शनिवार, 1 जनवरी 2022

किशोर वाल्मीकि ने हस्तिनापुर मे अपने गरीब झोपड़ पट्टी वाले भाईयो के बीच जाकर मनाया नव वर्ष

 किशोर वाल्मीकि ने हस्तिनापुर मे अपने गरीब झोपड़ पट्टी वाले भाईयो के बीच जाकर मनाया नव वर्ष

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी। हस्तिनापुर/ मेरठ












हस्तिनापुर/मेरठ। हस्तिनापुर विधानसभा में किशोर वाल्मिकी ने अपने साथियों के साथ  साल का पहला दिन  अपने गरीब  झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले भाइयों के बीच पहुंचकर मिठाई बांटकर और नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देकर  मनाया । किशोर  भाई  वाल्मीकि समाज में एक जिम्मेदार दूसरो की मदद करने वाले हमेशा समाज का भला करने वाले व्यक्तित्व के है। कोई व्यक्ति नव वर्ष पर मंदिर या घूमने या कॉफी शॉप पर नया साल मनाने जाते है । मगर किशोर वाल्मीकि ने अपने समाज का नाम रोशन कर दिखा दिया की आज के समाज सेवी कार्य में भी वाल्मीकि समाज सबसे अग्रसर गरीब भाईयो की मदद करने को हमेशा तैयार रहता है। सर्व समाज को ऐसे ही व्यक्तिव वाले व्यक्ति का चुनाव अवश्य करना चाहिए ।


थाना-हस्तिनापुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 11 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद

 थाना-हस्तिनापुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 11 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद 

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। हस्तिनापुर/मेरठ














हस्तिनापुर/मेरठ।थाना-हस्तिनापुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 11 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपराधियों धर पकड़ हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी थाना हस्तिनापुर के नेतृत्व में चैकिंग व गस्त के दौरान थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा दिनांक 01/01/2022 की रात्रि में करीब 01.30 बजे अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र प्रमोद जैन नि0 18/20, सिविल लाईन कस्बा व थाना-हस्तिनापुर, मेरठ को सैफपुर पुलिया के पास से मो0सा0 नं0 UP-15AS-4276 पर एक प्लास्टिक बोरे में करीब 11 किलो 200 ग्राम गांजा ले जाते हुये पकड़ा गया । जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 01/2022 धारा-8/16 NDPS Act. पंजीकृत किया गया व मो0सा0 उपरोक्त को अन्तर्गत धारा-207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

घटनास्थल व गिरफ्तारी का दिनांक व समयः

सैफपुर पुलिया के पास, हस्तिनापुर दिनांक 01/01/2022 समय 01.30 बजे

नाम पता गिरफ्तारशुदा अभि0

1.राहुल कुमार पुत्र प्रमोद जैन नि0 18/20, सिविल लाईन कस्बा व थाना-हस्तिनापुर, मेरठ उम्र करीब 40 वर्ष 

अभि0 से बरामदगीः

एक प्लास्टिक बोरे में करीब 11 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ

प्रेषकः मीडिया सेल,मेरठ

वर्षो से लंबित सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना हुई पूर्ण, साकार हुए अन्नदाता के सपने

 वर्षो से लंबित सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना हुई पूर्ण, साकार हुए अन्नदाता के सपने

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। प्रतापगढ










प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के साथ-साथ सर्वाधिक खाद्यान्नों का उत्पादन करने वाला भी राज्य भी है। इस उत्पादन में प्रदेश के किसानों की दिन-रात की मेहनत निहित है। सिंचाई, बीज, खाद, उर्वरक आदि खेती के लिए समय≤ पर आगत का काम करते है। तथा खेती की उन्नति किसानों की मेहनत के साथ ही उपर्युक्त आगतों की समय पर उपलब्धता पर निर्भर करती है। कहा भी गया है-‘‘का वर्षा जब कृषि सुखाने‘‘। उत्तर प्रदेश में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु वर्तमान सरकार द्वारा अनेक परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का राष्ट्र को समर्पण एवं लोकापर्ण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिनांक 11 दिसम्बर,2021 को हरिहरगंज (हंसुवाडोल), बहराइच रोड, जनपद बलरामपुर में किया है। महत्वपूर्ण बात यह कि सरयू नहर परियोजना की स्वीकृति 1982 में हुई थी। तथा 2012 में इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था। इस प्रकार लगभग 40 वर्षो बाद यह परियोजना पूर्ण हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की संवेदनशीलता, दूरदर्शिता तथा लगन से सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना पूर्ण होकर आज प्रदेश के किसानों के लिए सिंचाई का वरदान सिद्ध हो रही है।सरयू नहर परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेश के 09 जनपदों- बहराइच श्रावस्ती, गोण्डा बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महराजगंज में सिंचाई सुविधा का विकास करने के लिए इस क्षेत्रों के किसानों के लिए बहुमूल्य तथा बहुउपयोगी परियोजना है। 40 वर्षों से लम्बित इस राष्ट्रीय परियोजना को मात्र 04 वर्षो के रिकार्ड समय में पूर्ण किया गया है, वह भी कोविड महामारी के विकट दौर में। इससेे प्रदेश के नेतृत्व की किसानों एवं कृषि की उन्नति के प्रति गंभीरता साफ झलकती है। यह परियोजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत देश की 99 परियोजनाओं में सबसे बड़ी परियोजना है। इसके पूर्ण होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 09 जनपदों के 15 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जिससे इन जनपदों के कृषकों की मानसून पर निर्भरता खत्म होगी एवं यहाँ फसलों का उत्पादन बढे़गा। फलस्वरूप मा0 प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को भी सार्थक सिद्ध किया जा सकेगा।सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के माध्यम से सिंचाई सुविधा का विकास होने पर 24 लाख टन अतिरिक्त खाद्यान्न का उत्पादन होने की संभावना हैं। जिससे प्रदेश खाद्यान्नों के उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता व अतिरिक्त उत्पादन के माध्यम से देश में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित होगा। साथ ही इस उत्पादन से गरीब, वंचितों को भी भुखमरी से निजात मिलेगी। परियोजना से 09 जनपदों के 6227 ग्रामों के 30 लाख से भी अधिक कृषक लाभान्वित हो रहे हैं। परियोजना के अन्तर्गत 6600 किमी0 लम्बी मुख्य एवं छोटी 922 नहरों का निर्माण किया गया है। इसके अन्तर्गत सरयू एवं राप्ती नदी पर दो बड़े बैराज भी बनाए गये हैं। अयोध्या, गोला, डुमरियागंज एवं उतरौला में पम्प कैनाल का निर्माण कर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। इसके अन्तर्गत इमामगंज, बस्ती, बांसी, खलीलाबाद, गोण्डा, तरबगंज, इटियाथोक, मनकापुर, टिकरी एवं कैम्पियरगंज शाखा नहर का निर्माण किया गया है। परियोजना के अन्तर्गत नहरों पर 922 हेड रेगुलेटर एंव 11048 पुलों का निर्माण किया गया है। साथ ही नेपाल से आने वाले व क्षेत्रीय नालों पर 1495 ड्रेनेज क्रासिंग का निर्माण किया गया हैंे। सम्पूर्ण परियोजना में रू0 9800 करोड़ की लागत आई हैं। पर्यावरणीय संतुलन को ंबनाए रखने हेतु वृक्षारोपण को भी परियोजना में प्रमुखता से शामिल किया गया है। इस परियोजना के निर्माण से घाघरा नदी, सरयू नदी, राप्ती नदी, बानगंगा नदी व रोहनी नदी को जोड़ने का कार्य भी किया गया हैं।लगभग 40 वर्षो से लम्बित सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को रिकार्ड 04 साल में पूरी कर उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने एक उपलब्धि अपने नाम की है। यह प्रदेश के नेतृत्व की कर्मठता, ईमानदारी तथा कार्य के प्रति समर्पण का ही सुफल है कि आज प्रदेश के किसानों को सिचाई का उपहार मिला है। अब हमेशा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध रहने से पूर्वी क्षेत्र के किसान विविध प्रकार की फसलंे उगा सकेगें व समृद्वि के पथ पर आगे बढ़ सकेगे। लम्बित होने के कारण परियोजना की लागत कई गुना बढ़ गई थी तथा इतने वर्षो तक प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के किसान इसके लाभ से वंचित रहे। परन्तु अब जबकि परियोजना पूर्ण हो चुकी है, तब नहरो में बहते जल से पूर्वांचल में समृद्वि की गंगा भी बह रही है। प्रदेश की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अनेक लंबित परियोजनाओं को पूर्ण करा कर लोगों का विकास का वर्षों का स्वप्न साकार किया गया हैं। इनमें 46 वर्षा से लंबित बाणसागर परियोजना को भी पूर्ण कराया गया है जब प्रदेश के किसान समृद्ध होगें तब उत्तर प्रदेश भी समृद्ध होगा, उन्नत होगा। प्रदेश के विकास के लिए प्रदेश की वर्तमान साकार सम्पूर्ण रूप से समर्पण के साथ कार्य कर रही है।


जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से हो रही है आत्मनिर्भर

 उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से हो रही है आत्मनिर्भर

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। प्रतापगढ़















प्रतापगढ़। प्रदेश में संचालित उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य है कि ग्रामीण गरीब महिलाओं को सक्षम और प्रभावशाली संस्थागत मंच प्रदान कर उनकी आजीविका में निरन्तर वृद्धि करना, वित्तीय सेवाओं तक उनकी बेहतर और सरल तरीके से पंहुच बनाते हुये उनकी पारिवारिक आय को बढ़ाना है। ग्रामीण महिलाओं को समूहो के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रसंशनीय कार्य किये है। सरकार ने वर्तमान में मिशन के अंतर्गत 58 लाख से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के परिवार की महिलाओं को कुल 5,52,673 स्वयं सहायता समूहों, 25205 ग्राम संगठनों एवं 1387 संकुल स्तरीय संघो से आच्छादित किया गया है। आजीविका सम्बंधित गतिविधियो को प्रोत्साहित करने हेतु अभी तक कुल 358404 स्वयं सहायता समूहों को रिवाॅल्विंग फण्ड, 227166 स्वयं समूहों को सामुदायिक निवेश निधि द्वारा लाभान्वित किया गया हैं।  अभी तक मिशन के अंतर्गत 1.98 लाख स्वयं समूहों के सदस्यों को सत्त आजीविका की दिशा में विभिन्न बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में गाँव मे ही वित्तीय लेन देन एवं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में 58 हजार बी0सी0 सखी में से 35908 से अधिक बीसी सखी को आरसेटी के माध्यम से आई0आई0बी0एफ0 द्वारा प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। जिससे से 16876 बीसी सखी द्वारा कार्य प्रारम्भ किया जा चूका हैं। प्रदेश के 43 जनपदों के 204 विकासखण्डों में पुष्टाहार उत्पादन एवं आंगनबाड़ी केन्दों को वितरण कराने हेतु उत्पादन इकाई की स्थापना का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है जिसमें दो पुष्टाहार उत्पादन इकाईयों की स्थापना की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश पाॅवर कारपोरेशन लिमिटेड के साथ अभिसरण के माध्यम से कुल 10743 महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों का चयन किया गया है। जिसमे से 5160 सक्रिय सदस्यों द्वारा 63 करोड़ रूपये का बिल कलेक्शन सबंन्धित कार्य किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अद्यतन स्थिति के अनुसार 1803 उचित दर की दुकानों का आवंटन स्वयं सहायता समूहों को किया गया है। प्रदेश के पंचायतीराज विभाग से अभिसरण के माध्यम से कुल 826 विकास खण्डो में 50772 ग्राम पंचायतो के सामुदायिक शैाचालय का प्रबंधन समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। बालिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी‘ के अतंर्गत बुंदेलखण्ड क्षेत्र के 05 जनपदों के 601 ग्रामों से 26000 शेयर होल्डर्स सम्मिलित है जिसमें प्रतिदिन 90 हजार किलो दुग्ध का संग्रह एवं कुल रू0 120 करोड़ का भुगतान किया गया हैं। पूर्वांचल क्षेत्र के 5 जनपदों गाजीपुर, सोनभद्र, बलिया, मिर्जापुर एंव चन्दौली में बलिनी की दर्ज पर काशी दुग्ध उत्पादक कंपनी का गठन किया जा चुका है।  प्रदेश सरकार ने मनरेगा के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से सी0आई0बी0 बोर्ड निर्माण के कार्य के अंतर्गत 1,18,390 सी0आई0बी0 बोर्ड बनाने का आर्डर दिया गया है। वर्ष 2020-21 में 20396 स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा 1.57 करोड़ से अधिक मास्क एवं 1223 सदस्यों द्वारा 65312 पी0पी0ई0 किट आदि का निर्माण किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में अभी तक 35 लाख से अधिक मास्क का निर्माण किया जा चुका है। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को समूहो के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाते हुये उन्हें मजबूत किया है।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन

 यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन

By -  मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। लखनऊ

 















लखनऊ।अपर पुलिस महानिदेशक बरेली अविनाश चन्द्र बने डीजी नवीन अरोरा, मोहित अग्रवाल, गजेन्द्र कुमार गोस्वामी एवं भजनी राम मीना बने एडीजी डा0 प्रीतिन्दर सिंह, लव कुमार और चन्द्र प्रकाश-।। प्रमोट होकर बने आईजी भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा(से0नि0), सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव, रमेश, सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, एन0 कोलान्ची, सर्वेश कुमार राना, श्रीपति मिश्र, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशार, विनोद कुमार मिश्रा, बालेन्दु भूषण सिंह, देवेन्द्र प्रताप नारायन पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह, अरविन्द भूषण पाण्डेय एवं राजीव मल्होत्रा बने डीआईजी केशव कुमार चैधरी, अजय कुमार साहनी, पवन कुमार, अनीस अहमद अन्सारी, अखिलेश कुमार चैरसिया, शिवासिम्पी चन्नपा, दिनेश कुमार पी0, मुनिराज जी0, बबलू कुमार एवं सन्तोष कुमार सिंह को सेलेक्शन ग्रेड ।

उपजा द्वारा "नए भारत का नया मीडिया" विषय पर पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

 उपजा द्वारा "नए भारत का नया मीडिया" विषय पर पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। मेरठ

नया मीडिया और मजबूत बनकर उभरेगा : पिंकी चिन्योटी

न्याय के सिद्धांत को स्थापित करती है पत्रकारिता: अचला सिंह कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में चौथे स्तंभ की प्रखर भूमिका में पत्रकारिता रही : शिवानंद पांडे, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मेरठ एवं सहारनपुर मंडल 

वैश्विक बाजार के इस दौर में पत्रकारिता को नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा : अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर

नया भारत ही नए मीडिया का निर्माण कर रहा है: वाई विमला प्रति कुलपति, सीसीएसयू















मेरठ। यू.पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मेरठ इकाई द्वारा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पत्रकार संगोष्ठी का विषय "नए भारत का नया मीडिया" रहा। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में किया हुआ।  

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि अमरजीत चिन्योटी (पिंकी), अध्यक्ष, मेरठ जोन यू.पी मोटर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, राकेश विज, महामंत्री, मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, श्रीमती अर्चना सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा पश्चिम, शिवानंद पांडे, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मेरठ एवं सहारनपुर मंडल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर, वाणिज्य कर, वाई विमला प्रति कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, डॉ राजकुमार चौधरी, पूर्व अपर निदेशक, स्वास्थ्य विभाग मेरठ मण्डल , डॉ जी सी श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष, उपजा, राधेश्याम लाल कर्ण, प्रांतीय महामंत्री, उपजा, हरेंद्र चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष उपजा, अजय चौधरी, मेरठ जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना से किया। इस दौरान सभी मुख्य अतिथियों को जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अमरजीत चिन्योटी (पिंकी) ने नया मीडिया की संभावनाओं और चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज यह माध्यम अनेक लोगों तक पहुंचने लगा है। उन्होंने कहा कि परंपरागत मीडिया में जो चीजें संपादकीय नीति के तहत रोक दी जाती हैं, वह यहां आसानी से प्रकाशित और प्रसारित हो जाती हैं। आने वाले समय में नया मीडिया और मजबूत बनकर उभरेगा।अर्चना सिंह ने कहा कि आजादी के आंदोलन में पत्रकारों ने अहम भूमिका निभाई है,जिसे कभी नही भुलाया जा सकता।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता न्याय के सिद्धांत को स्थापित करती है और पत्रकार की कलम हमेशा न्याय के सिद्धान्तों की रक्षा के लिए उठनी चाहिए। पत्रकारों को विस्तार से समझाते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों का कभी सिद्धान्तों से समझौता नही होता।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मेरठ एवं सहारनपुर मंडल शिवानंद पांडे ने कहा है कि स्वतंत्रता आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार करने में पत्रकारों की अहम भूमिका थी। चाहे गांधी जी हों, तिलक हों, पंडित मोतीलाल नेहरू हों या गणेश शंकर विद्यार्थी। इन्होंने देश की स्वातंत्र्य चेतना को पत्रकारिता के माध्यम से स्वर दिये। उनके दिये गये संस्कार न्यू मीडिया के लिए धरोहर की तरह हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी के रूप में उन्होंने पत्रकारिता की भूमिका स्थापित की। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में चौथे स्तंभ की प्रखर भूमिका में पत्रकारिता रही।वाणिज्य कर डिप्टी कमिश्नर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वैश्विक बाजार के इस दौर में पत्रकारिता को नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। तकनीक ने सोशल मीडिया के माध्यम से संप्रेषण और अभिव्यक्ति के लिए खुला मंच दिया है। देश और समाज विरोधी ताकतें इसका इस्तेमाल सांप्रदायिकता, जातिवाद, नफरत आदि दुष्प्रचार फैलाने के लिए कर सकती है। पत्रकारिता के सरोकारों को बनाये रखने के लिए इन चुनौतियों से निपटना बेहद आवश्यक है।

वाई विमला प्रति कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने कहा की नया भारत ही नए मीडिया का निर्माण कर रहा है। नए मीडिया के सामने चुनौती है कि भारत की उज्जवल परंपरा की धरोहर को सहेज कर रख सके।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत अस्थाना, नरेश उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश, नितिन सिंघल, डॉ देवेंद्र सिंह सिंधु, प्रमोद उपाध्याय, शरद व्यास, दिनेश दिनकर, हरेंद्र चौधरी,ज्ञान प्रकाश आदि वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में उपजा मेरठ महामंत्री ललित ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहवेज़ खान, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, संगठन महामंत्री पंडित राजू शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा,जिला मंत्री विकास गुप्ता, महानगर संयोजक अरुण सागर, तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार, कानूनी सलाहकार मनोज कश्यप, आईटी सेल प्रभारी अंकुश राठी, आदि का योगदान रहा।

इस अवसर पर यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन मेरठ से जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी, मवाना तहसील महामंत्री उस्मान अली, जिला उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी वसीम खान, जिला मंत्री जिया चौधरी, सदस्यता प्रभारी शाहिद खान, खालिद इकबाल, अखिल गौतम, अनिल यादव, अभिलाष भारती,अनीश  खान,फरमान, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

आचार्य डॉ कपिल मलिक बने आर्य वीर दल मेरठ जिले के जिला संचालक

 

आचार्य डॉ कपिल मलिक बने आर्य वीर दल मेरठ जिले के जिला संचालक

By - मेरठ ख़बर लाइव न्यूज सह संपादक प्रवेश कुमार रोहतगी।। सरधना/मेरठ












सरधना/मेरठ।आज शनिवार को आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश द्वारा अलीगढ़ में आयोजित कार्यशाला में वैदिक विद्वान आचार्य डॉ कपिल मलिक को मेरठ जिले का जिला संचालक नियुक्त किया गया। सार्वदेशिक आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के पश्चिमी प्रान्त के जिला संचालक आचार्य डॉ हरिशंकर अग्निहोत्री ने बताया कि ऋषि दयानन्द के प्रति सच्ची निष्ठा व समर्पित भाव को देखकर डॉ कपिल मलिक को जिला मेरठ का संचालक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यकारी संचालक पंकज आर्य, महामंत्री मास्टर कृष्णपाल आर्य, संगठन मंत्री डॉ हरिसिंह आर्य, कमिश्नरी मेरठ के संचालक विद्यासागर आर्य, मण्डल मेरठ के मुख्य व्यायाम शिक्षक भीष्म आर्य सहित उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, सदस्य और आर्यवीर उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी जेवर को ज्ञापन सौंपा

  भारतीय किसान यूनियन जनसेवाशक्ति ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में माननीय प्रधानमंत्री के नाम उपजिला...