बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

थाना भावनपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

 

थाना भावनपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ । थाना भावनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर काली नदी पुराना पुल के पास चैकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त दीपक उर्फ काण्डी पुत्र सूरज निवासी ग्राम मुर्गी फार्म के पास जयभीमनगर थाना भावनपुर मेरठ, को मय 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु.अ.स.-45/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः

दीपक उर्फ काण्डी पुत्र सूरज निवासी ग्राम मुर्गी फार्म के पास जयभीमनगर थाना भावनपुर जिला मेरठ।

बरामदगी का विवरणः

01 अदद तंमचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

अपराधिक इतिहास का विवरणः

मु.अ.स.45/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना भावनपुर जनपद मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक

2.उ.नि.शिव नारायण सिंह

3.है.का.634 अनिल कुमार

4.का.1252 पुनीत शर्मा 

5.का.2844 नवीन भाटी

शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा को मिल रहा है लोगों का अपार समर्थन।

 

शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा को मिल रहा है लोगों का अपार समर्थन।


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ । शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने रंजन शर्मा को खूब आशीर्वाद दिया और तिलक लगाकर रंजन शर्मा को आशीर्वाद दिया। ब्रह्मपुरी, शास्त्री की कोठी, शारदा रोड, गौरीपुरा, बिशन चौक, जली कोठी, छतरी वाला पीर, अहमद रोड, माता का बाग, कोटला, घंटाघर, तीरगरान, इस्माइल नगर में रंजन शर्मा ने जनसंपर्क कर सभी से समर्थन देने की अपील की और लोगों ने रंजन शर्मा को आश्वासन दिया कि हमारा समर्थन आपको ही मिलेगा। शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने कहा कि आप सब का जिस तरह से मुझे प्यार और दुलार मिल रहा है उसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा और आपके विश्वास पर हमेशा खरा उतरूंगा। आपका यह समर्थन और प्यार ही मेरी ताकत है और यही मुझे आगे बढ़ने की शक्ति देता है। शारदा रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर रंजन शर्मा ने आशीर्वाद प्राप्त किया। शारदा रोड पर व्यापारियों ने रंजन शर्मा को फूलमाला पहनाकर समर्थन देने की बात कही। जली कोठी पर शहजाद यूसुफ, मौ.इमरान के साथ जनसमपर्क करते हुए वहां के निवासियों और व्यापारियों ने आगे बढ़कर रंजन शर्मा का स्वागत किया और अपना समर्थन दिया। घंटा घर पर चौधरी शमसुद्दीन, वकील अहमद जनसंपर्क के दौरान साथ रहें। इस अवसर पर रंजन शर्मा के साथ में इमरान, विनोद शर्मा, के.डी शर्मा, डॉ.कमरेन्द्र सिंह, शहजाद यूसुफ, चौधरी शमसुद्दीन, अनिल शर्मा, शमीम रहना, हुकुम मीना, संदीप, सोनू शर्मा, प्रवेश, प्रदीप, अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

थाना लिसाडी गेट द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

 

थाना लिसाडी गेट द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी। मेरठ

मेरठ । थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु.अ.सं. 26/22 धारा 498 ए/ 323/ 504/ 506/ 342/ 427 भादवि व दहेज अधि व एम.एम एक्ट में वांछित अभियुक्त चांद पुत्र जमील नि.गली नं.23 चमडा पैठ जाकिर हुसैन कालोनी निकट प्रधान डेरी थाना लिसाडी गेट मेरठ, को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः

चांद पुत्र जमील नि.गली नं.23 चमडा पैठ जाकिर हुसैन कालोनी निकट प्रधान डेरी थाना लिसाडी गेट मेरठ।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

मु.अ.सं.26/22 धारा 498 ए / 323/ 504/ 506/ 342/ 427 भादवि व दहेज अधि.व एम.एम एक्ट थाना लिसाड़ी गेट मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

1.उ.नि.प्रदीप कुमार थाना लिसाडी गेट मेरठ।

2.का.1958 नरेश कुमार थाना लिसाडी गेट मेरठ।

3.का.2207 दानवीर सिंह थाना लिसाडी गेट मेरठ।

ग्राम रानी नंगला में सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा का स्वागत, बोले-इस बार हस्तिनापुर में रचा जायेगा इतिहास।

 

ग्राम रानी नंगला में सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा का स्वागत, बोले-इस बार हस्तिनापुर में रचा जायेगा इतिहास।


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ। हस्तिनापुर वि.सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को अपार जनसमर्थन लगातार मिल रहा है। बुधवार को क्षेत्र के रानी नंगला व झुंझनु में ग्रामीणों ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया। इस दौरान सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया की इस बार यूपी में सपा रालोद गठबंधन की सरकार बनने जा रही है जिससे परेशान होकर भाजपा नेता हताशा भरे बयान दे रहे है।

थाना सरधना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

 

थाना सरधना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। सरधना/मेरठ

सरधना/मेरठ । थाना सरधना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सरधना पर पंजीकृत मु.अ.सं 55/2022 धारा 147,148,149,323,307,34 आई.पी.सी में वांछित अभियुक्त 1.शानू मलिक पुत्र आस मौहम्मद, 2.शाहनवाज पुत्र वकील निवासीगण ग्राम महादेव थाना सरधना जिला मेरठ, को यूरिया गोदाम के पीछे मण्डी परिसर सरधना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त ने अपने कथन मे स्पष्टतया बताया है कि इनके द्वारा अपने साथी (दोस्त) वासू तालियान पुत्र प्रमोद तालियान निवासी ग्राम छुर थाना सरधना जिला मेरठ के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से एक राय होकर गोपाल सिंह पुत्र विनोद निवासी ग्राम कुशावली थाना सरधना जिला मेरठ उम्र करीब 20 वर्ष के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर जान से मारने की नियत से लोहे के नुकीले सुम्मे से वार कर गम्भीर रूप से घायल करना बताया है। अभियुक्तगण शानू मलिक व शाहनवाज उपरोक्त को आवश्यक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।                                                                       

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः

1.शानू मलिक पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम महादेव थाना सरधना जिला मेरठ।

2.शाहनवाज पुत्र वकील निवासी ग्राम महादेव थाना सरधना जिला मेरठ।

आपराधिक इतिहास अभि.शानू मलिक उपरोक्तः

मु.अ.सं. 55/2022 धारा 147,148,149,323,307,34 आई.पी.सी थाना दौराला मेरठ।

आपराधिक इतिहास अभि.शाहनवाज उपरोक्तः-

मु.अ.सं.55/2022 धारा 147,148,149,323,307,34 आई.पी.सी थाना दौराला मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.प्र.नि.लक्ष्मण वर्मा थाना सरधना मेरठ।

2.उ.नि.रतिभान सिंह थाना सरधना मेरठ।

3.का.237 पुष्पेन्द्र थाना सरधना मेरठ।

4.का.127 दीपक थाना सरधना मेरठ।

आम बजट वर्ष 2022-23

 

आम बजट वर्ष 2022-23

सीतारमण ने कहा, ये बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। नई दिल्ली


नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट संसद में रखा। सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में आम बजट को डिजिटल फॉर्म में पेश करते हुए कहा कि ये बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल चौथी बार आम बजट पेश किया है। बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पी.एम ई-विद्या के ‘वन क्लास, वन टी.वी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों आम बजट वर्ष 2022-23 तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा एक से 12वीं कक्षा तक के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लाभ प्रदान करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं को व्यापक रूप से नया रूप दिया है। इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए वित्त वर्ष 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा। आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ई.सी.एल.जी.एस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा, जबकि गारंटी कवर को 50 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये तक किया जाएगा।

कश्यप समाज के बुद्धिजीवी लोगों ने बड़े पैमाने पर ली राष्ट्रीय मानव एकता संघ की सदस्यता

 कश्यप समाज के बुद्धिजीवी लोगों ने बड़े पैमाने पर ली राष्ट्रीय मानव एकता संघ की सदस्यता 


By -  मेरठ खबर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

यूं तो राष्ट्रीय मानव एकता संघ अपने आप में अपनी विचारधारा से एक ऐसा संगठन है जो प्रत्येक मानव के लिए कल्याण कारक है लेकिन बड़ी बात तब होती है जब किसी भी विचारों को देश का हर वर्ग उन को ग्रहण करें ।









मेरठ।आज दिनांक 2 फरवरी 2022 को मानवतावादी  विचारों से प्रभावित होकर आज हमारे कश्यप समाज के लोग मुकेश कश्यप जी के साथ चल कर राष्ट्रीय मानव एकता संघ के मुख्य कार्यालय पर आए जहां पर राष्ट्रीय मानव एकता संघ के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर के बौद्ध जी द्वारा सभी साथियों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता देने के उपरांत मीडिया बंधुओं के समक्ष माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने नव नियुक्त साथियों से निवेदन किया और निर्देश दिया की राष्ट्रीय मानव एकता संघ मानवता के सिद्धांतों पर कार्य करता है ।जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य करता है।इसलिए आप सभी लोगों से भी आशा की जाती है कि आप लोग समाज में अमन शांति भाईचारा स्थापित करने के लिए हर वर्ग हर धर्म का सम्मान करते हुए लोगों को अपने संगठन से जुड़ेंगेऔर यहीं से हम समाज में व देश में बड़ा बदलाव लाएंगे। जो बदलाव का सपना हमारे सर्व माननीय संस्थापक  सुनील  जैनवाल  ने हर वर्ग हर जाति को एक कर भारत में समता समानता बंधुता   के राज  के लिए देखा है। उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे और जो लोग आज धर्म की राजनीति जाति की राजनीति कर रहे हैं । वह लोग अपने मंसूबों में इसलिए कामयाब हो रहे हैं। क्योंकि लोग जातिवादी सोच से ऊपर नहीं उठ रहे थे ।इसलिए हम यदि अपने देश को प्रेम करते हैं ।अपने देश के लोगों से प्रेम करते हैं तो हमें इस जातिवादीव्यवस्था को नष्ट करना होगा जो हमारे देश के माथे पर हमें कोड की तरह दिखाई पड़ता है। सभी साथियों नेअध्यक्ष जी के द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन करने के लिए संकल्प लिया और संगठन को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...