियों को सेल्फ डिफेंस के गुण सिखाये जायेंगे। ताकि वे किसी भी प्रकार की ग़लत परिस्थिति में अपना बचाव खुद कर सकें और दूसरों की मदद कर एक अच्छी सीख दे सके। बेटियां अब किसी से कम नहीं वह अपनी रक्षा स्वयं कर सकतीं हैं क्योंकि वह किसी ओर पर निर्भर नहीं बल्कि आत्मनिर्भर है।हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्देश्य भी यही है कि सक्षम बनें और आत्म निर्भर बने। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मिशन शक्ति के अभियान से महिलाओं को जागरूक किया। बेटियां भी अब किसी से कम नहीं। कराटे कोच वसीम अहमद कोच ने कहा है की  ज्यादा से ज्यादा बहन बेटियां इस कार्यशाला का लाभ ले सकती हैं और अधिक जानकारी के लिए 09719198144 इस नंबर पर संपर्क कर सकती है।

बुधवार, 2 मार्च 2022

संयुक्त राष्ट्र महासभा में इन पांच देशों ने दिया रूस का साथ, जानें भारत ने क्या फैसला किया

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में इन पांच देशों ने दिया रूस का साथ, जानें भारत ने क्या फैसला किया





नई दिल्ली। 3 मार्च ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज)रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा करने वाला प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव पर 141 देशों ने समर्थन में वोट दिया, जबकि 5 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ अपना मतदान किया। यानी ये पांच देश रूस के समर्थन में रहे। इसके अलावा 35 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। इन देशों में भारत भी शामिल रहा। 

इन देशों ने प्रस्ताव के विरोध में दिया वोट

संयुक्त राष्ट्र महासभा में निंदा प्रस्ताव के खिलाफ पांच देशों ने वोट किया। रूस के साथ खड़े इन देशों में बेलारूस, डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (नॉर्थ कोरिया), ईस्ट अफ्रीका के देश एरितरेया, रूस और सीरियन अरब रिपब्लिक (सीरिया)  शामिल रहे 


35 देश रहे अनुपस्थित 


निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में 35 देश गैरमौजूद रहे. इनमें भारत, पाकिस्तान, चीन, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अल्जीरिया, एंगोलिया, बोलिविया, क्यूबा, इरान, इराक, नमिबिया, माली, निकारागुआ, वियतनाम, ज़िम्बाब्वे, मंगोलिया और किरगिस्तान समेत कई देश शामिल रहे।


भारत ने क्या कहा?


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत तुरंत युद्धविराम का अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आह्वान का समर्थन करता है। उन्होंने वोट के दौरान अनुपस्थित रहने पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार के लिए भारतीयों को निकालना पहली प्राथमिकता है। बॉर्डर पार करने देने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों का शुक्रिया। भारत ने ये भी कहा कि मतभेदों को सिर्फ बातचीत और डिप्लोमेसी के ज़रिए ही खत्म किया जा सकता है।


रूस से भारत नहीं आ पा रहा ये जरूरी सामान, जल्‍द हो सकती है किल्‍लत

 

रूस से भारत नहीं आ पा रहा ये जरूरी सामान, जल्‍द हो सकती है किल्‍लत



नई दिल्‍ली। 3 मार्च ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज)  Russia और यूक्रेन के बीच लड़ाई से भारत के आयात बिल (Import bill will go up) को झटका लगने की उम्मीद है। यानि हमको Edible oil, Crude Oil, रत्‍न-आभूषण और उर्वरक मंगाने के लिए ज्‍यादा रकम चुकानी पड़ेगी। यह स्थिति हमारे देश के चालू खाते के घाटे को बढ़ाएगी। यही नहीं इस संकट से भारत में तेल, रत्न और आभूषण, खाद्य तेल और उर्वरक की कीमतें बढ़ने की आशंका और बढ़ गई है। अभी भारत रूस से इन प्रोडक्‍ट को सस्‍ते में लेता है। इससे FY 22 में व्यापारिक आयात 600 बिलियन डॉलर को पार कर सकता है।India Ratings and Research की रिपोर्ट के मुताबिक रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का भारतीय अर्थव्यवस्था पर तत्काल असर ऊंची मुद्रास्फीति (Inflation) की दर, चालू खाता घाटे में बढ़ोतरी और रुपये के गिरने (Rupee depreciation) के जरिए महसूस किया जाएगा। एजेंसी के विश्लेषण के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में 5 डॉलर प्रति बैरल (बीबीएल) का इजाफा व्यापार या चालू खाता घाटे में 6.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी में तब्दील हो जाएगा।रूस-यूक्रेन लड़ाई का Indian Economy पर असर वैश्विक कमोडिटी की ऊंची कीमतों के जरिए पड़ेगा, क्योंकि भारत आयात पर ज्‍यादा निर्भर करता है। इसके अलावा कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारत के लिए चिंता का कारण हैं, क्योंकि अगर तेल कंपनियां मौजूदा कीमतों को संशोधित करने का फैसला करती हैं तो इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 8 रुपये से 10 रुपये तक का उछाल आ सकता है।

अभी भारत कच्‍चे तेल का 85 प्रतिशत आयात करता है। इसके अलावा उच्च ईंधन लागत का व्यापक असर महंगाई की प्रवृत्ति को ट्रिगर करेगा। भारत का मुख्य मुद्रास्फीति गेज यानि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI), जो खुदरा मुद्रास्फीति को दर्शाता है, ने रिजर्व बैंक की लक्ष्य सीमा को पहले ही पार कर लिया है।




भारत को रूस से मिलना बंद होगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम? राजदूत ने कही ये बड़ी बात

 

भारत को रूस से मिलना बंद होगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम? राजदूत ने कही ये बड़ी बात


रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Ukraine Russia War Updates) के बीच क्या रूस से भारत को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम (S-400 Air Defence System) की डिलीवरी प्रभावित हो सकती है? इस सवाल का जवाब रूसी राजदूत डेनिस ने दिया है।





नई दिल्ली। 3 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई (Ukraine Russia War Updates) लगातार आठवें दिन जारी है और ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या इसका असर रूस के साथ भारत के रक्षा सौदों (Defense Deals with Russia) पर पड़ेगा? क्या पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर कई सारे आर्थिक प्रतिबंध (Economic Sanctions) लगाने की स्थिति में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम (S-400 Air Defence System) की डिलीवरी प्रभावित हो सकती है? इस सवाल का जवाब रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव (Denis Alipov) ने दिया है।

रूस ने स्पेस रॉकेट से हटाया US, जापान और ब्रिटेन का झंडा; लगा रहा भारतीय तिरंगा

 

रूस ने स्पेस रॉकेट से हटाया US, जापान और ब्रिटेन का झंडा; लगा रहा भारतीय तिरंगा





मास्को 3 मार्च ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से स्पेस इंडस्ट्री में भी तहलका मचा हुआ है। बुधवार को रूस ने एक सेटेलाइट लॉन्च करने वाले रॉकेट से कुछ देशों के झंडे को हटा दिया। इस पूरे मामले का वीडियो रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने शेयर किया है। 

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "बैकोनूर में हमारी टीम ने फैसला किया कि हमारा रॉकेट कुछ देशों के झंडे के बिना बेहतर दिखेगा।" वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां भारतीय ध्वज रॉकेट पर लगा हुआ है, तो वहीं यूएस, जापान, यूके के झंडे हटाए जा रहे हैं। कजाकिस्तान के बैकोनूर में रूसी लॉन्च पैड से रूसी अंतरिक्ष रॉकेट से ये झंडे हटा दिए गए हैं।

क्या है पुरा मामला

रोस्कोस्मोस दिग्गज रूसी स्पेस एजेंसी है। जैसे भारत की इसरो दुनिया भर के सेटेलाइट अपने रॉकेट से लॉन्च करती है वैसे ही रोस्कोस्मोस भी करती है। रोस्कोस्मोस को अपने रॉकटे से 4 मार्च को तीन दर्जन वनवेब इंटरनेट सेटेलाइट को लॉन्च करना था। लेकिन अब रूसी एजेंसी ने इनकार कर दिया है। इसने कहा है कि शुक्रवार (4 मार्च) को ये योजना के अनुसार तीन दर्जन वनवेब इंटरनेट सेटेलाइट को लॉन्च नहीं करेगा। खासतौर से तब तक जब तक कि वनवेब कंपनी नई मांगों को पूरा नहीं करती है।

वनवेब इंटरनेट आंशिक रूप से ब्रिटिश सरकार के स्वामित्व वाली कम्युनिकेशन सेटेलाइट कंपनी है। वनवेब का इरादा शुक्रवार को रूसी सोयुज रॉकेट पर 36 उपग्रहों को लॉन्च करने का था। लेकिन रोस्कोस्मोस ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रक्षेपण नहीं होगा। इन्हीं सेटेलाइट को लॉन्च करने वाले रॉकेट का ये वीडियो है जिसमें कुछ देशों के झंडों को हटाते हुए दिखाया जा रहा है। 

चुनावी नतीजों के बाद देश में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! 9 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल

 

चुनावी नतीजों के बाद देश में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! 9 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल





नई दिल्ली। मार्च 03 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूजयूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत पर पड़ना शुरू हो गया है। पिछले 3-4 दिनों के अंदर देश में कई जरूरी चीजों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और दूध के दाम हाल ही में बढ़ाए गए हैं। ऐसे में इस बात की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ गई हैं कि आने वाले दिनों में देश के अंदर पेट्रोल और डीजल भी महंगा हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अगले हफ्ते देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना है।


9 रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल


रिपोर्ट के मुताबिक, अभी पांच राज्यों में चुनाव होने के कारण कीमतों को नहीं बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में 10 मार्च को चुनावी नतीजों के बाद देशभर में तेल की कीमतों में इजाफा किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम में 100 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से भारत में पेट्रोल पर 9 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए जा सकते हैं।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...