बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

थाना सरधना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

 

थाना सरधना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी ।। सरधना/मेरठ

सरधना/मेरठ । थाना सरधना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सरधना पर पंजीकृत मु.अ.सं 55/2022 धारा 147,148,149,323,307,34 आई.पी.सी में वांछित अभियुक्त 1.शानू मलिक पुत्र आस मौहम्मद, 2.शाहनवाज पुत्र वकील निवासीगण ग्राम महादेव थाना सरधना जिला मेरठ, को यूरिया गोदाम के पीछे मण्डी परिसर सरधना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त ने अपने कथन मे स्पष्टतया बताया है कि इनके द्वारा अपने साथी (दोस्त) वासू तालियान पुत्र प्रमोद तालियान निवासी ग्राम छुर थाना सरधना जिला मेरठ के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से एक राय होकर गोपाल सिंह पुत्र विनोद निवासी ग्राम कुशावली थाना सरधना जिला मेरठ उम्र करीब 20 वर्ष के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर जान से मारने की नियत से लोहे के नुकीले सुम्मे से वार कर गम्भीर रूप से घायल करना बताया है। अभियुक्तगण शानू मलिक व शाहनवाज उपरोक्त को आवश्यक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।                                                                       

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः

1.शानू मलिक पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम महादेव थाना सरधना जिला मेरठ।

2.शाहनवाज पुत्र वकील निवासी ग्राम महादेव थाना सरधना जिला मेरठ।

आपराधिक इतिहास अभि.शानू मलिक उपरोक्तः

मु.अ.सं. 55/2022 धारा 147,148,149,323,307,34 आई.पी.सी थाना दौराला मेरठ।

आपराधिक इतिहास अभि.शाहनवाज उपरोक्तः-

मु.अ.सं.55/2022 धारा 147,148,149,323,307,34 आई.पी.सी थाना दौराला मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.प्र.नि.लक्ष्मण वर्मा थाना सरधना मेरठ।

2.उ.नि.रतिभान सिंह थाना सरधना मेरठ।

3.का.237 पुष्पेन्द्र थाना सरधना मेरठ।

4.का.127 दीपक थाना सरधना मेरठ।

आम बजट वर्ष 2022-23

 

आम बजट वर्ष 2022-23

सीतारमण ने कहा, ये बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। नई दिल्ली


नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट संसद में रखा। सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में आम बजट को डिजिटल फॉर्म में पेश करते हुए कहा कि ये बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल चौथी बार आम बजट पेश किया है। बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पी.एम ई-विद्या के ‘वन क्लास, वन टी.वी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों आम बजट वर्ष 2022-23 तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा एक से 12वीं कक्षा तक के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लाभ प्रदान करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं को व्यापक रूप से नया रूप दिया है। इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए वित्त वर्ष 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा। आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ई.सी.एल.जी.एस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा, जबकि गारंटी कवर को 50 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये तक किया जाएगा।

कश्यप समाज के बुद्धिजीवी लोगों ने बड़े पैमाने पर ली राष्ट्रीय मानव एकता संघ की सदस्यता

 कश्यप समाज के बुद्धिजीवी लोगों ने बड़े पैमाने पर ली राष्ट्रीय मानव एकता संघ की सदस्यता 


By -  मेरठ खबर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

यूं तो राष्ट्रीय मानव एकता संघ अपने आप में अपनी विचारधारा से एक ऐसा संगठन है जो प्रत्येक मानव के लिए कल्याण कारक है लेकिन बड़ी बात तब होती है जब किसी भी विचारों को देश का हर वर्ग उन को ग्रहण करें ।









मेरठ।आज दिनांक 2 फरवरी 2022 को मानवतावादी  विचारों से प्रभावित होकर आज हमारे कश्यप समाज के लोग मुकेश कश्यप जी के साथ चल कर राष्ट्रीय मानव एकता संघ के मुख्य कार्यालय पर आए जहां पर राष्ट्रीय मानव एकता संघ के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर के बौद्ध जी द्वारा सभी साथियों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता देने के उपरांत मीडिया बंधुओं के समक्ष माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने नव नियुक्त साथियों से निवेदन किया और निर्देश दिया की राष्ट्रीय मानव एकता संघ मानवता के सिद्धांतों पर कार्य करता है ।जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य करता है।इसलिए आप सभी लोगों से भी आशा की जाती है कि आप लोग समाज में अमन शांति भाईचारा स्थापित करने के लिए हर वर्ग हर धर्म का सम्मान करते हुए लोगों को अपने संगठन से जुड़ेंगेऔर यहीं से हम समाज में व देश में बड़ा बदलाव लाएंगे। जो बदलाव का सपना हमारे सर्व माननीय संस्थापक  सुनील  जैनवाल  ने हर वर्ग हर जाति को एक कर भारत में समता समानता बंधुता   के राज  के लिए देखा है। उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे और जो लोग आज धर्म की राजनीति जाति की राजनीति कर रहे हैं । वह लोग अपने मंसूबों में इसलिए कामयाब हो रहे हैं। क्योंकि लोग जातिवादी सोच से ऊपर नहीं उठ रहे थे ।इसलिए हम यदि अपने देश को प्रेम करते हैं ।अपने देश के लोगों से प्रेम करते हैं तो हमें इस जातिवादीव्यवस्था को नष्ट करना होगा जो हमारे देश के माथे पर हमें कोड की तरह दिखाई पड़ता है। सभी साथियों नेअध्यक्ष जी के द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन करने के लिए संकल्प लिया और संगठन को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सोमवार, 31 जनवरी 2022

वर्चुअल रैली में बोले पी.एम हम एकजुट रहेंगे तो कोई नहीं हरा सकता।

 

वर्चुअल रैली में बोले पी.एम हम एकजुट रहेंगे तो कोई नहीं हरा सकता।


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी उप्र के पहले चरण के चुनाव प्रचार के तहत वर्चुअल तरीके से रैली को संबोधित किया। इस चुनावी रैली के लिए 30 लाख लोगों को लिंक भेजा गया था। इस वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। मां शाकम्भरी देवी को प्रमाण कर उनका आर्शिवाद लेकर ही इस चुनावी अभियान की शुरूआत कर रहा हूं। ये पश्चिमी उप्र की धरती क्रांतिकारियों की धरती है। यहां के क्रांतिकारियों ने बड़े इतिहास लिखे हैं। इस बात की गवाह 1857 की क्रांति और उसके बाद देश की आजादी में भी यहां के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह बातें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रैली के दौरान कही। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रैली के माध्यम से करीब 30 लाख लोगों को  संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर हम एकजुट रहेंगे तो हमको दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती। योगी जी के नेतृत्व में इन पांच सालों में उप्र ने काफी विकास किया है। पांच साल पहले पांच साल की बेटी घर से बाहर निकलने में घबराती थी। वेस्ट यूपी सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलसा लोग आए दिन पलायन करते थे। ये सब इन पांच सालों में बदल गया। पी.एम मोदी ने कहा कि इन पांच सालों में न तो दंगा हुआ और न पलायन बेटी भी घर से बाहर निर्भीक होकर घूमती हैं। पलायन करने वाले लोग इन पांच सालों में अपने घर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग गुंडागर्दी करने वाले थे वे अब अवसर की तलाश में भटक रहे हैं। वे किसी भी तरह से सरकार बनाना चाहते हैं। पी.एम मोदी ने कहा कि भाजपा यूपी में बदलाव लाना चाहती है। हम वहीं बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि मौकापरस्त लोग आपसे बदला लेने की साजिश बुन रहे हैं। उनकी सोच हमेशा से बदला लेने वाली रही है। वे दंगाइयों को छोड़ते हैं। जबकि हम दंगाइयों को कानून के दायरे में रहकर ठीक करते हैं। पी.एम मोदी ने कहा कि भाजपा का काम और उनके कारनामे देखकर ही प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से यहीं जनता हमको मौका देगी और भाजपा की सरकार बनाएंगी। जनता समझ चुकी है कि गुंडों और माफिया के हवाले प्रदेश को करने से क्या होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में फ्री टेस्ट, फ्री वैक्सीन दी गई। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। आज बेटियां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह सब प्रदेश में इसी डबल इंजन की सरकार ने किया है। भाजपा की नीति योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने की है। इस दौरान उन्होंने केद्र और प्रदेश सरकार की उपब्धियों को भी गिनाया।

शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा कर रहे हैं लोगों से लगातार सम्पर्क।

 

शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा कर रहे हैं लोगों से लगातार सम्पर्क।


By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ । शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा कर रहे हैं लोगों से लगातार सम्पर्क। इस अवसर पर प्रशांत कौशिक, शहजाद यूसुफ, मौ.इमरान, शमीम रहना, हुकुम मीना, एलीसा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

छह लाख से अधिक घरों में दी गई दस्तक

 

छह लाख से अधिक घरों में दी गई दस्तक।

25 हजार से अधिक लोगों का घर पर ही किया गया टीकाकरण।

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ । कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिनों में करीब 6.28 लाख से अधिक घरों में दस्तक दी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की, बल्कि मरीजों व संभावित संक्रमण के लिए मेडिसन किट भी उपलब्ध करायी। इस दौरान 25 हजार से अधिक ऐसे लोगों को घर पर ही टीके की पहली डोज दी गई, जिन्होंने अब तक टीकाकरण नहीं कराया था। छह हजार से अधिक टीम जुटीं अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 जनवरी को घर-घर दस्तक अभियान की शुरुआत की गई थी। 24 से 29 जनवरी तक चले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 6286 टीम जुटीं। टीम ने जनपद में घर-घर जाकर खांसी जुकाम बुखार के मरीजों की न सिर्फ पहचान की बल्कि उनका सैंपल भी जांच के लिए भेजा। उनको मेडिसिन किट भी उपलब्ध कराई। इस दौरान अलग-अलग आयु वर्ग के हिसाब से लोगों की जांच कर डाटा तैयार किया गया। 26 जनवरी को अवकाश के कारण अभियान नहीं चलाया गया।

दस्तक अभियान:

24 जनवरी से हुई अभियान की शुरुआत।

अभियान के तहत पांच दिन में 6286 टीमों ने किया सर्वे।

अभियान के दौरान 6.28 लाखघरों तक पहुंचीं टीम।

अभियान में 10036 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।

अभियान में 2 साल से कम आयु के 31,872 बच्चों की नियमित टीकाकरण के लिए पहचान की गई।

अभियान में 60 साल से अधिक के 11900 बुजुर्गों को टीके की पहली डोज दी गई।

अभियान में 18 से 60 साल तक के 13513 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई।

अभियान में खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले 2706 लोगों की पहचान कर मेडिसिन किट दी गई।

घर-घर दस्तक अभियान के तहत 6.28 लाख से अधिक घरों में टीम ने जाकर टीकाकरण और मेडिसिन किट बांटने का काम किया। इस दौरान जो सैंपल एकत्र किए गए उनकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव न लडने का बनाया जा रहा दबाव।

 

निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव न लडने का बनाया जा रहा दबाव।

सोशल मीडिया के माध्यम से  दी जा रही धमकी। 

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

मेरठ । कैंट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड रहे एक प्रत्याशी को सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव न लडने की धमकी दी जा रही है। चुनाव में न बैठने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। निर्दलीय प्रत्याशी ने इस मामले में धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दीपक सैनी निवासी हनुमान पुरी ने कैंट विधानसभा से निर्दयीय का पर्चा भरा है। दीपक का कहना है कि क्षेत्र के कुछ शरारती तत्वों ने उससे चुनाव न लडने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होने बताया रविवार को वह हापुड अडडा स्थित भगवती काम्पलैक्स में गया था। जहां पर विपिन शर्मा ने धमकी देते हुए कहा कि आगे चुनाव लडा तो जान से मार दूंगा। जिसकी एक तहरीर नौंचदी थाने में  दी गयी है। लेकिन अभी तक विपिन व अन्य साथियों  के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होने बताया कि रविवार को रात को उनके चीफ एंजेट सुमित शर्मा एडवोकेट के मोबाईल पर मिस कॉल आई उस पर करने वाले विपिन शर्मा का साथी आशीष सिंह ने कॉल करके कहा कि उसे फर्जी मुकदमें में फंसा दिया जाएगा। दीपक ने इस मामले में एस.एस.पी से कार्रवाई करने की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...