बुधवार, 2 मार्च 2022

रूस से भारत नहीं आ पा रहा ये जरूरी सामान, जल्‍द हो सकती है किल्‍लत

 

रूस से भारत नहीं आ पा रहा ये जरूरी सामान, जल्‍द हो सकती है किल्‍लत



नई दिल्‍ली। 3 मार्च ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज)  Russia और यूक्रेन के बीच लड़ाई से भारत के आयात बिल (Import bill will go up) को झटका लगने की उम्मीद है। यानि हमको Edible oil, Crude Oil, रत्‍न-आभूषण और उर्वरक मंगाने के लिए ज्‍यादा रकम चुकानी पड़ेगी। यह स्थिति हमारे देश के चालू खाते के घाटे को बढ़ाएगी। यही नहीं इस संकट से भारत में तेल, रत्न और आभूषण, खाद्य तेल और उर्वरक की कीमतें बढ़ने की आशंका और बढ़ गई है। अभी भारत रूस से इन प्रोडक्‍ट को सस्‍ते में लेता है। इससे FY 22 में व्यापारिक आयात 600 बिलियन डॉलर को पार कर सकता है।India Ratings and Research की रिपोर्ट के मुताबिक रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का भारतीय अर्थव्यवस्था पर तत्काल असर ऊंची मुद्रास्फीति (Inflation) की दर, चालू खाता घाटे में बढ़ोतरी और रुपये के गिरने (Rupee depreciation) के जरिए महसूस किया जाएगा। एजेंसी के विश्लेषण के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में 5 डॉलर प्रति बैरल (बीबीएल) का इजाफा व्यापार या चालू खाता घाटे में 6.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी में तब्दील हो जाएगा।रूस-यूक्रेन लड़ाई का Indian Economy पर असर वैश्विक कमोडिटी की ऊंची कीमतों के जरिए पड़ेगा, क्योंकि भारत आयात पर ज्‍यादा निर्भर करता है। इसके अलावा कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारत के लिए चिंता का कारण हैं, क्योंकि अगर तेल कंपनियां मौजूदा कीमतों को संशोधित करने का फैसला करती हैं तो इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 8 रुपये से 10 रुपये तक का उछाल आ सकता है।

अभी भारत कच्‍चे तेल का 85 प्रतिशत आयात करता है। इसके अलावा उच्च ईंधन लागत का व्यापक असर महंगाई की प्रवृत्ति को ट्रिगर करेगा। भारत का मुख्य मुद्रास्फीति गेज यानि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI), जो खुदरा मुद्रास्फीति को दर्शाता है, ने रिजर्व बैंक की लक्ष्य सीमा को पहले ही पार कर लिया है।




भारत को रूस से मिलना बंद होगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम? राजदूत ने कही ये बड़ी बात

 

भारत को रूस से मिलना बंद होगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम? राजदूत ने कही ये बड़ी बात


रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Ukraine Russia War Updates) के बीच क्या रूस से भारत को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम (S-400 Air Defence System) की डिलीवरी प्रभावित हो सकती है? इस सवाल का जवाब रूसी राजदूत डेनिस ने दिया है।





नई दिल्ली। 3 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई (Ukraine Russia War Updates) लगातार आठवें दिन जारी है और ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या इसका असर रूस के साथ भारत के रक्षा सौदों (Defense Deals with Russia) पर पड़ेगा? क्या पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर कई सारे आर्थिक प्रतिबंध (Economic Sanctions) लगाने की स्थिति में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम (S-400 Air Defence System) की डिलीवरी प्रभावित हो सकती है? इस सवाल का जवाब रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव (Denis Alipov) ने दिया है।

रूस ने स्पेस रॉकेट से हटाया US, जापान और ब्रिटेन का झंडा; लगा रहा भारतीय तिरंगा

 

रूस ने स्पेस रॉकेट से हटाया US, जापान और ब्रिटेन का झंडा; लगा रहा भारतीय तिरंगा





मास्को 3 मार्च ( मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से स्पेस इंडस्ट्री में भी तहलका मचा हुआ है। बुधवार को रूस ने एक सेटेलाइट लॉन्च करने वाले रॉकेट से कुछ देशों के झंडे को हटा दिया। इस पूरे मामले का वीडियो रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने शेयर किया है। 

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "बैकोनूर में हमारी टीम ने फैसला किया कि हमारा रॉकेट कुछ देशों के झंडे के बिना बेहतर दिखेगा।" वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां भारतीय ध्वज रॉकेट पर लगा हुआ है, तो वहीं यूएस, जापान, यूके के झंडे हटाए जा रहे हैं। कजाकिस्तान के बैकोनूर में रूसी लॉन्च पैड से रूसी अंतरिक्ष रॉकेट से ये झंडे हटा दिए गए हैं।

क्या है पुरा मामला

रोस्कोस्मोस दिग्गज रूसी स्पेस एजेंसी है। जैसे भारत की इसरो दुनिया भर के सेटेलाइट अपने रॉकेट से लॉन्च करती है वैसे ही रोस्कोस्मोस भी करती है। रोस्कोस्मोस को अपने रॉकटे से 4 मार्च को तीन दर्जन वनवेब इंटरनेट सेटेलाइट को लॉन्च करना था। लेकिन अब रूसी एजेंसी ने इनकार कर दिया है। इसने कहा है कि शुक्रवार (4 मार्च) को ये योजना के अनुसार तीन दर्जन वनवेब इंटरनेट सेटेलाइट को लॉन्च नहीं करेगा। खासतौर से तब तक जब तक कि वनवेब कंपनी नई मांगों को पूरा नहीं करती है।

वनवेब इंटरनेट आंशिक रूप से ब्रिटिश सरकार के स्वामित्व वाली कम्युनिकेशन सेटेलाइट कंपनी है। वनवेब का इरादा शुक्रवार को रूसी सोयुज रॉकेट पर 36 उपग्रहों को लॉन्च करने का था। लेकिन रोस्कोस्मोस ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रक्षेपण नहीं होगा। इन्हीं सेटेलाइट को लॉन्च करने वाले रॉकेट का ये वीडियो है जिसमें कुछ देशों के झंडों को हटाते हुए दिखाया जा रहा है। 

चुनावी नतीजों के बाद देश में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! 9 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल

 

चुनावी नतीजों के बाद देश में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! 9 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल





नई दिल्ली। मार्च 03 (मेरठ ख़बर लाइव न्यूजयूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत पर पड़ना शुरू हो गया है। पिछले 3-4 दिनों के अंदर देश में कई जरूरी चीजों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और दूध के दाम हाल ही में बढ़ाए गए हैं। ऐसे में इस बात की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ गई हैं कि आने वाले दिनों में देश के अंदर पेट्रोल और डीजल भी महंगा हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अगले हफ्ते देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना है।


9 रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल


रिपोर्ट के मुताबिक, अभी पांच राज्यों में चुनाव होने के कारण कीमतों को नहीं बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में 10 मार्च को चुनावी नतीजों के बाद देशभर में तेल की कीमतों में इजाफा किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम में 100 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से भारत में पेट्रोल पर 9 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए जा सकते हैं।

पी. एम मोदी ने पुतिन से फिर की बात, भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने पर हुई चर्चा

 

पी. एम मोदी ने पुतिन से फिर की बात, भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने पर हुई चर्चा










नई दिल्ली। 03 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए रूसी राष्‍ट्रपति से बात की है। बता दें कि पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीत पुतिन से दूसरी बार बात की है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 24 फरवरी को पुतिन से बातचीत में हिंसा को तत्काल समाप्त करने की अपील की थी।प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। दोनों ने यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की, विशेष रूप से खार्किव पर चर्चा की गई जहां कई भारतीय छात्र फंसे हैं। उन्होंने संघर्ष क्षेत्रों से भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की। इससे पहले पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संकट पर पांचवी हाई लेवल मीटिंग भी की अध्यक्षता की।पांचवी हाई लेवल मीटिंग में एनएसए अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अलावा कई आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, रूस की तरफ से यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाये जाने के बीच भारत ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द खारकीव छोड़ने की एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर कोई साधन नहीं मिले तो वहां से पैदल ही निकल जाएं।वहीं विदेश मंत्रालय ने बताया कि पहला परामर्श जारी होने के बाद से यूक्रेन की सीमा से करीब 17,000 भारतीय निकल गए हैं। उसने यह भी बताया कि भारतीयों को देश वापस लाने को लेकर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गंगा' अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में छह उड़ान भारत पहुंच चुकी हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि यूक्रेन से निकासी अभियान के तहत अब तक कुल 15 उड़ान भारत आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे मे 15 उड़ान निर्धारित की गई हैं जिनमें से कुछ रास्ते में हैं. इस अभियान में भारतीय वायु सेना को भी लगाया गया है।

दबंग युवक ने मजदूर के पेट में घोपा छुरा, घायल की किया मेडिकल रेफर।

 

दबंग युवक ने मजदूर के पेट में घोपा छुरा, घायल की किया मेडिकल रेफर।

मेरठ/सरधना 03 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) मामूली बात पर दबंग ने मजदूर के पेट में छुरा घोंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सी.एच.सी भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार गांव कपसाड का रहने वाला 24 वर्षीय युवक बृजमोहन उर्फ मव्वा बाल्मीकि गांव में ही राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता है। दोपहर वह खाना खाने के लिए अपने घर आया था। खाना खाने के बाद जब वह वापस काम पर जाने के लिए बाहर निकला तो गांव के ही रमेश उर्फ वांटेड पुत्र बालेश्वर तथा उसके साथ उसी का परिवारिक भाई नरेश भी खड़ा था। आरोप है कि जब बृजमोहन उनके करीब से गुजरा तो नरेश ने उस पर  टिप्पणी करते हुए कहा कि घूम कर क्यों चल रहा है जिस पर बृजमोहन ने कहा कि मैं घूम नहीं रहा है बल्कि अपने काम पर जा रहा है इतनी देर में आरोपी रमेश ने अपनी आंटी से छुरा निकाल कर उसके पेट में घोंप दिया जिससे बृजमोहन घायल होकर वहीं गिर गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस पर फोन किया। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची तो गांव के बीडीसी सदस्य  संजय उर्फ बॉबी ने अपनी निजी कार से घायल को सरधना सीएससी तक पहुंचाया। सी.एस.सी पर घायल को प्राथमिक उपचार देकर मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर आरोपी घटना के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायल को मेडिकल भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पांच दिन से बंकर में फंसे मेरठ के आर्यन

 

पांच दिन से बंकर में फंसे मेरठ के आर्यन।

मेरठ। 03 मार्च (मेरठ ख़बर लाइव न्यूज) गांधी नगर का रहने वाला एम.बी.बी.एस का छात्र यूक्रेन के खारकीव में 100 अन्य भारतीय छात्रों के साथ फंसा हुआ है। उसने परिजनों को वीडियो भेजकर जान बचाने की गुहार लगाई है। वह पांच दिन से बंकर में छिपे हुए थे। मंगलवार सुबह खारकीव से लवीव तक जाने वाली मेट्रो ट्रेन में सवार हुए। यहां से पोलैंड बार्डर रवाना होंगे। उसने कहा कि रास्ते में बमबारी व फायरिंग हो रही है। वहीं परिजन बेटे की वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। नौचंदी थाना क्षेत्र के गांधी नगर में रहने वाले नवदीप कुमार का बेटा आर्यनदीप 21 फरवरी को एम.बी.बी.एस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई के लिए यूक्रेन रवाना हुआ था। रात उसने परिवार को एक वीडियो भेजा। इसमें बताया कि बंकर के बाहर मिसाइलें दागी जा रही हैं। रूसी सेना ने गैस की पाइपलाइन काट दी है। उन्होंने कहा कि खारकीव से पोलैंड बार्डर 18 सौ किलोमीटर दूर है। आर्यनदीप ने बताया कि यूक्रेन सरकार ने सोमवार को पांच दिन बाद कर्फ्यू में ढील दी थी। पोलैंड बार्डर तक पहुंचने के लिए करीब 24 से 36 घंटे का समय लगेगा। वहीं आर्यनदीप सिंह की मां अर्चना सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। वह भगवान से बेटे के सही सलामत वापस आने की प्रार्थना कर रही हैं।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...